Responsive Scrollable Menu

जब मैं विधायक बना, अमित शाह तो बच्चे थे; देशभक्ति को लेकर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जब वह विधायक बन गए थे तब गृह मंत्री पैदा भी नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी और इसलिए वे देशभक्ति का ज्ञान ना दें।

Continue reading on the app

Russia में सेना-हथियार उतारते ही किम जोंग के आगे गिड़गिड़ाए ट्रंप, NATO देशों के बीच खलबली मची

जब से उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग ने रूस यूक्रेन युद्ध में धमाकेदार एंट्री करते हुए रूस का खुलकर समर्थन किया है तब से ही दुनिया में एक नई हलचल पैदा हो गई है। क्योंकि किम जोंग की एंट्री मतलब अब यह युद्ध किस ओर जाएगा किसी को नहीं पता। जो अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन समेत कई नाटो देश यूक्रेन को लगातार भारी मात्रा में घातक हथियार भेज रहे थे। अब वो किम जोंग की ओर से रूस को मिलने वाले सपोर्ट से परेशान दिख रहे हैं। खासकर जब से किम जोंग उन ने रूस में 500 सैनिक तैनात करने के साथ ही घातक मिसाइलें देने का फैसला लिया है। उसे तो यूक्रेन ही नहीं बल्कि ट्रंप भी बुरी तरह से घबरा गए हैं। नाटो के देशों के बीच खलबली मची हुई है। क्योंकि किम जोंग से पंगा लेने का मतलब कुछ भी हो सकता है। आए दिन मिसाइलों का परीक्षण करते हुए किम जोंग किस तरह से अमेरिका को परमाणु हमले की धमकियां देते रहते हैं वह तो आपको पता ही होगा। इसीलिए अब ट्रंप भी टेंशन में है कि अब किम जोंग जंग का रूप किस ओर मोड़ेंगे किसी को नहीं पता। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ कर America में फोटो ID अनिवार्य करने की वकालत की

जो ट्रंप उत्तर कोरिया को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते थे। अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है जो यह साफ करता है कि अब उत्तर कोरिया को लेकर ट्रंप के सुर बदल गए हैं। दरअसल ट्रंप ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उनके साथ नजर आ रहे हैं। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच लंबे समय से तनाव रहा है। दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों को लेकर कई बार टकराव की स्थिति बनी है। लेकिन अब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किंग जोंग के साथ अपने रिश्तों को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने दुनिया को चौंका दिया है। तस्वीर पर ट्रंप ने कहा कि भले ही उनकी और किंग जोंग की तस्वीर में दोनों के चेहरे सख्त नजर आ रहे हो लेकिन असल में दोनों के बीच रिश्ते अच्छे हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखते हुए कहा कि किम जोंग उन और मैं बहुत अच्छे मिलते हैं। ट्रंप ने जिस तस्वीर को शेयर किया है, वह तब की है जब दोनों नेता 2018 में सिंगापुर में हुई अपनी पहली मुलाकात के दौरान साथ चलते नजर आए थे। 

इसे भी पढ़ें: Gyanesh Kumar की तारीफ कर Donald Trump ने भारत में विपक्षी दलों की 'बेचैनी' और बढ़ा दी है

खास बात यह है कि ट्रंप ने यही तस्वीर जून 2026 में भी शेयर की थी। लेकिन उस समय उन्होंने इसके साथ कोई टिप्पणी नहीं की थी। किम जोंग के साथ मुलाकात ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान तीन बार हुई थी। जून 2018 में सिंगापुर में हुई बैठक को ऐतिहासिक माना गया था क्योंकि यह पहली बार था जब किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के नेता की आमने-सामने मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद उम्मीद जगी थी कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होगा और उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। हालांकि यह उम्मीद ज्यादा समय तक कायम नहीं रही। 2019 में वियतनाम में ट्रंप और किम जोंग की दूसरी बड़ी बैठक हुई। लेकिन दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम और उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके बावजूद ट्रंप ने कई बार संकेत दिया कि वह किम जोंग उनके साथ दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें: Andy Burnham को Donald Trump की सहयोगी सूसी विल्स के नाम से मिले फर्जी संदेश

अक्टूबर 2025 में उन्होंने कहा था कि वह उत्तर कोरियाई नेता से फिर मिलना पसंद करेंगे। उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। कुल मिलाकर साफ है कि किम जोंग को लेकर ट्रंप के तेवर बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह भी ऐसे समय में जब उत्तर कोरियाई तानाशाह हर तरह से रूस का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि किम जोंग का क्या रिएक्शन सामने आता है। 

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: ऐसा देखा है कभी! पहले उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, फिर बॉल के दो टुकड़े कर घर ले गए

Ollie Robinson Josh Tongue: लीड्स टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के 10 विकेट आपस में बराबर बांटने के बाद ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने उस रेड बॉल को बीच से काटने का आधा-आधा काटने का आइडिया निकाला. इंग्लैंड मैनेजमेंट ने गेंद को हेडिंग्ले के ग्राउंडस्टाफ के पास भेजा, जहां इसे बीच से काट दिया गया, जिससे रॉबिन्सन और टंग को क्रिकेट की एक अनोखी यादगार चीज में बराबर का हिस्सा मिल गया. Thu, 20 Aug 2026 12:13:31 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, बढ़ेगी सैलरी! | Employee | Salary #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T05:30:05+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें | CM Dhami | BJP New Team | Anil Baluni | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T05:39:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers