युवाओं को साधने के लिए CM योगी का बड़ा दांव, तैयार हो रही नई 'युथ पॉलिसी'
CM Yogi Youth Policy: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी ने बड़ा दांव चला है. सीएम योगी युवाओं को साधने के लिए नई युवा पॉलिसी बनाने में जुट गए हैं. युवाओं को आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़ना इसका मकसद है. वहीं सीएम योगी ने गोरखपुर में माफिया तंत्र को युवाओं का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार किया है. 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने मिशन GEN-Zऔर नई एकीकृत यूथ पॉलिसी का बड़ा राजनीतिक चुनावी दाव चला है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम योगी ने राज्य के जनजी और जन अल्फा युवाओं के लिए नई युवा पॉलिसी लाने का ऐलान किया. इस पहल का मकसद युवाओं को आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़ना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत यानी Gen Z और Gen Alpha युवाओं को साधने के लिए एक बड़ा रणनीतिक दांव चला है. राज्य सरकार युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के लिए एक नई 'एकीकृत युवा नीति'लाने जा रही है. उत्तर प्रदेश की कुल आबादी में लगभग 56% से 60% हिस्सा युवा वर्ग का है. करीब 5 से 6 करोड़ युवा वोटर्स 2027 के चुनावी समीकरणों में सबसे अहम और निर्णायक भूमिका निभाएंगे.
Sita Badi: मंत्री की गोद में 17 दिन की बच्ची, अपना दूध पिलाते VIDEO ने मचाई हलचल, वजह जानकर भावुक हो जाएंगे
Nepal Minister Sita Badi: नेपाल की एक मंत्री की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में मंत्री सीता बादी एक भूख से बिलखती बच्ची को अपना दूध पिलाती दिख रही हैं. उनकी इस दरियादिली और ममता की हर कोई तारीफ कर रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews










