FIFA World Cup 2026 : अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, अब स्पेन के साथ होगा खिताबी मुकाबला
FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने शानदार खेल दिखाया और इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री मार ली है. अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा. इसके साथ ही अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल खेला था, जिसमें उन्होंने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराया था. अब एक बार फिर से डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया है.
Spain. Argentina.
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
The #FIFAWorldCup Final. pic.twitter.com/mfcSIkYplu
इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने फाइनल का टिकट कटा लिया है, जहां पर उसका सामना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल की विजेता स्पेन से होने वाला है. अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच के 84वें मिनट तक मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा था, इसके बाद मैच के अगले 8 मिनट में अर्जेंटीना ने 2 गोल करके इंग्लैंड को फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया.
Argentina are headed back to the #FIFAWorldCup Final ????????
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
ये भी पढ़ें : Explainer: क्या सोने की बनी होती है फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानिए इसे बनाने की पूरी प्रक्रिया
गाजियाबाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष
गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के बुदाना गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां 52 वर्षीय किसान हरिओम चौधरी की उनके बड़े बेटे निखिल नेहरा ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटे ने शराब के नशे में पिता पर कई राउंड फायरिंग की और वारदात के बाद हथियार लेकर मौके से फरार हो गया.
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा और डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं.
150 करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस के मुताबिक, हरिओम चौधरी क्षेत्र के संपन्न किसानों में गिने जाते थे. उनके पास करीब 75 बीघा कृषि भूमि और दिल्ली-मेरठ रोड पर स्थित एक व्यावसायिक मार्केट सहित लगभग 150 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई जा रही है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बड़ा बेटा निखिल अपने हिस्से की जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था. पिता का कहना था कि वह शराब की लत के कारण संपत्ति बेच सकता है, इसलिए जमीन उसके नाम नहीं की जाएगी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.
शराब पीकर घर पहुंचा, फिर पिता पर बरसाईं गोलियां
पुलिस के अनुसार, वारदात वाली रात हरिओम चौधरी परिवार के साथ खाना खाकर घर में मौजूद थे. देर रात निखिल शराब के नशे में घर पहुंचा. पिता ने शराब पीने को लेकर उसे फटकार लगाई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.
देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और निखिल ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर पिता पर कई गोलियां चला दीं. पुलिस के मुताबिक, हरिओम चौधरी को चेहरे, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय पत्नी अनीता और छोटा बेटा नीशू भी घर में मौजूद थे.
पहले भी छोटे भाई पर कर चुका था फायरिंग
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी निखिल का हिंसक व्यवहार पहले भी सामने आ चुका है. वर्ष 2018 में उसने अपने छोटे भाई नीशू पर भी गोली चला दी थी, जिसमें वह घायल हो गया था. पुलिस अब उस पुराने मामले की भी जांच कर रही है.
पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगाईं चार टीमें
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला शराब की लत और जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)






