Responsive Scrollable Menu

Explainer: ‘Toxic’ का इतना खौफ क्यों? यश की फिल्म से बचने के लिए इन 4 फिल्मों ने बदली रिलीज डेट!

Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ रिलीज से पहले ही छाई हुई है और बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली कई फिल्मों की रिलीज डेट टल गई है. हालांकि, हर फिल्म की तारीख बदलने की वजह सिर्फ ‘Toxic’ नहीं बताई गई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस क्लैश और पहले से भरी रिलीज विंडो भी इसके पीछे बड़ी वजह हैं. तो चलिए जानते हैं, लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में हैं और क्यों टॉक्सिक का इतना बज है.

टॉक्सिक का क्यों है इतना बज?

टॉक्सिक इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक हैं और यश की फिल्म होने की वजह से फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड है. दरअसल, ‘KGF’ और ‘KGF Chapter 2’ के बाद यश की ये बड़ी फिल्म है और करीब चार साल बाद एक्टर लीड रोल में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. एक्टर के फैंस लंबे समय से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे थे.ऐसे में टॉक्सिक को लेकर सोशल मीडिया पर बज बनना नॉर्मल है और फैंस को इससे काफी उम्मीदें भी हैं.

इन फिल्मों की बदली रिलीज डेट-

1.  ईठा (Eetha) 

इस लिस्ट में पहला नाम श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) स्टारर ‘ईठा’ है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी से प्रेरित बायोग्राफिकल ड्रामा है. फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं और रणदीप हुड्डा भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे. फिल्म के टीजर रिलीज किया जा चुका है और फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं वहीं, श्रद्धा का लुक भी लोगों का पसंद आ रहा है. 

वहीं, रिलीज की बात करे तो ईठ को पहले 28 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाना था, यानी टॉक्सिक के सिर्फ दो दिन बाद ही फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 4 दिसंबर 2026 कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने टॉक्सिक के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए ये फैसला लिया है. हालांकि, ऑफिशियल ये कही नहीं कहा गया है कि टॉक्सिक ही रिलीज डेट टलने की वजह है.

ये भी पढ़ें- Explainer: Yash की फिल्म का नाम ‘Toxic’ ही क्यों रखा गया? कहानी से क्या है कनेक्शन?

2. आई एम गेम (I Am Game)

साउथ एक्टर दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘आई एम गेम’ भी इसी महीने अगस्त में रिलीज होने वाली थी. फिल्म का निर्देशन ‘RDX’ फेम नाहस हिदायत ने किया है. इसमें दुलकर सलमान के साथ कयादू लोहान (Kayadu Lohar), एंटनी वर्गीज (Antony Varghese), काथिर और माइस्किन जैसे कलाकार 

ये फिल्म पहले 20 अगस्त 2026 को ओणम के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे उस तारीख से हटा दिया गया. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिल्म 3 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म टॉक्सिक  वाले स्लॉट के आसपास सीधे टकराव से बचने की कोशिश कर रही है.

4. प्रहार (Prahar: The Untold Story of Ujjwal Nikam)

इस लिस्ट में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वामिका गब्बी स्टारर (Wamiq Gabbi) की ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ भी इस लिस्ट में शामिल है.  फिल्म में राजकुमार राव मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के रोल में नजर आएंगे और कहानी उनके चर्चित केसों पर बेस्ड होगी, जिनमें 26/11 मुंबई आतंकी हमले और अजमल कसाब के ट्रायल का भी अहम हिस्सा होगा.

‘प्रहार’ की रिलीज की बात करे तो  पहले ये 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया. बाद में इसकी नई रिलीज डेट 16 अक्टूबर 2026 सामने आई है. हालांकि, मेकर्स ने ऐसा टॉक्सिक की वजह से किया, ये कहना गलता होगा, हालांकि कई रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि इसी वजह से रिलीज टली.

ये भी पढ़ें- Explainer: ‘Toxic’ में यश के साथ कौन-कौन? नयनतारा से कियारा तक सभी किरदारों के बारे में जानें

Toxic की भी बदली रिलीज डेट 

बात दें, सिर्फ टॉक्सिक की वजह से ही फिल्में अपनी रिलीज नहीं टाल रही, बल्कि खुद टॉक्सिक की भी कई बार रिलीज टल चुकी है. फिल्म को पहले 10 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाना था. इसके बाद शूटिंग और प्रोडक्शन से जुड़ी वजहों के चलते इसकी रिलीज को 19 मार्च 2026 किया गया. बाद में फिल्म की रिलीज 4 जून 2026 के लिए तय की गई, लेकिन इसे भी टाल दिया गया. मेकर्स ने ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और रिलीज को बेहतर तरीके से प्लान करने की बात कही थी. इसके बाद आखिरकार फिल्म को 26 अगस्त 2026 की रिलीज किया जाएगा.

टॉक्सिक का क्यों है इतना बज?

टॉक्सिक इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक हैं और यश की फिल्म होने की वजह से फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड है. दरअसल, ‘KGF’ और ‘KGF Chapter 2’ के बाद यश की ये बड़ी फिल्म है और करीब चार साल बाद एक्टर लीड रोल में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. एक्टर के फैंस लंबे समय से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे थे.ऐसे में टॉक्सिक को लेकर सोशल मीडिया पर बज बनना नॉर्मल है और फैंस को इससे काफी उम्मीदें भी हैं.

टॉक्सिक की स्टारकास्ट

फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे. एक्टर एक तरफ राया तो दूसरी ओर  टिकिट का रोल प्ले करते दिखेंगे. इनके अलावा फिल्म में नयनतारा-गंगा, कियारा आडवाणी-नादिया, हुमा कुरैशी-एलिजाबेथ, रुक्मिणी वसंत-मेलिसा और तारा सुतारिया-रेबेका का किरदार निभा रही हैं.  इन एक्ट्रेसेस के अलावा अक्षय ओबेरॉय-टोनी और सुदेव नायर-करमाडी के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म को वेंकट के. नारायण और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है और इसे KVN Productions और Monster Mind Creations के बैनर तले बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- 'लोगों की परवाह मत करो', Toxic के ट्रेलर लॉन्च पर Yash ने की Kiara Advani की तारीफ, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Continue reading on the app

Arjuna Awards 2025: तेजस्विन शंकर से दिव्या देशमुख तक… इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

Arjun Awards 2025: भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 का ऐलान कर दिया है. इस बार अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है. इस सूची में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, शतरंज, हॉकी, कबड्डी, शूटिंग, रोइंग और पैरा स्पोर्ट्स से जुड़े खिलाड़ी शामिल हैं. बता दें कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने पुरस्कारों की सूची जारी की है. इन पुरस्कारों का उद्देश्य खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को सम्मानित करना है. इस साल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस (रिटायर्ड) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने पुरस्कारों के लिए नामों की सिफारिश की थी.

इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

अर्जुन अवॉर्ड 2025 के लिए एथलेटिक्स से तेजस्विन शंकर, मोहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी को चुना गया है. बैडमिंटन में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को यह सम्मान मिलेगा. वहीं बॉक्सिंग से नरेंद्र का नाम शामिल है. जबकि शतरंज में ग्रैंडमास्टर विदित संतोष गुजराती और युवा स्टार दिव्या जितेंद्र देशमुख को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा. दिव्या ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है. डेफ शूटिंग में धनुष श्रीकांत को सम्मान मिलेगा. हॉकी से लालरेमसियामी और राजकुमार पाल को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है. कबड्डी में सुरजीत और पूजा को यह सम्मान दिया जाएगा. इसके अलावा पैरा-शूटिंग में रुद्रांश खंडेलवाल, पैरा-एथलेटिक्स में एकता भयान, रोइंग में अरविंद सिंह और शूटिंग में अखिल श्योराण को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा.

  1. तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स)
  2. मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स)
  3. प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स)
  4. ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन)
  5. पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन)
  6. नरेन्द्र (बॉक्सिंग)
  7. विदित संतोष गुजराती (शतरंज)
  8. दिव्या जीतेन्द्र देशमुख (शतरंज)
  9. धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग)
  10. लालरेम्सियामी (हॉकी)
  11. राजकुमार पाल (हॉकी)
  12. सुरजीत (कबड्डी)
  13. पूजा (कबड्डी)
  14. रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग)
  15. एकता भयान (पैरा एथलेटिक्स)
  16. अरविन्द सिंह (रोइंग)
  17. अखिल श्योराण (शूटिंग)

लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड भी घोषित

सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम) का भी ऐलान किया है. फुटबॉल के आई अरुमैनायगम को इस सम्मान के लिए चुना गया है. यह पुरस्कार ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने खेल करियर में शानदार प्रदर्शन करने के साथ संन्यास के बाद भी खेलों के विकास में योगदान दिया हो.

इन कोचों को मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड

आपको बता दें कि नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड के नामों की भी घोषणा की गई है. नियमित कैटेगरी में एथलेटिक्स के परवीर सिंह, बॉक्सिंग के छोटे लाल यादव और शूटिंग की नेहा नंदकुमार चव्हाण को चुना गया है. वहीं, लाइफटाइम कैटेगरी में बॉक्सिंग के धर्मेंद्र सिंह यादव और कुश्ती के वीरेंद्र कुमार को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय, सहवाग और रोहित भी हासिल नहीं कर पाए थे ये मुकाम

Continue reading on the app

  Sports

वनडे और T20I में 100 छक्के जड़ने वाला पहला भारतीय कौन? पंत ने टेस्ट में किया कारनामा

first Indian batsmen to hit 100 sixes in odi test and t20i: वनडे में सचिन तेंदुलकर तो टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने सबसे पहले भारत के लिए छक्कों का शतक पूरा किया. अब ऋषभ पंत ने टेस्ट में 100 छक्के लगाकर इस बेहद ही अनोखे क्लब में जगह बनाई है. Tue, 18 Aug 2026 23:43:21 +0530

  Videos
See all

Pakistan-Balochistan News Live : 6 फ्रंट पर युद्ध, Munir का Mind Fuse? | POK Protest | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T00:05:05+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat :JSSC CGL पेपर लीक पर सबसे बड़ा खुलासा! | Ranchi | Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T00:16:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers