Responsive Scrollable Menu

उष्ट्रासन: रीढ़ को लचीला बनाए, पेट की चर्बी घटाए और आंखों की रोशनी बढ़ाए

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन और आत्मा को जोड़ने की एक प्राचीन कला है। योग की इन्हीं परंपराओं में से एक सरल लेकिन बहुत प्रभावी आसन उष्ट्रासन है, जिसके अभ्यास से कई शारीरिक समस्याओं, एकाग्रता और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।

उष्ट्र एक संस्कृत भाषा का शब्द है और इसका अर्थ ऊंट होता है। उष्ट्रासन को अंग्रेजी में केमिल पोज कहा जाता है। उष्ट्रासन एक मध्यवर्ती पीछे झुकने वाला योग आसन है जो अनाहत (हृदय चक्र) को खोलता है। इस आसन से शरीर में लचीलापन आता है, शरीर को ताकत मिलती है तथा पाचन शक्ति बढ़ जाती है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने ऊष्ट्रासन को एक ऐसा योगासन बताया है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। यह योगासन आंखों की रोशनी बढ़ाने, पीठ और गर्दन के दर्द से राहत देने के साथ-साथ पेट की चर्बी कम करने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मददगार है। ऊष्ट्रासन रीढ़ को लचीला बनाता है और हृदय-श्वसन स्वास्थ्य को बेहतर करता है।

मंत्रालय ऊष्ट्रासन के अभ्यास का सही तरीका भी बताता है। इसके लिए सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठें या घुटनों पर खड़े हों, पैरों को कूल्हों की चौड़ाई के बराबर रखें। धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकें और अपने हाथों से एड़ियों को पकड़ें। सिर को पीछे की ओर झुकाएं और छाती को ऊपर की ओर लाएं। इस स्थिति में 20-30 सेकंड तक रहें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें। इसके बाद धीरे-धीरे शुरुआती स्थिति में वापस आएं और विश्राम करें।

इसके अभ्यास से शरीर में ऊर्जा और लचीलापन आता है। हालांकि, इसे सही तरीके से और सावधानी के साथ करना जरूरी है। जिन्हें गंभीर पीठ दर्द, हर्निया, हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या है या हाल में सर्जरी हुई हो, उन्हें यह आसन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। इसे खाली पेट करें और अधिक खिंचाव से बचें। शुरुआती लोगों को योग प्रशिक्षक की देखरेख में अभ्यास शुरू करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को यह आसन नहीं करना चाहिए।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पवन सिंह से शादी करना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, ऑफर देते हुए बोलीं- 'अकेला बच्चा पालना मुश्किल होगा...'

Amrapali Dubey-Pawan Singh: इन दिनों कई रियलिटी शोज धमाल मचा रहे हैं, जिनमें से एक भोजपुरी इंडस्ट्री का शो भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawaal) काफी चर्चा में है. खास बात ये है कि ये कोई गेम शो नहीं, बल्कि इसमें भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से, विवाद और स्ट्रग्ल के बारे में बताते हैं. अब हाल ही में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को शादी करने का ऑफर दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि दोनों साथ मिलकर बच्चे को पालेंगे.

आम्रपाली ने दिया शादी का ऑफर!

भोजपुरी भवाल में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और तेजप्रताप यादव हर दिन बवाल काटते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, शो में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. ऐसे में अब लेटेस्ट एपिसोज में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को शादी का ऑफर दिया. दोनों साथ में डिस्कशन करते हुए नजर आए. इसी बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं सोच रही हूं कि अकेला बच्चा पालना बड़ा मुश्किल होगा तो ऐसा करते हैं ना कि हम आप शादी कर लेते हैं फिर मिलकर बच्चे को पाल लेंगे.' 

पवन सिंह ने दिया ये जवाब

वहीं, जैसे ही आम्रपाली ने पवन सिंह को शादी का ऑफर दिया तो ये सुनकर हर कोई सन्न रह गया और फिर हंसने लगा. फिर पवन सिंह ने जवाब दिया- 'बच्चा आएगा तो आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी, जो काम करके यहां तक बढ़ी तो क्या काम कर पाओगी?' इस पर आम्रपाली ने कहा- 'इस तरह से तो काम नहीं कर पाऊंगी, चुनिंदा काम करूंगी.' पवन ने बोला- 'आप इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं तो आप जहां चाहेंगी शूटिंग वही हो जाएगी.' बता दें, कि एक्ट्रेस ने ये शादी वाली बात मजाक में कही थी.

ये भी पढ़ें- पहले बच्चा और फिर शादी करना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, सुनकर दंग रह गए निरहुआ, एक्ट्रेस को दी ये सलाह

अकेलेपन को लेकर की बात

इस बातचीत में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह सवाल किया कि वो अकेले रहते हैं तो क्या उन्हें अकेलापन खलता है और वो बच्चा गोद क्यों नहीं ले लेते. इस पर एक्टर ने जवाव दिया- 'हां मुझे कमी खलती है लेकिन मेरे पास दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति है मेरी मां. क्योंकि वो भी चाहती हैं कि मेरी दुनिया भी बस जाए. ताकि मेरी जिंदगी से भी वो कमी खत्म हो जाए. मैं अकेला ना महसूस करूं. बाकी महादेव के ऊपर है.'

मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे

बता दें, शो में इससे पहले आम्रपाली दुबे ने  मां बनने का खुलासा किया. एक्ट्रेस दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ से अपने दिल की बात करते हुए कहा था- 'मैंने बहुत सोचने के बाद फैसला किया है कि मैं एक बेटी गोद लेना चाहती हूं.' आम्रपाली की बात सुन निरहुआ ने सवाल किए थे- 'ये विचार आया कहां से?' इसपर आम्रपाली बोलीं- 'ये एक दिन की बात नहीं है. मैं बहुत पहले से चाहती हूं. मेरी फैमिली में कजिन्स के जितने भी बच्चे हैं उन्हें देखकर मुझे मां बनने की फीलिंग आती है. मैं डायपर चेंज कर सकती हूं. मैं सबकुछ कर सकती हूं.'

आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की फिल्में

आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की फिल्मों की बात करे तो ये भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिने जाते हैं. दोनों ने साथ में ‘सत्या’, ‘मोकामा 0 किलोमीटर’, ‘वांटेड’ और ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है. फिल्मों के साथ-साथ उनके गाने भी दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं. जिनमें ‘राते दिया बुता के’, ‘तनी फेरे दी बलम जी करवटिया’ और ‘लॉलीपॉप लागेलू’ शामिल है. वहीं, दोनों की जोड़ी को लेकर आज भी भोजपुरी दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें- 'जिसे चाहा वो नहीं मिला...', अक्षरा सिंह का नाम लिए बिना पवन सिंह ने कही अपनी दिल की बात! बताई पहली मोहब्बत की कहानी

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह की मनमानी, मना करता रहा ग्राउंड स्टाफ, किसी की एक न सुनी, सबूत भी देख लें

क्रिकेटर रिंकू सिंग इन दिनों यूपी टी20 लीग में खेल रहे हैं. रिंकू इस लीग में मेरठ मारविक्स के कप्तान हैं. सोशल मीडिया पर मेरठ के कप्तान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ग्राउंड स्टाफ के साथ मनमानी करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में ग्राउंड स्टाफ रिंकू को किसी खास एरिया में बॉलिंग की प्रैक्टिस करने से मना करते हैं, लेकिन वह नहीं माने. Wed, 19 Aug 2026 13:13:50 +0530

  Videos
See all

Bihar News | तेजस्वी के पैदल मार्च पर पानी की बौछार! | #tejashwiyadav | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T07:45:55+00:00

देखते ही देखते धंस गई सड़क! | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T07:47:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers