Responsive Scrollable Menu

MP Weather: 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, आज 14 जिलों में मेघगर्जन-बिजली और भारी बारिश, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है, जिसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को रीवा, बालाघाट अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा अन्य 42 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। फिलहाल 21-22 अगस्त कर मौसम का मिजाज यूही बना रहने वाला है। इधर, जबलपुर बरगी डैम में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है, कभी भी गेट खोले जा सकते हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों और पर्यटकों से  नर्मदा नदी के घाटों और तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखने की अपील की है ।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के अलावा वर्तमान में एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनमें चक्रवाती परिसंचरण, मानसून ट्रफ और कम दबाव का क्षेत्र शामिल है, जिसके प्रभाव से 21-22 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

मंगलवार को इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • भारी बारिश: रीवा, बालाघाट (ऑरेंज अलर्ट) टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, कटनी, शहडोल, सीधी और सिंगरौली (येलो अलर्ट)
  • हल्की से मध्यम बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, निवाड़ी, मैहर।

मध्य प्रदेश में अब भी 11% कम बारिश हुई

  • मध्य प्रदेश में 1 जून से 17 अगस्त 2026 के बीच सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
  • प्रदेश में अब तक करीब 21.4 इंच ( 544.4 मिलीमीटर) बारिश हुई है जबकी 24.4 इंच (618.8 मिलीमीटर) बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 3 इंच पानी कम गिरा है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 15% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 7% कम पानी गिरा है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
  • 40 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है, सिर्फ प्रदेश के अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़ और गुना जिलों में ही सामान्य से अधिक पानी गिरा है।

Continue reading on the app

KVS NVS Tier 2 Result 2026: जारी हुआ टियर-2 रिजल्ट, फाइनल आंसर की भी आउट; यहां से करें चेक

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने KVS और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों के लिए अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित की गई है। ऐसे में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने प्रदर्शन और चयन की स्थिति देख सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के जरिए KVS और NVS में कई शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। टियर-2 परीक्षा 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी। परीक्षा के बाद 13 मई को KVS ने उम्मीदवारों की स्कैन की गई OMR शीट और उत्तर कुंजी भी उपलब्ध कराई थी।

किन पदों के लिए हुई भर्ती?
भर्ती प्रक्रिया में शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों तरह के पद शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से
प्रिंसिपल
वाइस प्रिंसिपल
PGT
TGT
PRT
लाइब्रेरियन
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर
स्टाफ नर्स
जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)
स्टेनोग्राफर सहित अन्य पद शामिल हैं।

टियर-2 रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

  • सबसे पहले KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के Updates/Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • KVS NVS Tier-2 Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

टियर-2 के बाद क्या होगा?
टियर-2 में सफल उम्मीदवारों को उनके संबंधित पद के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में बुलाया जाएगा। सभी पदों के लिए अगला चरण एक जैसा नहीं है। कुछ पदों पर इंटरव्यू, जबकि शिक्षण पदों के लिए डेमो टीचिंग जैसी प्रक्रिया हो सकती है।

वहीं कुछ गैर-शिक्षण पदों में स्किल टेस्ट भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा है। उदाहरण के तौर पर जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए संबंधित कौशल परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने पद से संबंधित भर्ती नियमों को ध्यान से पढ़ें और KVS तथा NVS की आगे जारी होने वाली आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
टियर-2 रिजल्ट जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया का अगला चरण महत्वपूर्ण है। इसलिए सफल अभ्यर्थी अपने दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और अन्य जरूरी कागजात तैयार रखें। साथ ही इंटरव्यू, डेमो या स्किल टेस्ट की तारीख और निर्देशों के लिए संबंधित आधिकारिक नोटिस जरूर पढ़ें।

Continue reading on the app

  Sports

रवींद्र जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे होने का जश्न और मैच में जीत की रणनीति पर बात

रवींद्र जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे होने का जश्न और टेस्ट मैच में जीत की रणनीति पर बात. पहली गेंद पर विकेट मिलने से आत्मविश्वास बढ़ा. स्टंप-टू-स्टंप और राउंड द विकेट गेंदबाजी से सफलता मिली. उन्होंने टीम के प्रदर्शन और आगामी चुनौतियों पर भी चर्चा की. Tue, 18 Aug 2026 13:47:04 +0530

  Videos
See all

Dilip Ghosh on Kirti Azad: अंडा तो एक बार आपको खाना ही है- दिलीप घोष #viralvideo #bengalnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T08:40:52+00:00

Mathura News: मिलावटखोरों पर एक्शन...500 किलो पनीर, 2000 लीटर दूध नष्ट | Fake Paneer | Food Safety #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T08:42:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers