Responsive Scrollable Menu

पहले बल्ले से 4,4,4,6..., फिर पहली गेंद पर बेन डकेत को OUT, दूसरे ODI में जसप्रीत बुमराह का तहलका

IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कार्डिफ में खेले जा रहे इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ODI मैच में तहलका मचा रहे हैं. बुमराह ने आज बल्ले से भी धमाल मचाया. उन्होंने एक ही ओवर में 18 रन जड़ दिए. इसके बाद गेंद से उनका कहर देखने को मिला. बुमराह ने इंग्लैंड की पारी की पहली ही गेंद पर बेन डकेट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिला दी.

जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को किया आउट

भारत के दिए 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी का आगाज बेन डकेट और जैकब बेथेल ने किया. इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने वो कमाल किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं. इंग्लैंड की पारी की पहली ही गेंद पर बुमराह ने बेन डकेट को चलता किया. गेंद बेन डकेट के बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी और विकेट के पीछे चली गई जहां विकेटकीपर ईशान किशन ने शानदार कैच लपका. इस तरह इंग्लैंड की टीम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई. 

अपडेट जारी है...

Continue reading on the app

New IRCTC Website Launched: अब बिना कैप्चा और झंझट के बुक होगा ट्रेन टिकट, जानें नए बीटा वर्जन में क्या-क्या बदला

New IRCTC Website Launched: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर आई है. रेलवे ने अपनी आधिकारिक टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC का नया बीटा वर्शन कल यानी बुधवार, 15 जुलाई रात 9 बजे से लाइव कर दिया है. इस नए वर्शन को लाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को टिकट बुकिंग का एक नया, साफ-सुथरा और बेहद आसान अनुभव देना है. अब यात्री इस नए इंटरफेस का इस्तेमाल कर सकते हैं और रेलवे को इस पर अपनी राय भी दे सकते हैं. इस नए बदलाव से टिकट बुक करने में लगने वाला समय बहुत कम हो जाएगा और लोगों को बार-बार होने वाली दिक्कतों से बड़ी राहत मिलेगी.

कैसे देख सकते हैं नई वेबसाइट का लुक

अगर आप भी इस नई वेबसाइट का अनुभव लेना चाहते हैं, तो आप इसे बहुत आसानी से देख सकते हैं. रेलवे ने इसके लिए एक खास लिंक जारी किया है. इसके अलावा, जो लोग पुरानी वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें भी होमपेज पर ही इस नए बीटा वर्शन का सीधा लिंक मिल जाएगा. वहां पर क्लिक करके कोई भी यात्री सीधे नए इंटरफेस पर जा सकता है. फिलहाल इसे बीटा वर्शन के रूप में इसलिए पेश किया गया है ताकि लोग इसे इस्तेमाल करें, इसके फीचर्स को समझें और अगर कोई कमी लगती है तो अपना कीमती फीडबैक रेलवे को दे सकें.

छात्रों के सुझाव से बदला रेलवे का चेहरा

इस पूरी नई वेबसाइट को तैयार करने के पीछे एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है. दरअसल, मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी MNIT के कुछ प्रतिभावान छात्रों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ एक बातचीत के दौरान वेबसाइट में सुधार के कुछ बेहतरीन सुझाव दिए थे. छात्रों ने बताया था कि कैसे वेबसाइट को और ज्यादा सरल और यूजर फ्रेंडली बनाया जा सकता है. रेल मंत्री को ये सुझाव इतने पसंद आए कि उन्होंने इस पर तुरंत काम करने के निर्देश दे दिए. इसके बाद छात्रों के उन विचारों को अमल में लाते हुए इस नए बीटा वर्शन को तैयार किया गया है.

साल 2002 से अब तक का सफर

आपको बता दें कि IRCTC की वेबसाइट को पहली बार साल 2002 में लॉन्च किया गया था. शुरुआत में इस पर बहुत कम लोग टिकट बुक करते थे, लेकिन आज के समय में यह दुनिया के सबसे बड़े बुकिंग पोर्टल्स में से एक बन चुकी है. मौजूदा समय में इस वेबसाइट पर हर दिन औसतन करीब 14.5 लाख टिकट बुक किए जाते हैं. इतने बड़े लोड को संभालने के लिए वेबसाइट का आधुनिक और तेज होना बहुत जरूरी था. इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार इसके पूरे डिजाइन और काम करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया गया है.

यह भी पढ़ें: आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट में क्या-क्या हुआ बदलाव? जानिए कैसे होगी टिकट बुकिंग और क्या हैं नए फीचर्स

बिना कैप्चा और आसान बुकिंग का मजा

इस नए बीटा वर्शन में सबसे बड़ा और सबसे राहत देने वाला बदलाव कैप्चा को लेकर किया गया है. अब टिकट बुक करते समय यात्रियों को बार-बार आने वाले फालतू के कैप्चा और पॉप-अप विज्ञापनों से परेशान नहीं होना पड़ेगा. वेबसाइट से ध्यान भटकाने वाली तमाम चमकीली चीजों को हटा दिया गया है. इसके अलावा, अब आपको अलग-अलग क्लास की सीट देखने के लिए बार-बार क्लिक नहीं करना होगा, बल्कि सभी क्लास की सीट उपलब्धता एक ही जगह पर साफ दिखाई देगी. टिकट बुक करने की प्रक्रिया को भी बहुत छोटा कर दिया गया है जिससे चेकआउट काफी तेज होगा. साथ ही, बार-बार सफर करने वाले यात्रियों की जानकारी पहले से सेव रहेगी, जिससे रिपीट बुकिंग करना बेहद आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, जानिए अब टिकट बुकिंग में आपको क्या मिलेगा फायदा

Continue reading on the app

  Sports

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने

Jasprit Bumrah first ball wicket: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया. मैच की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को 'गोल्डन डक' पर पवेलियन भेजकर बुमराह ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए. डकेट का कैच विकेटकीपर ईशान किशन ने लपका. Thu, 16 Jul 2026 22:39:20 +0530

  Videos
See all

NEET-UG परीक्षा का रिजल्ट जारी | NTA | NEET UG RE Exam Result | Breaking News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T17:43:42+00:00

NEET UG RE Exam Result 2026: 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई | NTA News | Neet Result | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T17:41:53+00:00

Maulana Jarjis Ansari ने श्री कृष्ण को मुसलमान क्यों कहा? सनातनी हुए क्रोधित! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T17:44:26+00:00

जौहर यूनिवर्सिटी मिट्टी में मिल जाएगी? | Azam Khan | Johar University | CM Yogi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T17:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers