प्यू सर्वे का दावा: वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ट्रंप की लोकप्रियता में भारी गिरावट, चीन पर बढ़ा दुनिया का भरोसा
ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. प्यू रिसर्च सेंटर ने 36 देशों को लेकर एक रिसर्च किया है, जिसमें दावा किया गया है कि वैश्विक स्तर पर अमेरिका की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है, जबकि चीन के प्रति दुनिया का नजरिया पहले से काफी बेहतर हुआ है. प्यू रिसर्च सेंटर ने 8 फरवरी से 13 मई, 2026 के बीच दुनिया के 36 देशों में 42,151 वयस्कों पर सर्वे किया.
The post प्यू सर्वे का दावा: वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ट्रंप की लोकप्रियता में भारी गिरावट, चीन पर बढ़ा दुनिया का भरोसा appeared first on Prabhat Khabar.
Monsoon Kitchen Tips: बारिश में घर पर बने स्नैक्स हो जाते हैं नरम? अपनाएं ये 5 स्टोरेज टिप्स, रहेंगे कुरकुरे और फ्रेश
Monsoon Kitchen Tips: बारिश का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और चाय-पकौड़ों का मजा लेकर आता है। इस दौरान लोग मठरी, नमकपारे, चकली, सेव, रिबन पकोड़ा और कई तरह के होममेड स्नैक्स बनाकर स्टोर भी करते हैं। लेकिन नमी बढ़ने की वजह से ये स्नैक्स कुछ ही दिनों में अपनी कुरकुराहट खो देते हैं और नरम पड़ने लगते हैं। इससे न सिर्फ स्वाद खराब होता है, बल्कि कई बार स्नैक्स जल्दी खराब भी हो जाते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि घर पर बने स्नैक्स लंबे समय तक फ्रेश, क्रिस्पी और स्वादिष्ट बने रहें, तो उन्हें सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है। कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर आप नमी से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे आसान तरीके, जो बारिश के मौसम में आपके स्नैक्स की कुरकुराहट बरकरार रखने में मदद करेंगे।
इन 5 स्टोरेज टिप्स की लें मदद
स्नैक्स को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही स्टोर करें
अक्सर लोग गर्म या हल्के गुनगुने स्नैक्स को ही डिब्बे में भर देते हैं। इससे कंटेनर के अंदर भाप बन जाती है, जो नमी पैदा करती है और स्नैक्स नरम हो जाते हैं। इसलिए मठरी, सेव, चकली या पकोड़े जैसे स्नैक्स को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर ही एयरटाइट कंटेनर में रखें।
हमेशा एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें
बारिश के मौसम में हवा में मौजूद नमी आसानी से स्नैक्स तक पहुंच जाती है। इसलिए प्लास्टिक की खुली थैली या ढीले ढक्कन वाले डिब्बों की बजाय अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। इससे बाहरी नमी अंदर नहीं जाएगी और स्नैक्स लंबे समय तक कुरकुरे बने रहेंगे।
सिलिका जेल या फूड-ग्रेड मॉइश्चर एब्जॉर्बर का उपयोग करें
यदि आप लंबे समय तक स्नैक्स स्टोर करना चाहते हैं, तो कंटेनर में फूड-सेफ मॉइश्चर एब्जॉर्बर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करता है। ध्यान रखें कि इसे सीधे खाने के संपर्क में न आने दें और केवल फूड-ग्रेड उत्पादों का ही उपयोग करें।
बार-बार डिब्बा खोलने से बचें
हर थोड़ी देर में कंटेनर खोलने से बाहर की नम हवा अंदर चली जाती है, जिससे स्नैक्स जल्दी नरम होने लगते हैं। बेहतर होगा कि बड़े डिब्बे की जगह छोटे-छोटे कंटेनर में स्नैक्स स्टोर करें, ताकि एक बार में केवल जरूरत भर का कंटेनर ही खोला जाए।
ठंडी और सूखी जगह पर रखें
स्नैक्स को गैस स्टोव, सिंक या धूप वाली जगह के पास रखने से बचें। इन्हें हमेशा ठंडी, सूखी और साफ जगह पर रखें। यदि किचन में बहुत अधिक नमी रहती है, तो अलमारी या पेंट्री में स्टोर करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
स्नैक्स नरम हो जाएं तो क्या करें?
यदि मठरी, चकली या नमकपारे हल्के नरम पड़ गए हैं, तो उन्हें कुछ मिनट के लिए ओवन या एयर फ्रायर में कम तापमान पर हल्का गर्म किया जा सकता है। ठंडा होने के बाद उनकी कुरकुराहट काफी हद तक वापस आ सकती है। ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा गर्म करने पर स्नैक्स जल भी सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















