Responsive Scrollable Menu

वैश्विक तनावों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार पर दबाव; सेंसेक्स 365 अंक टूटा, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला

मुंबई, 18 (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों के 91 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचने से हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। यह लगातार छठा दिन है जब बाजार में बिलवाली देखने को मिली है। भू-राजनीतिक अनिश्चितता और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिसके चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर दबाव देखने को मिला।

कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,728.16 से 309.19 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 77,418.97 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 24,287.65 से 0.26 प्रतिशत गिरकर 24,223.85 लेवल पर खुला।

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 263.98 अंकों यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,464.18 पर कारोबार करता नजर आया। दिन के सत्र में इसने 77,575.21 का हाई और 77,362.19 का लो बनाया।

वहीं निफ्टी 50 42.40 अंक यानी 0.17 प्रतिशत गिरकर करीब 24,245.25 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। दिन के सत्र में इसने 24,211.10 का लो और 24,269.65 का हाई बनाया।

व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.08 प्रतिशत की गिरावट आई और स्मॉलकैप में 0.27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

सेक्टोरल मोर्चे पर सबसे ज्यादा दबाव निफ्टी आईटी इंडेक्स में देखने को मिला, जो 1 प्रतिशत से अधिक टूट गया। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.62 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी में करीब 0.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, मीडिया, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में भी बिकवाली का रुख रहा।

हालांकि कुछ क्षेत्रों में मजबूती भी देखने को मिली। निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगभग 0.40 प्रतिशत चढ़ा, जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.29 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इससे संकेत मिलता है कि व्यापक बाजार में चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी जारी है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचने और अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड के बढ़कर 4.73 प्रतिशत पर पहुंचने से इक्विटी बाजारों पर दबाव बढ़ा है। ऊंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के लिए उभरते बाजारों में निवेश को कम आकर्षक बना सकती है।

विश्लेषकों का मानना है कि निकट अवधि में कच्चे तेल के ऊंचे भाव भारतीय बाजार की तेजी को सीमित कर सकते हैं। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए तेल कीमतों में बढ़ोतरी का असर महंगाई, चालू खाते के घाटे और कॉरपोरेट लागत पर पड़ सकता है।

हालांकि बाजार विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और कॉरपोरेट आय में सुधार के संकेत घरेलू बाजार को सहारा दे सकते हैं। उनका कहना है कि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के पास पर्याप्त नकदी है और वे बड़ी गिरावट आने पर खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही खुदरा निवेशक भी बाजार में कमजोरी का उपयोग लंबी अवधि के लिए अच्छे शेयरों में निवेश बढ़ाने के अवसर के रूप में कर सकते हैं।

बाजार में यह दबाव ऐसे समय आया है जब रिपोर्टों में संकेत मिले हैं कि ईरान अधिक आक्रामक रणनीति अपना सकता है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम व्यवस्था को आगे बढ़ाने की संभावना से इनकार किया है। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं फिर बढ़ गई हैं।

इन घटनाक्रमों के बाद ब्रेंट क्रूड पिछले बंद स्तर से करीब 0.60 प्रतिशत बढ़कर 91 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 85.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं होता और तेल बाजार में स्थिरता नहीं आती, तब तक वैश्विक और भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। फिलहाल निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर बनी हुई है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

झारखंड में छात्रों के बाद अब सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ खोला मोर्चा

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को अब नए विरोध का सामना करना पड़ रहा है. यह विरोध उन सरकारी कर्मचारियों की ओर से किया जा रहा है जिन्हें 2014 से आयोजित JSSC-CGL परीक्षाओं के जरिए सरकारी नौकरी मिली थी. ऐसे में उन्होंने भर्ती परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध शुरू किया है. यह फैसला छात्रों के हफ्तों तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद लिया गया था, जिसमें कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर भी बैठे थे.

रांची में प्रोजेक्ट भवन के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. इनमें से कई कर्मचारी पहले ही अपनी पोस्ट पर काम शुरू कर चुके हैं. वे अपनी नियुक्ति को लेकर स्पष्टता चाहते थे और मांग कर रहे थे कि सरकार के फैसले की वजह से उन्हें नौकरी से न हटाया जाए.

दबाव में झुकने को तैयार नहीं सरकारी कर्मचारी

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने छात्रों के चल रहे आंदोलन के दबाव में JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का फैसला किया. उनका तर्क था कि भर्ती प्रक्रिया के ज़रिए नियुक्त किए गए और पहले से ही अपनी पोस्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों की सेवा खत्म करने के लिए सरकार के मौखिक आदेश का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

कर्मचारियों ने कहा कि इस मामले का फैसला आखिरकार कोर्ट ही करेगा और वे अपनी नौकरी के लिए कानूनी तरीके से लड़ाई जारी रखेंगे. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि सरकार के फैसले से हजारों बेगुनाह उम्मीदवार तुरंत मुश्किल में पड़ गए हैं. उन्होंने इस सिद्धांत का जिक्र करते हुए कि किसी बेगुनाह व्यक्ति को किसी और की गलती के लिए सजा नहीं मिलनी चाहिए, सवाल उठाया कि क्या कथित गड़बड़ियों से निपटने के लिए परीक्षा रद्द करना सही तरीका है.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

WTC Points Table: गॉल टेस्ट में जीत के बावजूद टीम इंडिया बांग्लादेश से पीछे, WTC पॉइंट्स टेबल जानें कौन-कहां

WTC Points Table: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को गॉल में खेले गए टेस्ट मैच में 165 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत के बावजूद टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर बरकरार है. मौजूदा टेबल में भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं. Wed, 19 Aug 2026 13:57:36 +0530

  Videos
See all

Patna Protest: हिरासत में लिए जाने के बाद भड़कीं Misa Bharti- RJD और बिहार की जनता रुकने वाली नहीं #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T09:15:38+00:00

7 बुलडोजर ने मिलकर तोड़ा मदरसा | #viralshorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T09:14:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers