Bhind road accident: 8 मजदूरों की मौत और 32 अन्य घायल, सड़क पर मवेशी आने से हादसा
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सोमवार देर रात को एक पिकअप वाहन के ट्रक से टकरा जाने से आठ मजदूरों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा भिंड-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिमका गांव के पास देर रात करीब एक बजे हुआ।
पुलिस ने बताया कि मजदूर ग्वालियर में धान की रोपाई का काम पूरा करने के बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित अपने गांव लौट रहे थे। गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, राजमार्ग पर बैठे मवेशियों को बचाने की कोशिश में मजदूरों के वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन गलत दिशा में चला गया और सामने से आ रहे डंपर ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई मजदूर उसमें फंस गए।
यादव ने बताया कि आठ मजदूरों की मौत हुई है। इनमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में 32 अन्य मजदूर घायल हुए हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल गोहद के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
'मुझे शांति से मरने दो': ट्विशा शर्मा की जिंदगी के आखिरी 90 मिनट में क्या हुआ? CBI ने खाेला वो राज
ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में चौंकाने वाला ब्यौरा! पति-सास पर मानसिक क्रूरता का आरोप, 20 लाख के निवेश, प्रेग्नेंसी विवाद और आखिरी 90 मिनट की कहानी सामने आई , लेकिन iPhone, CCTV और दहेज एंगल की जांच अभी बाकी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews








