Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी हवाई हमलों में ईरान के कम से कम 35 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल

ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बुधवार को चेतावनी दी कि नाकेबंदी जारी रहने पर वह पूरे पश्चिम एशिया से ऊर्जा निर्यात रोक देगा। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि क्षेत्र से तेल और गैस का निर्यात या तो सभी के लिए होगा या फिर किसी के लिए नहीं होगा।

Continue reading on the app

यूरोप में भारत का मजबूत साथी बनेगा बेल्जियम… रणनीतिक संवाद से बढ़ेगी साझेदारी, FTA पर भी बड़ा फोकस

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि यूरोप के साथ भारत की साझेदारी में बेल्जियम का एक खास स्थान है और यह रणनीतिक वार्ता दोनों देशों की पूरक ताकतों को ठोस नतीजों में बदलने का जरिया बनेगी. इस दौरान बिजनेस फोरम में भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के संदर्भ में व्यापार और निवेश के नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई.

Continue reading on the app

  Sports

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

भारतीय क्रिकेट टीम के सहयोगी दल में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूद जानकारी के अनुसार सहायक कोच रयान टेन डोएशेटे ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सामने टीम से अलग होने की इच्छा जताई है। हालांकि इस संबंध में अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यदि बोर्ड और मुख्य कोच गौतम गंभीर इसकी मंजूरी देते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले के बाद उनका भारतीय टीम के साथ सफर समाप्त हो सकता है।

बता दें कि रयान टेन डोएशेटे लगभग दो वर्ष पहले भारतीय टीम के सहयोगी दल से जुड़े थे। नीदरलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे टेन डोएशेटे को गौतम गंभीर की सिफारिश पर टीम में शामिल किया गया था। रिपोर्टों के अनुसार उनका शुरुआती अनुबंध भी अब पूरा हो चुका है और इसी वजह से वह अपने भविष्य को लेकर नया फैसला लेना चाहते है।

गौरतलब है कि उनके इस फैसले के पीछे किसी तरह की असंतुष्टि या टीम के माहौल से जुड़ी कोई वजह नहीं बताई जा रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार वह पूरी तरह निजी और पारिवारिक कारणों से यह कदम उठाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि उनके तीन छोटे बेटे हैं और उनकी पत्नी भी नौकरी करती हैं। ऐसे में वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। चूंकि भारतीय टीम के साथ काम करने के दौरान लगातार विदेश यात्राएं और लंबे दौरे करने पड़ते हैं, इसलिए वह अब ऐसी जिम्मेदारी तलाश रहे हैं जिसमें यात्रा कम हो और परिवार के साथ अधिक समय मिल सके।

रयान टेन डोएशेटे की विशेषज्ञता मुख्य रूप से क्षेत्ररक्षण प्रशिक्षण में मानी जाती है। हालांकि भारतीय टीम में पहले से टी. दिलीप क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में कार्यरत हैं। ऐसे में उनके कार्यक्षेत्र को लेकर कई बार स्पष्टता नहीं रही। माना जा रहा है कि इसी कारण उनकी भूमिका अपेक्षाकृत सीमित भी रही है। इसके बावजूद टीम के भीतर उनका व्यवहार और खिलाड़ियों के साथ उनका तालमेल काफी अच्छा माना जाता है।

गौतम गंभीर और रयान टेन डोएशेटे के बीच पेशेवर और व्यक्तिगत संबंध भी काफी मजबूत बताए जाते हैं। गंभीर कई मौकों पर उनकी खुलकर प्रशंसा कर चुके हैं। यही कारण है कि अभी भी संभावना बनी हुई है कि मुख्य कोच उन्हें टीम में बनाए रखने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड और टीम प्रबंधन की सहमति के बाद ही लिया जाएगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है और एकदिवसीय श्रृंखला खेल रही है। ऐसे में टीम का पूरा ध्यान मौजूदा मुकाबलों पर है। इसलिए इस विषय पर आधिकारिक घोषणा श्रृंखला समाप्त होने के बाद ही होने की संभावना जताई जा रही है।

अब सभी की नजर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड और मुख्य कोच गौतम गंभीर के अगले फैसले पर टिकी हुई है। यदि रयान टेन डोएशेटे का अनुरोध स्वीकार किया जाता है तो भारतीय टीम के सहयोगी दल में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि उनकी विदाई पूरी तरह आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से होने की संभावना जताई जा रही हैं।
Wed, 15 Jul 2026 23:09:38 +0530

  Videos
See all

Maharashtra: शरद पवार को लेकर सियासी अटकलें तेज #sharadpawar #maharashtrapolitics #ncp #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T18:30:40+00:00

दिल दहला देने वाला बाइक हादसा #bikeaccident #accident #shortvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T18:30:10+00:00

Radiology Department Fire News: कानपुर हैलट अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी! Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T18:45:09+00:00

Kusha Kapila: फैशन गर्ल्स नाइट में नजर आईं कुशा कपिला #kushakapila #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T18:28:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers