Responsive Scrollable Menu

भारत में 2030 तक करीब 62 प्रतिशत लोगों के पास होगा 5जी कनेक्शन

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में लगभग 2030 तक 62 प्रतिशत लोगों के पास 5जी कनेक्शन होने की उम्मीद है, यह एशिया प्रशांत क्षेत्र के औसत 50 प्रतिशत से ज्यादा है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

Continue reading on the app

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सजा:ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने 1,500 डॉलर का जुर्माना लगाया; 12 महीने कार में इंटरलॉक डिवाइस लगाना होगा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में दोषी ठहराया गया है। सिडनी की वॉवेर्ली लोकल कोर्ट ने मंगलवार को उन पर 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया। साथ ही उनकी कार में 12 महीने के लिए इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश दिया गया है। वॉर्नर को ईस्टर संडे के दिन सिडनी के बाहरी इलाके में रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग के दौरान पकड़ा गया था। जांच में उनके ब्लड-अल्कोहल लेवल की रीडिंग 0.104 आई थी, जो कानूनी सीमा से दोगुने से भी ज्यादा थी। तीन ग्लास व्हाइट वाइन पीने की बात कबूली कोर्ट में वॉर्नर ने बताया कि उन्होंने गाड़ी चलाने से पहले तीन ग्लास व्हाइट वाइन पी थी। उन्होंने पिछले महीने मिड-रेंज ड्रिंक ड्राइविंग का आरोप स्वीकार कर लिया था। कोर्ट में बताया गया कि वॉर्नर ने सड़क किनारे ब्रेथ टेस्टिंग साइट देखकर अपनी कार रोकी और एक महिला यात्री के साथ सीट बदलने की कोशिश की थी। कार में लगेगा इंटरलॉक डिवाइस जुर्माने के अलावा वॉर्नर की कार में 12 महीने के लिए इंटरलॉक डिवाइस लगाया जाएगा। यह डिवाइस कार को तब स्टार्ट नहीं होने देगा, जब ड्राइवर के सिस्टम में शराब की मात्रा पाई जाएगी। जज क्लेयर फार्नन ने कहा कि वॉर्नर के दोबारा ऐसा अपराध करने की संभावना कम है, लेकिन न्यू साउथ वेल्स में होने वाली कई सड़क दुर्घटनाओं में शराब पीकर गाड़ी चलाना अब भी एक गंभीर कारण है। क्या है इंटरलॉक डिवाइस? वॉर्नर की कार में 12 महीने के लिए इग्निशन इंटरलॉक डिवाइस लगाया जाएगा। यह एक छोटा उपकरण होता है, जिसे कार के डैशबोर्ड में लगाया जाता है। कार स्टार्ट करने से पहले ड्राइवर को इसमें सांस का नमूना देना होता है। डिवाइस सांस में अल्कोहल की मात्रा जांचता है। अगर निर्धारित सीमा से ज्यादा अल्कोहल मिलता है तो कार का इंजन स्टार्ट नहीं होता। कुछ सिस्टम ड्राइविंग के दौरान भी दोबारा सांस का नमूना मांग सकते हैं। 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास 39 साल के वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट और 250 से ज्यादा लिमिटेड ओवर्स इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद वे कमेंट्री के साथ-साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी खेल रहे हैं। वॉर्नर फिलहाल सिडनी थंडर के कप्तान हैं और पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के लिए भी खेलते हैं। क्रिकेट NSW ने कहा- मामले को गंभीरता से ले रहे सिडनी थंडर न्यू साउथ वेल्स सरकार की ड्रिंक-ड्राइविंग के खिलाफ जागरूकता मुहिम का हिस्सा है। क्रिकेट NSW ने कहा कि संगठन सुरक्षित ड्राइविंग का समर्थन करता है और इस घटना को गंभीरता से ले रहा है। वकील बोले- मीडिया कवरेज से नुकसान हुआ वॉर्नर के वकील अवैस अहमद ने कोर्ट में कहा कि इस मामले की खबर दुनियाभर के मीडिया में आई, जिससे वॉर्नर को अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ा। वकील के मुताबिक, ESPN, अल जजीरा और इंडियन एक्सप्रेस जैसे इंटरनेशनल मीडिया संस्थानों ने भी इस घटना को कवर किया। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश जैसे देशों में शराब से जुड़ी घटनाओं को लेकर अलग तरह की सामाजिक स्वीकार्यता है, जहां वॉर्नर टी-20 फ्रेंचाइजी लीग्स में खेलने के कमर्शियल अवसर तलाश सकते हैं। वकील ने कहा कि मीडिया कवरेज की वजह से वॉर्नर के भविष्य के कमर्शियल अवसर प्रभावित हो रहे हैं। 0.104 रीडिंग का मतलब क्या? वॉर्नर की ब्रेथ टेस्ट में 0.104 रीडिंग आई थी, जो ऑस्ट्रेलिया में सामान्य कानूनी सीमा 0.05 से काफी ज्यादा है। सांस में मौजूद अल्कोहल को मापकर ब्रेथ एनालाइजर रक्त में अल्कोहल की मात्रा का अनुमान लगाता है। ऑस्ट्रेलिया और भारत में ड्रिंक-ड्राइविंग के नियम ऑस्ट्रेलिया में सामान्य ड्राइवर के लिए सीमा 0.05 बताई गई है। सीमा पार करने पर जुर्माना, लाइसेंस संबंधी कार्रवाई और कुछ मामलों में इंटरलॉक डिवाइस लगाने जैसे दंड हो सकते हैं। भारत में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाना अपराध है। पहली बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपए तक जुर्माना और/या 6 महीने तक की जेल, जबकि दोबारा अपराध पर 15 हजार रुपए तक जुर्माना या 2 साल तक की जेल का प्रावधान है। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका दौरे पर केएल राहुल ने बताया तैयारी का प्लान:टीम इंडिया के उपकप्तान बोले-अनुभव का फायदा उठाना और मौकों को भुनाना जरूरी श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने अपनी तैयारी और खेल को लेकर सोच साझा की है। BCCI के विशेष इंटरव्यू वीडियो ‘Turning Up Ft. KL Rahul’ में बातचीत के दौरान राहुल ने बताया कि लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद अनुभव का सही इस्तेमाल करना और मिले मौकों को भुनाना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

WTC Points Table: गॉल टेस्ट में जीत के बावजूद टीम इंडिया बांग्लादेश से पीछे, WTC पॉइंट्स टेबल जानें कौन-कहां

WTC Points Table: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को गॉल में खेले गए टेस्ट मैच में 165 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत के बावजूद टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर बरकरार है. मौजूदा टेबल में भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं. Wed, 19 Aug 2026 13:57:36 +0530

  Videos
See all

Patna Protest: हिरासत में लिए जाने के बाद भड़कीं Misa Bharti- RJD और बिहार की जनता रुकने वाली नहीं #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T09:15:38+00:00

7 बुलडोजर ने मिलकर तोड़ा मदरसा | #viralshorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T09:14:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers