Explainer: अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप से बाहर करने की पिटीशन पर 75 लाख हस्ताक्षर, जानें इस विवाद की असली वजह
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. इस टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. कुछ कमजोर टीमों ने बड़ा उलटफेर किया, तो वहीं कुछ टीमों ने अपने खेल से सभी को हैरान किया है. हालांकि, फीफा वर्ल्ड कप विवादों से भी खुद को बचा नहीं पाया. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कई विवाद हुए, जिन्होंने दुनियाभर के फुटबॉल फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. इनमें से सबसे बड़ा विवाद अर्जेंटीना और मिस्र के बीच खेला गया राउंड ऑफ 16 का मैच था. इस मैच में रेफरी के फैसलों को लेकर काफी सवाल उठाए गए और सोशल मीडिया पर काफी हंगामा देखने को मिला. मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना का सामना दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा, लेकिन इस मैच से पहले अर्जेंटीना को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन पिटीशन अभियान भी चलाया जा रहा है. अर्जेंटीना को बाहर करने की मांग को लेकर इस पिटीशन पर 75 लाख से अधिक लोग साइन कर चुके हैं. दरअसल, अर्जेंटीना को लेकर काफी फैंस ने ऐसे आरोप लगाए हैं कि रेफरी उनका साथ दे रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस पिटीशन के पीछे का सच क्या है?
अर्जेंटीना को बाहर करने के लिए क्या 75 लाख लोगों ने किया साइन?
सोशल मीडिया पर अर्जेंटीना को बाहर करने के लिए एक ऑनलाइन प्राइवेट वेबसाइट पर पिटीशन बहुत तेजी से वायरल हुई है, जिस पर 75 लाख से अधिक लोगों के साइन होने का दावा किया गया है. लेकिन आपको बता दें कि यह दावा पूरी तरह से भ्रामक और एक तकनीकी धोखा है, क्योंकि इस पिटीशन का फीफा या किसी भी अन्य आधिकारिक फुटबॉल फेडरेशन से कोई संबंध नहीं है. अर्जेंटीना की टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी. यह टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मैच खेलेगी.
पिटीशन को साइन करने की क्या है वजह?
बता दें कि फीफा पर लगातार पक्षपात के आरोप लग रहे हैं. फैंस इसे लेकर काफी नाराज हैं और यही वजह है कि ऐसी कैंपेनिंग की जा रही है. इजिप्ट (मिस्र) और अर्जेंटीना के बीच खेला गया राउंड ऑफ 16 का मैच काफी विवादित रहा. फैंस ने तो इसे फीफा वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे विवादित फैसला बताया था. राउंड ऑफ-16 के मैच में अर्जेंटीना ने इजिप्ट के खिलाफ 2-0 से पिछड़ने के बाद आखिरी 13 मिनटों में 3 गोल करके 3-2 से रोमांचक जीत हासिल की थी. अर्जेंटीना ने इंजरी टाइम में गोल कर मैच को अपने नाम किया था. मोहम्मद सालाह पर हुए कथित फाउल के बावजूद अर्जेंटीना के विनिंग गोल को लीगल रखा गया. इतना ही नहीं, मोहम्मद सालाह को पेनाल्टी भी नहीं दी गई थी, जिसके बाद इजिप्ट के कोच होसाम हसन के साथ-साथ फैंस ने भी फीफा और रेफरी पर आरोप लगाते हुए मैच को फिक्स बताया था.
किस बात को लेकर भड़के हैं फुटबॉल फैंस
अब अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर करने के लिए सोशल मीडिया पर जिस वेबसाइट पर कैंपेन चल रहा है, उसका नाम argentinaout.com है. इस कैंपेन का कहना है कि, फीफा और रेफरी हमेशा लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना की टीम का पक्ष लेते हैं. जब विनर पहले से ही फिक्स है, तो बाकी दुनिया मैच क्यों खेले? इस बात को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि फीफा ने दिसंबर में जो वर्ल्ड कप ड्रॉ प्रक्रिया बदली थी, उसकी वजह से अर्जेंटीना को सेमीफाइनल तक के लिए क्वालीफाई करने के लिए टॉप-10 रैंकिंग वाली किसी भी बड़ी टीम से मुकाबला नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दूसरे वनडे के लिए हो सकता है बड़ा बदलाव, क्या इस अहम खिलाड़ी को होना पड़ेगा बाहर?
Aamir Khan Marriage Controversy: आमिर खान की तीसरी शादी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, देखें वीडियो
Aamir Khan Marriage Controversy: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग हाल ही में तीसरी शादी की थी. उनकी शादी को लेकर लगातार विरोध हो रहा है. कुछ दिन पहले बजरंग दल के सदस्यों ने आमिर की तीसरी शादी का विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका था. वहीं, महाराष्ट्र के एक मंत्री ने उनकी शादी को लव जिहाद बताया था. अब इसी बीच मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना ईफराहिम हुसैन ने एक फतवा जारी किया है. उन्होंने आमिर खान की तीसरी शादी को इस्लाम के मुताबिक, नाजायज बताया है. उन्होंने कहा कि इस्लाम में गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना जायज नहीं माना जाता है. उन्होंने कहा कि अगर कोई ईमान वाला यानी मुस्लिम मर्द ऐसा करता है तो वह शरीयत के अनुसार गुनहगार होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation