Responsive Scrollable Menu

Rakhi Mehndi Design: सावन में रचाएं भाई के लिए प्यार, इस रक्षाबंधन ट्राई करें ये 6 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

Rakhi Mehndi Design: सावन की हरियाली के साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी दस्तक दे चुका है। ऐसे में हाथों पर मेहंदी का रंग त्योहार की खुशी को और खास बना देता है। इस बार सिंपल फ्लोरल डिजाइन के साथ भाई के नाम, राखी और भाई-बहन थीम वाली 6 मेहंदी ट्राई करें। ये डिजाइन आपके रक्षाबंधन लुक में प्यार और अपनापन दोनों का रंग भर देंगी।

1.भाई के नाम वाली मेहंदी
हथेली के बीच में ‘भाई’ या प्यारा भैया मेरा जैसे शब्द लिखकर उसके चारों ओर फूल-पत्तियों की बेल बनाएं। सिंपल होने के साथ यह डिजाइन रक्षाबंधन के लिए खास लगेगी।

भाई के नाम वाली मेहंदी

2.भाई-बहन वाली डिजाइन
हथेली पर भाई-बहन की छोटी-सी तस्वीर या राखी बांधते हुए डिजाइन बनवा सकती हैं। यह मेहंदी रक्षाबंधन की भावना को खूबसूरती से दिखाती है।

भाई-बहन वाली डिजाइन

3.राखी मोटिफ मेहंदी
हथेली के बीच में एक खूबसूरत राखी का डिजाइन बनाएं और उसके आसपास छोटे फूल, पत्तियां और डॉट्स लगाएं। यह यूनिक और फेस्टिव लुक देगा।

राखी मोटिफ मेहंदी

4.फ्लोरल अरेबिक डिजाइन
अगर ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो फूलों और बेल वाली अरेबिक डिजाइन चुनें। इसमें हाथ का कुछ हिस्सा खाली रहता है, जिससे लुक मॉडर्न और एलिगेंट दिखता है।

फ्लोरल अरेबिक डिजाइन

5.मंडला और जाली डिजाइन
हथेली के बीच छोटा मंडला बनाकर उंगलियों पर जाली या डॉट पैटर्न बनाएं। कम समय में तैयार होने वाली यह डिजाइन सिंपल लेकिन आकर्षक लगेगी।

मंडला और जाली डिजाइन

6.सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी
अगर मेहंदी लगाने का ज्यादा समय नहीं है, तो सिर्फ उंगलियों और कलाई पर छोटी-सी डिजाइन बनवा सकती हैं। फिंगर-टिप मेहंदी फेस्टिव लुक के साथ काफी मिनिमल भी रहती है।

सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी

अगर आप सिंपल डिजाइन पसंद करती हैं, तो फ्लोरल, अरेबिक या मिनिमल मेहंदी भी ट्राई कर सकती हैं। अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन चुनें और रक्षाबंधन की खुशियों को मेहंदी के रंग के साथ सेलिब्रेट करें।

यह भी पढ़ें: इस राखी घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रंची कुनाफा, गुलाब जामुन की जगह भाई को खिलाएं ये खास मिठाई

Continue reading on the app

Metro Lines: मेट्रो की Red, Green, Pink और Orange लाइन में क्या है अंतर? जानिए हर रंग का खास मतलब

Metro Lines: मेट्रो में सफर करने वाले लोगों ने अक्सर देखा होगा कि मेट्रो मैप पर अलग-अलग रूट अलग-अलग रंगों से दिखाए जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन लाइनों के रंगों का आखिर मतलब क्या होता है?

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

छत्रपति संभाजीनगर में 2035 किलो कथित गोमांस जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T09:46:12+00:00

ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, केमिकल ट्रक में लगी आग | Road Accident | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T09:41:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers