Responsive Scrollable Menu

मिठाई की दुकान पर FDA का एक्शन पड़ा भारी, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया ₹5 लाख मुआवजा देने का आदेश

Maharashtra FDA: बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को पुणे की एक मिठाई की दुकान को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सवाल उठाया कि जब दुकान ने खाद्य सुरक्षा से जुड़े लगभग सभी नियमों का पालन कर लिया था, तो उसका लाइसेंस अब भी निलंबित क्यों रखा गया।

Continue reading on the app

चरित्र पर शक में पत्नी को चाकू से गोदा, फिर 2 बच्चों को तालाब में फेंका, इंदौर में सनसनीखेज वारदात

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद वह अपने दो बच्चों को लेकर हिंगोनिया तालाब पहुंचा और दोनों को पानी में फेंक दिया। इस घटना में 11 साल की बेटी की जान चली गई, जबकि 8 साल का बेटा किसी तरह पानी से बाहर निकलकर बच गया।

पत्नी की हत्या के बाद बच्चों को लेकर तालाब पहुंचा आरोपी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना की शुरुआत घर से हुई। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक किया और इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी की हत्या के बाद भी आरोपी रुका नहीं। वह अपने दोनों बच्चों को लेकर हिंगोनिया तालाब की तरफ चला गया। वहां पहुंचने के बाद उसने दोनों बच्चों को तालाब के पानी में फेंक दिया।

11 साल की बेटी की तालाब में डूबने से मौत

आरोपी ने दोनों बच्चों को तालाब में फेंक दिया था। इसके बाद 11 वर्षीय बेटी पानी में लापता हो गई। वहीं 8 वर्षीय बेटा किसी तरह खुद को बचाने में सफल रहा।
बच्ची के तालाब में डूबने की सूचना मिलने के बाद कनाड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। इसके बाद तालाब में बच्ची की तलाश शुरू की गई।

रेस्क्यू टीम ने काफी देर तक पानी में खोजबीन की। अंधेरे और पानी की स्थिति के बीच बच्ची को तलाशना आसान नहीं था। कई घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने 11 वर्षीय बच्ची को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

8 साल के बेटे ने दिखाई सूझबूझ, ऐसे बचाई जान

इस दर्दनाक घटना में 8 वर्षीय बेटे का बच जाना पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी बन गया है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे ने पिता के सामने खुद के मरने का नाटक किया। इसके बाद जब उसे मौका मिला तो वह पानी से बाहर निकल आया और अपनी जान बचा ली। बच्चे के सुरक्षित बचने के बाद ही पुलिस को घटना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकी।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

कनाड़िया थाना पुलिस ने मामले में आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उससे पत्नी की हत्या और दोनों बच्चों को तालाब में फेंकने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पत्नी की हत्या के पीछे चरित्र पर शक की बात सामने आई है। लेकिन केवल शुरुआती जानकारी के आधार पर घटना की पूरी वजह तय नहीं की जा सकती। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और हत्या तक मामला किस तरह पहुंचा।

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: 32 साल बाद भारतीय गेंदबाज को मिला ऐसा विकेट, मानव सुथार ने किया बड़ा कारनामा

Pasindu Sooriyabandara: गॉल टेस्ट मैच की आखिरी पारी में युवा भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने एक खास विकेट हासिल किया. वो श्रीलंकाई डेब्यूटेंट पासिंदु सूरियाबंदारा को आउट करने में कायमाब रहे. Tue, 18 Aug 2026 16:38:33 +0530

  Videos
See all

भारत में रहकर Pakistan की तरफदारी? कैमरे पर खुली ‘पाकिस्तान परस्ती’! Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:39:47+00:00

Ranchi Student Protets | रांची में फिर सरकार पर फिर भड़के छात्र | JPSC | JSSC | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:39:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers