Responsive Scrollable Menu

रिलायंस जियो का बड़ा धमाका, Jio Prime Membership से एक साल के लिए लॉक होंगे Tariff Plans और रिचार्ज रेट

एक बार फिर से रिलायंस जियो भारत में  Jio Prime Membership को लॉन्च कर दिया है। खासकर इस मेंबरशिप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जियो यूजर्स अब अपने मौजूदा प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान की कीमत को एक साल के लिए लॉक कर सकते हैं। 
सरल भाषा में बताएं तो यदि कंपनी आने वाले समय में अपने टैरिफ प्लान महंगे करती हैं, तो Prime मेंबर्स अपने मौजूदा प्लान को पुरानी कीमत पर ही रिचार्ज करेगी।

कितने में मिलेगी Jio Prime Membership?
आपको बताते चले कि Jio Prime Membership की कीमत कंपनी ने 300 रुपये तय की है और इसे एक बार पेमेंट करके लिया जा सकता है। वैसे यह सुविधा इस समय प्रीप्रेड और पोस्टपेड जियो ग्राहको के लिए मौजूद है। बल्कि दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर के ग्राहक भी जियो में पोर्ट कर Prime Membership को खरीद सकते हैं।

फिलहाल कंपनी का कहना है कि मेंबरशिप लेने वाले कस्टमर 5 सितंबर 2027 तक अपने मौजूदा जियो प्लान को आज की कीमत पर रिचार्ज कराएं। फ्यूचर में टैरिफ बढ़ने की कंडीशन में उनके लिए मौजूदा प्लान की कीमत लॉक कर सकते हैं।

मिलेंगे ₹600 तक के कैशबैक वाउचर
इसके अलावा, इस Jio Prime Membership के साथ ग्राहकों को कुल 600 रुपये तक के कैशबैक वाउचर भी मिलेंगे। इनमें 300 रुपये का JioHome या JioPC कनेक्शन का वाउचर होगा जबकि नया Jio SIM कनेक्शन लेने पर 300 रुपये का वाउचर मिलेगा। वैसे ये वाउचर फैमिली या फ्रेंड्स के नया Jio SIM लेने पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

जानिए क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
दरअसल, Prime मेंबर्स की कंपनी की तरफ से प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट मिलेगा। इसके लिए अलग सर्विस चैनल भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, मेंबर्स को नए Jio प्रोडक्ट्स, सर्विसेज और ट्रायल्स का दूसरों से पहले एक्सेस मिलेगा। 
कंपनी ने यह भी कहा है कि Jio Prime मेंबर्स को समय-समय पर एक्स्ट्रा एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स भी मिलेंगे। Jio Prime Membership को आप MyJio एप, Jio.com, Jio Stores और अधिकृत Jio पार्टनर स्टोर्स से ले सकते हैं। 

Continue reading on the app

Texas के फ्रिस्को में 80वां Independence Day मना, महावाणिज्यदूत मंजूनाथ हुए शामिल

सीमा हाकू काचरू ह्यूस्टन (अमेरिका), 18 अगस्त उत्तर टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीत और लेजर शो के साथ मनाया। इस अवसर पर फ्रिस्को में भारत के महावाणिज्यदूत डी. सी. मंजूनाथ भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम शनिवार को फ्रिस्को स्थित कोमेरिका सेंटर में आयोजित 49वें वार्षिक आनंद बाजार के साथ हुआ।

आनंद बाजार, इंडिया एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ टेक्सास द्वारा आयोजित एक प्रमुख सांस्कृतिक और खान-पान उत्सव है। ह्यूस्टन स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “महावाणिज्यदूत ने सभा को संबोधित किया और भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में भारतीय प्रवासी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।” मंजूनाथ इससे पहले ह्यूस्टन स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व कर चुके हैं।

उत्तर टेक्सास में आयोजित इस समारोह में फ्रिस्को के मेयर मार्क हिल, नगर परिषद के सदस्य, स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक तथा क्षेत्र के विभिन्न भारतीय-अमेरिकी संगठनों के नेता शामिल हुए। समारोह में पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन, शास्त्रीय संगीत प्रस्तुतियां और ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिरंगे से की गई सजावट, पारंपरिक नृत्य, पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक इनडोर परेड और भव्य लेजर शो ने उत्सव के माहौल को और जीवंत बना दिया।

पश्चिमी तट पर सैन फ्रांसिस्को से लेकर पूर्वी तट पर न्यूयॉर्क तक, पूरे अमेरिका में भारत का स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

Continue reading on the app

  Sports

WBF: कोर्ट की स्थिति और घरेलू फैंस के बीच बैडमिंटन मिक्स डबल्स में क्या है जीत की रणनीति ?

2026 के आगामी मैच के लिए टीम की रणनीतियों और तैयारियों पर एक विशेष नज़र. खिलाड़ी कोर्ट की स्थितियों के अनुकूल होने और घरेलू भीड़ के समर्थन के साथ आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. क्या यह रणनीति उन्हें जीत दिलाएगी? #खेलसमाचार #बैडमिंटन #खेलरणनीति #2026खेल Wed, 19 Aug 2026 16:17:01 +0530

  Videos
See all

Azam Khan Jauhar University ED Raid: 'जौहर यूनिवर्सिटी पर संकीर्ण सोच के तहत रेड' | #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T10:46:03+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: CJP के प्रदर्शन पर Delhi Police का जबरदस्त खुलासा! | Jantar Mantar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T10:43:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers