टीम इंडिया को लगा झटका, यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में हुए आउट, टेस्ट क्रिकेट में 7वीं बार हुआ ऐसा
IND VS SL : भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है. दिन का खेल शुरू होने के साथ ही टीम इंडिया को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा. भारत की ओर से ओपनिंग करने आए यशस्वी खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. पिछली पारी में जायसवाल बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे और सिर्फ 32 रन पर रन आउट हो गए थे.
यशस्वी जायसवाल शून्य पर हुए आउट
Three ball Duck for Yashasvi Jaiswal ❌ pic.twitter.com/RhrHShAYiQ
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 18, 2026
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतरे. तो उधर असिथा फर्नांडो गेंदबाजी करने आए. पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे और शून्य पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए.
असिथा फर्नांडो की गुड लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी और एंगल के साथ बाहर की ओर जा रही थी. यशस्वी जायसवाल बिना पैर हिलाए गेंद को खेलने गए और गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से (बॉटम-एज) से लग गई. विकेटकीपर नीचे झुककर कैच पकड़ लेते हैं. बता दें, पिछली पारी में जायसवाल बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 37 गेंद पर महज 32 रन बनाकर रन आउट हो बैठे थे.
7वीं बार यशस्वी जायसवाल के साथ हुआ ऐसा
यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में सातवीं बार शून्य पर आउट हुए हैं. वह टेस्ट में सबसे पहले 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में शून्य पर आउट हुए थे. वहीं, पिछली बार वह साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ ईडन-गार्डन्स में बिना खाता खोले पविलेयन लौटे थे. उन्होंने अब तक 30 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें सातवीं बार शून्य पर आउट हुए हैं.
टीम इंडिया के पास पहली पारी के आधार पर 178 रनों की बढ़त
टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे. वहीं, श्रीलंका की टीम ने पहली पारी में 284 रन बनाए. नतीजन, पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. अब टीम इंडिया को चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए आना है. ऐसे में भारतीय बल्लेबाज चाहेंगे कि वह तेजी से रन बनाए और एक बड़ा स्कोर खड़ा करके पारी घोषित कर दें, ताकि अगर बारिश आए भी, तो वह मैच में आगे हो और जीत अपने नाम कर सकें.
28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक केस! रेवंत रेड्डी से लेकर भजनलाल शर्मा तक, किस पर कितने मामले दर्ज?
28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक केस! रेवंत रेड्डी से लेकर भजनलाल शर्मा तक, किस पर कितने मामले दर्ज?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama






