Responsive Scrollable Menu

झारखंड के बाद अब बिहार में आज से छात्रों का महाआंदोलन, भर्ती और परीक्षा के मुद्दे पर सम्राट सरकार की घेराबंदी

Bihar Student Protest: बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों को लेकर छात्रों का आक्रोश अब सड़क पर उतरने वाला है. दिल्ली और रांची में छात्र आंदोलनों के बाद अब पटना में अभ्यर्थियों ने मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है. बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जा रहा है. आंदोलन को 'छात्र न्याय सत्याग्रह' नाम दिया गया है.

अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं और नियुक्तियों को लेकर उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है. सबसे बड़ा मुद्दा BPSC TRE-4 के नोटिफिकेशन का है. अभ्यर्थी लगातार भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं.

TRE-4 नोटिफिकेशन में देरी पर सरकार से सवाल

छात्र नेता दिलीप कुमार का आरोप है कि BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग की तरफ से लगातार आश्वासन दिए गए, लेकिन अब तक विज्ञापन सामने नहीं आया. यही देरी अभ्यर्थियों के बीच नाराजगी की बड़ी वजह बन गई है.

छात्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी का सीधा असर उन युवाओं पर पड़ रहा है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में अब वे आश्वासन नहीं, बल्कि भर्ती की स्पष्ट समयसीमा और नोटिफिकेशन चाहते हैं.

परीक्षा पैटर्न में बदलाव भी बना विवाद

BPSC TRE-4 के परीक्षा पैटर्न को लेकर भी अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं. छात्रों का कहना है कि पहले केवल प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ती थी, जबकि अब मुख्य परीक्षा को भी शामिल किया जा रहा है.

दिलीप कुमार का कहना है कि अगर परीक्षा पैटर्न बदलना है तो इसे TRE-4 से लागू करने के बजाय TRE-5 से लागू किया जाना चाहिए, ताकि जिन अभ्यर्थियों ने पुराने पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयारी की है, उन्हें अचानक बदलाव का सामना न करना पड़े.

कई मांगों को लेकर एक साथ आंदोलन

अभ्यर्थियों की मांग सिर्फ TRE-4 तक सीमित नहीं है. उनकी प्रमुख मांगों में BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी करना, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की मांग, BSSC परीक्षा की तारीख घोषित करना, लाइब्रेरियन बहाली, BET और दारोगा-सिपाही भर्ती समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना शामिल है. छात्र नेताओं ने साफ किया है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

लालू और तेजस्वी भी छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे

इस आंदोलन के बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने भी छात्रों से 19 अगस्त को पटना में एकजुट होने की अपील की है. उन्होंने पेपरलीक, शिक्षा व्यवस्था, भर्ती प्रक्रिया और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है.

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी 19 अगस्त को पटना में मार्च निकालने का ऐलान किया है. उनके मुताबिक पार्टी मुख्यालय से लोकभवन तक मार्च निकाला जाएगा, जिसमें आरजेडी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

अब सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती

पटना में छात्रों का आंदोलन ऐसे समय शुरू हो रहा है जब भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार के सामने लगातार सवाल उठ रहे हैं. अभ्यर्थियों की मांगें अब केवल आश्वासन तक सीमित नहीं हैं. वे नोटिफिकेशन, परीक्षा तारीख और भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट फैसला चाहते हैं.

ऐसे में गर्दनीबाग से शुरू होने वाला 'छात्र न्याय सत्याग्रह' सम्राट सरकार के लिए एक अहम राजनीतिक और प्रशासनिक चुनौती बन सकता है. अब देखना होगा कि सरकार छात्रों की मांगों पर बातचीत करती है या आंदोलन आगे बढ़ने के बाद कोई बड़ा फैसला लिया जाता है.

यह भी पढ़ें: ट्रांसफर नीति पर घिरी सरकार, पटना हाईकोर्ट का सख्त रुख; शिक्षकों के तबादले पर फिलहाल ब्रेक

Continue reading on the app

Washing Machine से आ रही बदबू बन सकती है Bacteria का घर, इन Smart Tips से मिनटों में पाएं समाधान

कई बार हम जल्दबाजी या भूलवश वॉशिंग मशीन में गीले कपड़े धोकर लंबे समय के लिए छोड़ दें। जब बाद में मशीन खोलते हैं, तो कपड़ों से एक अजीब सी सीलन और तेज गंदी बदबू आने लगती है। क्या आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है। दरअसल, नम और बंद जगह पर कपड़ों के ज्यादा समय तक पड़े रहने से उनमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं, जोकि बदबू की वजह बनता है।

इसके कारण न सिर्फ कपड़े देर तक छोड़ना है, बल्कि कई बार मशीन की सफाई न होना होता है। अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हो चुके हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।

वॉशिंग मशीन में कपड़े छोड़ने से क्यों आने लगती है बदबू

जब धुले हुए गीले कपड़े बंद ड्रम में रहते हैं, तो यह पूरी तरह से गर्म और नर्म रहते हैं। हवा न मिलने पर यहां फंगस, बैक्टीरिया और फफूंद पनपने लगते हैं।

देर तक मशीन में कपड़ों को छोड़ना

अगर आप भी धुले हुए गीले कपड़ों तक घंटों तक बंद मशीन में रखती हैं, तो इससे नमी बाहर नहीं निकल पाती है। जिस कारण बैक्टीरिया पनपने लगती है। यह कपड़ों से बदबू आने की वजह बनता है।

क्या करें

कपड़े मशीन में धोने के फौरन बाद ही धूप या हवादार जगह पर सूखने के लिए डालें। अगर किसी कारण से कपड़े देर तक छूट जाएं, तो उनको बिना डिटर्जेंट के आधा चम्मच सिरका डालकर मशीन चलाएं।

फौरन मशीन का दरवाजा बंद करना

आमतौर पर हम सभी लोग मशीन से कपड़े निकालने के बाद मशीन का दरवाजा बंद कर देते हैं। लेकिन अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो यह बदबू आने की वजह बन सकता है।

क्या करें

कपड़ों को मशीन से निकालने के बाद उसके दरवाजे को कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए खुला छोड़ दें। ऐसा करने से मशीन में मौजूद नमी, हवा और डिटर्जेंट की महक निकल जाएगी।

रबर सील में गंदगी जमना

फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन की रबर सील में साबुन, पानी और गंदगी जमा रहती है। वहीं हवा न मिलने पर काली फफूंद और बैक्टीरिया पनप जाती है। वहीं कपड़ों को धोते समय नमी और गंदगी उसके संपर्क में आती है। जिससे तेज गंदी बदबू आने लगती है।

क्या करें

हर सप्ताह एक सूखे या सिरके में डूबे कपड़े से रबर सील के अंदरूनी हिस्से को पहले अच्छे से साफ कर लें। ऐसा करने से आपको इस समस्या के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा।

ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना

कई बार कपड़े धोने के लिए हम मशीन में एक साथ ज्यादा डिटर्जेंट डाल देते हैं। भले ही हमें यह आदत सामान्य लगती है, लेकिन ऐसा सही नहीं है। ज्यादा सर्फ या डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से कपड़ों और ड्रम में साबुन का अवशेष रह जाता है। जोकि सड़कर बदबू पैदा करता है। इससे आप इन तरीकों से छुटकारा पा सकते हैं।

क्या करें

वॉशिंग मशीन में हमेशा कपड़े के हिसाब से ही डिटर्जेंट डालते हैं। प्रयास करें कि लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पाउडर से बेहतर होता है।

वॉशिंग मशीन ड्रम की नियमित सफाई

जिस तरह से घर में मौजूद अन्य गैजेट्स की सफाई जरूरी होती है। तो उसी तरह वॉशिंग मशीन की क्लीनिंग भी जरूरी होती है। लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद मशीन के ड्रम और पाइपों में गंदगी और स्केल जम जाती है। जिससे कपड़े धोने के बाद भी बदबू आती है।

क्या करें

महीने में एक बार मशीन को खाली चलाना चाहिए। इसके लिए ड्रम में गर्म पानी के साथ 2 कप सिरका या बेकिंग सोडा डालकर पूरा साइकिल चलाएं। ऐसा करने से न सिर्फ मशीन साफ होगी, बल्कि कपड़ों से बदबू भी नहीं आएगी।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज में लगेगा FIFA World Cup का तड़का, TV पर देखने का मजा होगा दोगुना!

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो 13 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है लेकिन सारे मुकाबले भारत में ही खेले ज Thu, 20 Aug 2026 00:52:13 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: शहजाद पूनावाला ने बताई BJP छोड़ने की वजह! #ShehzadPoonawalla #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T23:42:54+00:00

JSSC-CGL पास अभ्यर्थियों का Protest, परीक्षा रद्द करने पर विरोध | #viralvideo #virlnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T23:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers