IND vs ENG: गिल की कप्तानी पारी, अक्षर-वॉशिंगटन ने पलटा मैच, इंग्लैंड को हराकर भारत ने वनडे सीरीज में किया विजयी आगाज
IND vs ENG 1st ODI Highlights: इंग्लैंड से मिले 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम किया. शुभमन गिल ने 80 रन की शानदार पारी खेली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी ने टीम इंडिया को जीत दिला दी.
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीड
बर्मिंघम, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद मेहमान टीम ने इस दौरे पर आखिरकार जीत का खाता खोल लिया है। टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।




Samacharnama
















