Ranchi Protest: अनशन तोड़ने से पहले छात्र नेता ने सोनम वांगचुक से Video Call पर क्या बात की? जानें क्या बोले
Ranchi Protest: रांची में छात्र नेताओं का आंदोलन समाप्त हो चुका है. अनशन तोड़ने से पहले छात्र नेता देवेंद्र महतो ने सोनम वांगचुंग से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की. इस दौरान सोनम वांगचुक बोलें- "खुशखबरी मिली, मुझे बहुत खुशी हुई कि आपकी मेहनत आपकी निष्ठा काम आई, रंग लाई. तो बारे में मैं सभी छात्रों को बधाई देता हूं और झारखंड की सरकार को और मुख्यमंत्री जी को खासकर तो ऐसे ही हम सब जो भी कमी पेशी है उसको ठीक करते रहे जनता और सरकार मिल के अपना काम कीजिए शुभकामनाएं बहुत-बहुत धन्यवाद. इस दौरान देवेंद्र महतो काफी भावुक नजर आए और उन्होंने अपनी लड़ाई की प्रेरणा सोनम को ही बताया. वीडियो कॉल पर सोनम वांगचुक ने महतो से कहा आपकी मांगे मान ली गई, मैं आपको बधाई देना चाहता हूं.
ये भी पढ़ें- झारखंड में छात्रों के बाद अब सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ खोला मोर्चा
Explainer: ‘Toxic’ का इतना खौफ क्यों? यश की फिल्म से बचने के लिए इन 4 फिल्मों ने बदली रिलीज डेट!
Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ रिलीज से पहले ही छाई हुई है और बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली कई फिल्मों की रिलीज डेट टल गई है. हालांकि, हर फिल्म की तारीख बदलने की वजह सिर्फ ‘Toxic’ नहीं बताई गई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस क्लैश और पहले से भरी रिलीज विंडो भी इसके पीछे बड़ी वजह हैं. तो चलिए जानते हैं, लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में हैं और क्यों टॉक्सिक का इतना बज है.
टॉक्सिक का क्यों है इतना बज?
टॉक्सिक इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक हैं और यश की फिल्म होने की वजह से फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड है. दरअसल, ‘KGF’ और ‘KGF Chapter 2’ के बाद यश की ये बड़ी फिल्म है और करीब चार साल बाद एक्टर लीड रोल में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. एक्टर के फैंस लंबे समय से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे थे.ऐसे में टॉक्सिक को लेकर सोशल मीडिया पर बज बनना नॉर्मल है और फैंस को इससे काफी उम्मीदें भी हैं.
इन फिल्मों की बदली रिलीज डेट-
1. ईठा (Eetha)
इस लिस्ट में पहला नाम श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) स्टारर ‘ईठा’ है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी से प्रेरित बायोग्राफिकल ड्रामा है. फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं और रणदीप हुड्डा भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे. फिल्म के टीजर रिलीज किया जा चुका है और फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं वहीं, श्रद्धा का लुक भी लोगों का पसंद आ रहा है.
वहीं, रिलीज की बात करे तो ईठ को पहले 28 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाना था, यानी टॉक्सिक के सिर्फ दो दिन बाद ही फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 4 दिसंबर 2026 कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने टॉक्सिक के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए ये फैसला लिया है. हालांकि, ऑफिशियल ये कही नहीं कहा गया है कि टॉक्सिक ही रिलीज डेट टलने की वजह है.
ये भी पढ़ें- Explainer: Yash की फिल्म का नाम ‘Toxic’ ही क्यों रखा गया? कहानी से क्या है कनेक्शन?
2. आई एम गेम (I Am Game)
साउथ एक्टर दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘आई एम गेम’ भी इसी महीने अगस्त में रिलीज होने वाली थी. फिल्म का निर्देशन ‘RDX’ फेम नाहस हिदायत ने किया है. इसमें दुलकर सलमान के साथ कयादू लोहान (Kayadu Lohar), एंटनी वर्गीज (Antony Varghese), काथिर और माइस्किन जैसे कलाकार
ये फिल्म पहले 20 अगस्त 2026 को ओणम के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे उस तारीख से हटा दिया गया. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिल्म 3 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म टॉक्सिक वाले स्लॉट के आसपास सीधे टकराव से बचने की कोशिश कर रही है.
4. प्रहार (Prahar: The Untold Story of Ujjwal Nikam)
इस लिस्ट में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वामिका गब्बी स्टारर (Wamiq Gabbi) की ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म में राजकुमार राव मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के रोल में नजर आएंगे और कहानी उनके चर्चित केसों पर बेस्ड होगी, जिनमें 26/11 मुंबई आतंकी हमले और अजमल कसाब के ट्रायल का भी अहम हिस्सा होगा.
‘प्रहार’ की रिलीज की बात करे तो पहले ये 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया. बाद में इसकी नई रिलीज डेट 16 अक्टूबर 2026 सामने आई है. हालांकि, मेकर्स ने ऐसा टॉक्सिक की वजह से किया, ये कहना गलता होगा, हालांकि कई रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि इसी वजह से रिलीज टली.
ये भी पढ़ें- Explainer: ‘Toxic’ में यश के साथ कौन-कौन? नयनतारा से कियारा तक सभी किरदारों के बारे में जानें
Toxic की भी बदली रिलीज डेट
बात दें, सिर्फ टॉक्सिक की वजह से ही फिल्में अपनी रिलीज नहीं टाल रही, बल्कि खुद टॉक्सिक की भी कई बार रिलीज टल चुकी है. फिल्म को पहले 10 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाना था. इसके बाद शूटिंग और प्रोडक्शन से जुड़ी वजहों के चलते इसकी रिलीज को 19 मार्च 2026 किया गया. बाद में फिल्म की रिलीज 4 जून 2026 के लिए तय की गई, लेकिन इसे भी टाल दिया गया. मेकर्स ने ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और रिलीज को बेहतर तरीके से प्लान करने की बात कही थी. इसके बाद आखिरकार फिल्म को 26 अगस्त 2026 की रिलीज किया जाएगा.
टॉक्सिक का क्यों है इतना बज?
टॉक्सिक इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक हैं और यश की फिल्म होने की वजह से फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड है. दरअसल, ‘KGF’ और ‘KGF Chapter 2’ के बाद यश की ये बड़ी फिल्म है और करीब चार साल बाद एक्टर लीड रोल में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. एक्टर के फैंस लंबे समय से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे थे.ऐसे में टॉक्सिक को लेकर सोशल मीडिया पर बज बनना नॉर्मल है और फैंस को इससे काफी उम्मीदें भी हैं.
टॉक्सिक की स्टारकास्ट
फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे. एक्टर एक तरफ राया तो दूसरी ओर टिकिट का रोल प्ले करते दिखेंगे. इनके अलावा फिल्म में नयनतारा-गंगा, कियारा आडवाणी-नादिया, हुमा कुरैशी-एलिजाबेथ, रुक्मिणी वसंत-मेलिसा और तारा सुतारिया-रेबेका का किरदार निभा रही हैं. इन एक्ट्रेसेस के अलावा अक्षय ओबेरॉय-टोनी और सुदेव नायर-करमाडी के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म को वेंकट के. नारायण और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है और इसे KVN Productions और Monster Mind Creations के बैनर तले बनाया गया है.
ये भी पढ़ें- 'लोगों की परवाह मत करो', Toxic के ट्रेलर लॉन्च पर Yash ने की Kiara Advani की तारीफ, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







