Dehradun News: ISBT में बदलेंगी व्यवस्थाएं, कैब बूथ से सुरक्षा तक होंगे बड़े सुधार
देहरादून ISBT में रेनोवेशन, आधुनिक शौचालय, नया प्लेटफार्म, Ola-Uber बूथ, बेहतर सुरक्षा और बिजली व्यवस्था के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं।
Hakainde Hichilema दोबारा Zambia के राष्ट्रपति बने, 61.4 प्रतिशत वोट पाकर दर्ज की जीत
जाम्बिया के निर्वाचन आयोग ने मंगलवार सुबह घोषणा की कि राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से निर्वाचित हुए हैं। हिचिलेमा को गत बृहस्पतिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव का स्पष्ट विजेता घोषित किया गया। इसके लिए किसी ‘रन-ऑफ’ (दोबारा मतदान) की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि मतदान के दौरान डाले गए 50 लाख वोट में से 61.4 प्रतिशत वोट हिचिलेमा के पक्ष में पड़े।
इस चुनाव पर सबकी नजरें टिकी थीं। चुनाव में पिछले शुक्रवार को मतों की गिनती रोक दी गई थी और कुछ घंटों बाद कड़ी सुरक्षा के बीच इसे फिर से शुरू किया गया क्योंकि निर्वाचन आयोग ने बताया था कि कुछ मतदान केंद्र के अधिकारियों पर हमले हुए थे और मत पत्र चोरी हो गए थे। सरकार ने यह भी पुष्टि की कि चुनाव की रात विपक्ष के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया था; पुलिस ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने का आरोप लगाया था।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, हिचिलेमा ने 29,65,326 वोट हासिल किए और उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी विपक्षी नेता ब्रायन मुंडुबिले को 18,56,217 वोट मिले जो कुल मतों का लगभग 38 प्रतिशत था। आयोग की अध्यक्ष म्वांगला जालौमिस ने कहा, ‘‘मैं 18 अगस्त, 2026 को हिचिलेमा हाकाइंडे एस को जाम्बिया गणराज्य का नवनिर्वाचित राष्ट्रपति घोषित करती हूं।’’ हिचिलेमा ने मंगलवार को जारी एक बयान में नतीजों का स्वागत किया और दोबारा चुने जाने के लिए जाम्बिया के लोगों का धन्यवाद किया, साथ ही उन लोगों तक भी अपनी बात पहुंचाई जिन्होंने विपक्ष को वोट दिया था। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘जिन नागरिकों ने हमारे विरोधियों के विचारों को पसंद किया, हम उनके लिए भी काम करना जारी रखेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जाम्बिया के हर नागरिक को उस विकास का लाभ मिले जो हम कर रहे हैं।’’ विपक्षी नेता मुंडुबिले की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई।
मुंडुबिले ने पहले कहा था कि पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा था। इसे उन्होंने अपने ऊपर जानलेवा हमला करार दिया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi










