Desi Macaroni Recipe: विदेशी मैक्रोनी को दें देसी तड़का, प्याज-टमाटर और मसालों से बनाएं चटपटा स्वाद
वैसे तो आप मैक्रोनी बनाकर कई विधि से खाए होेंगे, लेकिन आज हम आपको देसी स्टाइल में मैक्रोनी बनाने की विधि बताएंगे. जहां आप प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और मसालों से तैयार यह मैक्रोनी बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं. इसे शाम की भूख या बच्चों के स्नैक के लिए बना सकते हैं.
कितना भी नट-बोल्ट में जंग लग जाए, इन तरीकों से आसानी से खुल जाएंगे
बाइक, साइकिल, नल और ट्यूबवेल में लगे नट-बोल्ट जंग लगने से अक्सर जाम हो जाते हैं. इन्हें बिना कटर मशीन के कुछ आसान घरेलू उपायों से तुरंत खोला जा सकता है. इंजन मिस्त्री योगेश कुमार के अनुसार बेकिंग सोडा और पानी का घोल बनाकर नट पर स्प्रे करें. कुछ देर बाद पेचकस की मदद से पेंच आसानी से खुल जाएगा. दूसरा तरीका मोबी ऑयल का इस्तेमाल करना है. ड्रॉपर या भीगे कपड़े से मोबी ऑयल को नट-बोल्ट पर लगाएं. थोड़ी देर छोड़ देने के बाद स्क्रू ड्राइवर से घुमाने पर यह ढीला हो जाता है. मिट्टी का तेल यानी केरोसीन ऑयल भी इस काम में बेहद प्रभावी है. एक चम्मच केरोसीन ऑयल नट पर लगाकर कुछ देर इंतजार करें, फिर पेंच आसानी से खुल जाएगा. यदि तेल डालने पर भी नट-बोल्ट न खुले, तो उस पर हथौड़ी से हल्की ठोकर मारें. हथौड़ी को एक ही जगह मारने के बजाय चारों दिशाओं से धीरे-धीरे मारें. इससे जंग की पकड़ कमजोर पड़ती है और नट-बोल्ट के बीच ढीलापन आ जाता है. इन छोटे-छोटे देसी नुस्खों से समय और मेहनत दोनों की बचत होती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









