Responsive Scrollable Menu

Sensex शुरुआती कारोबार में 278 अंक टूटा, Nifty भी घटकर 24,230 पर पहुंचा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 278.32 अंक टूटकर 77,450.64 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 57.65 अंक की गिरावट के साथ 24,230.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे।

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, मारुति और एक्सिस बैंक के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.63 प्रतिशत चढ़कर 91.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,535.10 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिकवाली की। सेंसेक्स सोमवार को 281.09 अंक और निफ्टी 78.35 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Continue reading on the app

चमोली के पीपलकोटी सुरंग हादसे में दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी

चमोली के पीपलकोटी सुरंग हादसे में दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

छत्रपति संभाजीनगर में 2035 किलो कथित गोमांस जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T09:46:12+00:00

ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, केमिकल ट्रक में लगी आग | Road Accident | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T09:41:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers