Responsive Scrollable Menu

‘₹8-10 लाख में बेचने की तैयारी’: आकिब अंसारी और सैयद इब्राहिम ने हिन्दू लड़कियों से सोशल मीडिया पर दोस्ती की, उन्हें फँसाया और जोधपुर से भगा ले गए, पकड़े जाने पर बताई सच्चाई

हिन्दू लड़कियों को फँसाना और उन्हें बांग्लादेश ले जाकर बेचने की साजिश रचने के आरोप में अहमदाबाद में आकिब अंसारी और सैयद इब्राहिम को गिरफ्तार किया गया है।

Continue reading on the app

मंडला-डिंडौरी में भारी बारिश से लबालब हुआ जबलपुर का बरगी बांध, खोले गए 9 गेट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

भले ही जबलपुर जिले में कम बारिश हुई हो लेकिन पड़ोसी जिले मंडला-डिंडौरी में तेजी से हो रही बारिश के कारण बरगी बांध लबालब भर गया है, लिहाजा साल 2026 में पहली बार 18 अगस्त को आज सुबह साढ़े 11 बजे बरगी बांध के 9 गेट खोले गए है। गौरतलब है कि दिनांक 17 अगस्त की रात्रि 8 बजे बांध का जल स्तर 420.80 मीटर मापा गया, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि बांध के 21 में से 9 गेट आज सुबह करीब 11 बजे खोल जाएंगे। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 2674 mcm (84.08%) है। बांध के गेट खुलने से पूर्व प्रबंधन ने अलर्ट जारी किया है।

बता दें वर्तमान मे बांध में पानी की आवक 1620 क्यूमेक (CUMEC) यानि (घन मीटर प्रति सेकंड, Cubic Meter per Second) है। जल भराव क्षेत्र में मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं वर्षा को देखते रखते हुए बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिये एक के बाद एक 9 गेट को 0.78m औसत ऊंचाई पर खोल कर 1031 क्यूमेक पानी छोड़ा जाए।

नर्मदा घाटों पर बढ़ा जलस्तर, दूर रहने की अपील   

प्रशासन के अनुसार बांध से पानी छोड़ने के बाद नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फुट पानी की बढ़ोत्तरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। सभी से अपील की गई है कि नर्मदा के घाट और तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

2025 में भी खोले गए थे 9 गेट 

उल्लेखनीय है कि 2025 में बरगी बांध के गेट 6 जुलाई को खोले गए थे, उस दौरान भी बरगी बांध प्रबंधन ने 9 गेट दोपहर 12 बजे खुलते हुए पानी छोड़ा था। तब 21 में से 9 स्पिल-वे गेट औसतन 1.33 मीटर की ऊंचाई तक खोल दिए गए  और इनसे 52 हजार 195 क्यूसेक (CUSEC ) यानि (घनफुट पानी प्रति सेकेंड (Cubic foot per second) पानी छोड़ा गया।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत की दूसरे दौर में एंट्री, अब किससे होगी भिड़ंत? समझिए पूरा समीकरण

Who will India face next in Men’s Hockey World Cup 2026: भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है. नए फॉर्मेट के तहत भारत पूल-ई में रहेगा, जहां उसका मुकाबला तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड्स से तय है. अब सस्पेंस केवल इस बात पर है कि पूल-ई की चौथी टीम कौन बनेगी. गुरुवार को अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से इसका फैसला होगा. न्यूजीलैंड को आगे बढ़ने के लिए कम से कम दो गोल से जीतना जरूरी है, वहीं अर्जेंटीना ड्रॉ से भी क्वालिफाई कर लेगा. Wed, 19 Aug 2026 22:04:46 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: "झारखंड के मुद्दे पर राहुल गांधी की राजनीति हुई एक्सपोज" #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T17:13:20+00:00

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: PM मोदी ने मंत्रियों को क्या टास्क दिया? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T17:14:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers