होर्मुज में अमेरिका का बड़ा हमला, ईरान की तरफ जा रहे जहाज को उड़ाया, बहरीन-कुवैत में बजे सायरन
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष थमता नहीं दिखाई दे रहा है. होर्मुज में अमेरिका ने नाकाबंदी कर रही है. इसके उल्लंघन पर अमेरिका जहाजों पर हमला कर रहा है. एक बार फिर अमेरिका ने एक जहाज को निशाना बनाया है. जहाज ईरान की ओर जा रहा था.
अमेरिकी सेना ने दावा करते हुए कहा कि उसने हेलफायर मिसाइलों से हमला कर होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी बंदरगाह की ओर जा रहे एक तेल टैंकर को निष्क्रिय कर दिया. इसके साथ ही अमेरिका ने कहा कि उसने ईरान पर हमलों का एक नया दौर शुरू कर दिया है. वहीं, ईरानी मीडिया के मुताबिक केशम द्वीप, बंदर अब्बास और चाबहार में कई जोरदार धमाके हुए हैं.
At 3 p.m. ET, U.S. forces launched operations for a second wave of strikes today against Iran. The strikes are targeting Iranian military capabilities used to threaten vessels freely transiting through the Strait of Hormuz, an international waterway vital to global commerce. The…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 15, 2026
ईरान ने की जवाबी कार्रवाई
इसके अलावा ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. बहरीन में हवाई हमले की चेतावनी के सायरन बज रहे हैं, जबकि कुवैत का कहना है कि उसने कई मिसाइलों और ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया है. वहीं, अमेरिका के अनुसार रोम में हुई बातचीत के बाद लेबनान और इजरायल दक्षिणी लेबनान से इजरायली सैनिकों की सीमित वापसी के लिए नियम और योजना पर सहमत हो गए हैं.
हमलों का दूसरा दौर शुरू
अमेरिकी सेना ने कहा है कि भारतीय समयानुसार आज दोपहर 3 बजे उसने ईरान के खिलाफ हमलों का दूसरा दौर शुरू किया. इन हमलों में ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिनका इस्तेमाल होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को धमकाने के लिए किया जाता है. अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई राष्ट्रपति के निर्देश पर की जा रही है और इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.
FIFA World Cup 2026 : अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, अब स्पेन के साथ होगा खिताबी मुकाबला
FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने शानदार खेल दिखाया और इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री मार ली है. अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा. इसके साथ ही अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल खेला था, जिसमें उन्होंने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराया था. अब एक बार फिर से डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया है.
Spain. Argentina.
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
The #FIFAWorldCup Final. pic.twitter.com/mfcSIkYplu
इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने फाइनल का टिकट कटा लिया है, जहां पर उसका सामना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल की विजेता स्पेन से होने वाला है. अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच के 84वें मिनट तक मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा था, इसके बाद मैच के अगले 8 मिनट में अर्जेंटीना ने 2 गोल करके इंग्लैंड को फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया.
Argentina are headed back to the #FIFAWorldCup Final ????????
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
ये भी पढ़ें : Explainer: क्या सोने की बनी होती है फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानिए इसे बनाने की पूरी प्रक्रिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












.jpg)







