दिव्या देशमुख-गायत्री गोपीचंद समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड:12 साल में पहली बार खेल रत्न किसी को नहीं; फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस साल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इनमें चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख, विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद व तृषा जॉली जैसे नाम शामिल हैं। मंत्रालय ने इस बार किसी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नहीं चुना है। यह 12 साल में पहला मौका है जब खेल रत्न अवॉर्ड के लायक कोई खिलाड़ी नहीं समझा गया। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था। फुटबॉल के दिग्गज आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में चुना गया है। वे 1962 के जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। दिव्या ने FIDE विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीता था चेस में दिव्या देशमुख और विदित गुजराती को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दिव्या ने 2025 में FIDE विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वह भारत की प्रमुख महिला चेस खिलाड़ियों में शामिल हैं। बैडमिंटन में गायत्री-तृषा को सम्मान बैडमिंटन में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दोनों महिला डबल्स में भारत की प्रमुख खिलाड़ियों में रही हैं। तेजस्विन शंकर भी सूची में एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। वह हाई जंप के साथ डेकाथलॉन में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में डेकाथलॉन में मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास बनाया था। ------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सजा:ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने 1,500 डॉलर का जुर्माना लगाया; 12 महीने कार में इंटरलॉक डिवाइस लगाना होगा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में दोषी ठहराया गया है। सिडनी की वॉवेर्ली लोकल कोर्ट ने मंगलवार को उन पर 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया। साथ ही उनकी कार में 12 महीने के लिए इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश दिया गया है। पूरी खबर
सोते भालू को क्यों नहीं जगा सकते? Polar Bear के सामने फॉगहॉर्न बजाने वाले को मिली इतनी बड़ी सजा
नॉर्वे के स्वालबार्ड में, एक सो रहे ध्रुवीय भालू को जहाज का हॉर्न बजाकर जगाने पर एक व्यक्ति पर 4.5 लाख रुपये का जुर्माना लगा। स्वालबार्ड में वन्यजीवों को परेशान करने के खिलाफ कड़े कानून हैं, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Asianetnews










