SRK House Snake: शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसे दो सांप, एक 8 फीट का निकला! दूसरा अब भी लापता
Shahrukh Khan Mannat: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का मुंबई स्थित मशहूर बंगला ‘मन्नत’ एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि इस बार वजह शाहरुख खान या उनकी किसी फिल्म से जुड़ी नहीं, बल्कि बंगले के लॉन में दिखाई दिए दो सांप हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अगस्त की शाम मन्नत के लॉन एरिया में 2 सांप देखे गए जिसके बाद वहां हलचल मच गई। हालांकि तुरंत ही उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।
शाहरुख के घर में घुसा करीब 8 फीट लंबा सांप
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब 8 बजे एक स्नेक रेस्क्यूअर को मन्नत में दो सांप देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेस्क्यूअर को यह सांप बंगले के परिसर में एक सीढ़ी के नीचे छिपा मिला, जहां से उसे बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू किया गया सांप करीब 8 फीट लंबा बताया जा रहा है। उसकी पहचान धामन (इंडियन रैट स्नेक) के तौर पर हुई। धामन को गैर-विषैला सांप माना जाता है और यह आमतौर पर इंसानों के लिए जहरीले सांपों जितना खतरनाक नहीं होता।
दूसरा सांप तलाश के बावजूद नहीं मिला
मन्नत में दो सांप होने की सूचना के बाद टीम ने दूसरे सांप की भी तलाश जारी रखी। हालांकि, परिसर में लोगों की आवाजाही बढ़ने के दौरान दूसरा सांप वहां से निकल गया। देर शाम तक उसकी तलाश की गई, लेकिन दूसरा सांप नहीं मिल सका।
मुंबई की पहचान बन चुका है मन्नत
शाहरुख खान का समुद्र के किनारे बसा ये बंगला ‘मन्नत लैंड्स एंड’ मुंबई के बांद्रा इलाके के बैंडस्टैंड क्षेत्र में मौजूद है। यह सिर्फ SRK का घर ही नहीं, बल्कि मुंबई के चर्चित लैंडमार्क्स में भी शामिल है। शाहरुख के फैंस अक्सर उनके घर के बाहर जमा होते हैं और खास मौकों पर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ देखी जाती है।
अगली फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख
काम की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।
फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Karan Aujla: कॉन्सर्ट के बीच स्टेज पर फैन ने फेंकी जैकेट, गुस्से में करण औजला ने लगाई क्लास; VIDEO
Karan Aujla: पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने P-Pop Culture Tour के तहत ऑस्ट्रेलिया में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। एडिलेड में हुए उनके एक कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने स्टेज पर जैकेट फेंक दी, जिससे सिंगर नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में करण औजला गाना गाते नजर आ रहे हैं, तभी एक जैकेट स्टेज पर आकर गिरती है। करण उसे उठाते हैं और अपना गाना पूरा करते हैं।
गाना खत्म करने के बाद फैन को बुलाया
गाना खत्म करने के बाद करण ने जैकेट फेंकने वाले फैन को सामने आने के लिए कहा। एक वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं, “अगर हिम्मत है तो मेरे सामने आओ। देखते हैं कि तुम सच में अपने पिता के बेटे हो या नहीं।” इसके बाद करण ने उस फैन को पहचान लिया और उससे पूछा कि उसने जैकेट क्यों फेंकी। उन्होंने कहा, “प्यार में फेंकी थी ना? तू पागल है?” करण ने फैन को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी और पूछा कि वह आखिर चाहता क्या है।
फिर साइन करके वापस की जैकेट
कुछ देर बाद करण शांत हो गए और फैन से जैकेट उन्हें देने के लिए कहा, ताकि वह उस पर साइन कर सकें। उन्होंने कहा, “ऐसा मत किया करो, डार्लिंग। मैं सिर्फ तुम्हारे लिए परफॉर्म करने नहीं आया हूं। तुमने इतना समय खराब कर दिया।” इसके बाद करण ने जैकेट पर साइन किया और उसे फैन को वापस कर दिया।
फैंस ने की करण की तारीफ
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने करण की तारीफ की कि उन्होंने पहले अपना गाना पूरा किया और फिर फैन को जवाब दिया। कुछ लोगों का कहना था कि जैकेट जानबूझकर स्टेज पर फेंकी गई थी और लाइव शो के दौरान कलाकारों की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, कुछ फैंस ने करण के रवैये को अच्छा बताया और कहा कि उन्होंने मामले को ज्यादा बढ़ाए बिना स्थिति संभाल ली।
यह भी पढ़े- एल्विश-तेजस्वी की लड़ाई में कूदे करण कुंद्रा, गाना गाकर इन्फ्लुएंसर पर कसा तंज; VIDEO
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







