पीएनबी मामला : नीरव मोदी की बहन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बयान दर्ज कराने की अनुमति मांगी
पीएनबी मामला : नीरव मोदी की बहन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बयान दर्ज कराने की अनुमति मांगीIND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर के बाद अक्षर-सुंदर का धमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से चटाई धूल
IND vs ENG 1st ODI: भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 258 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने 45.2 ओवरों में ही 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 80 रनों की पारी खेली. जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल नाबाद 57 रन और वाशिंगटन सुंदर नाबाद 52 बनाए.
रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्दी हो गए थे आउट
इंग्लैंड के दिए 259 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने की. गिल ने एक छोर से तेज शुरुआत की. हालांकि दूसरे छोर से रोहित बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहें. 8वें ओवर में सैम करन ने रोहित शर्मा को चलता किया. हिटमैन 21 गेंद पर सिर्फ 11 रन बनाए. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए. उन्हें जोफ्रा ऑर्चर ने चलता किया. कोहली 5 गेंद पर 1 चौके की मदद से 6 रन बनाए. इस तरह टीम इंडिया ने 48 रन के स्कोर पर 2 बड़े विकेट गंवा दिए थे.
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच हुई शतकीय साझेदारी
इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. दोनों भारतीय बल्लेबाजों के सामने इंग्लिश गेंदबाज बेबस नजर आए, लेकिन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए. गिल ने 75 गेंदों पर 80 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौका और एक छक्का शामिल रहा.
अक्षर पटेल ने लगाई शानदार फिफ्टी
शुभमन गिल के रिटायर्ड हर्ड होने के बाद टीम इंडिया को जल्दी 2 झटके लगे. श्रेयस अय्यर रनआउट होकर पवेलियन लौट गए. अय्यर 35 रन बनाए. इसके बाद केएल राहुल सिर्फ 1 रन बनाकर सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे. उन्हें जोश टंग ने चलता किया. इसके बाद अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला और टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई.
ऐसी रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी
भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में 258 रनों पर सिमट गई थी. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 76 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रनों की नाबाद पारी खेली. लियाम डॉसन ने 83 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए. बेन डकेट ने 45 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली. वहीं विल जैक्स 20 रन बनाए. इसके अलावा जैकब बेथेल ने 14 रन और जोफ्रा ऑर्चर ने 12 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से अक्षर पटेल 4 विकेट चटकाए. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और बरार ने 2-2 विकेट हासिल किए. जबकि जसप्रीत बुमराह को एक सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया खतरा, सामने आई बड़ी अपडेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation



















