Responsive Scrollable Menu

Cockroach Attracts Filth: Kejri, Swara, Mamta, Arfa In Support | Nepal GenZ 2.0 | Ajeet Bharti LIVE

As Sonam Wangchuk’s fasting enters day 17, and parliament session approaches, many unwanted, rejected politicians and self-proclaimed celebs entered Jantar Mantar. Cockroaches are expecting some revolution which is doubtful given interest of people in their intent. Nepal is seeing another GenZ protest. Govind Giri has said that only 2-3 crores were stolen from Ram Mandir. Ajeet Bharti discusses all the stories and some more. Do join in with your questions. #cockroachjantaparty #sonumwangchuk #ajeetbhartilive

Continue reading on the app

क्या आपके नाम पर कोई और ले सकता लोन?: क्रेडिट फ्रीज फीचर बचा सकता बड़ी ठगी से, जानिए कैसे करता है काम

डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन लेनदेन के बढ़ते दौर में पहचान की चोरी एक बड़ी समस्या बनती जा रही। कई बार लोगों को तब पता चलता है कि उनके नाम पर किसी ने लोन ले लिया, जब वे खुद होम लोन या पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते और उनकी क्रेडिट रिपोर्ट में अनजान लोन दिखाई देता। ऐसे मामलों को सुलझाने में कई हफ्ते या महीनों का समय लग सकता।

ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए अब क्रेडिट फ्रीज एक प्रभावी सुरक्षा उपाय माना जा रहा। भारत की क्रेडिट सूचना कंपनियां ग्राहकों को अपनी क्रेडिट रिपोर्ट तक पहुंच सीमित करने का विकल्प देती। इसका मकसद यह है कि कोई भी व्यक्ति आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल करके आपके नाम पर नया लोन या क्रेडिट कार्ड आसानी से न ले सके।

क्या होता है क्रेडिट फ्रीज?
क्रेडिट फ्रीज का मतलब आपकी क्रेडिट हिस्ट्री या स्कोर को रोकना नहीं। यह केवल आपकी क्रेडिट रिपोर्ट तक पहुंच को सीमित करता। जब कोई बैंक या वित्तीय संस्था आपके नाम पर नए लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन हासिल करती, तो वह पहले आपकी क्रेडिट रिपोर्ट जांचती है। अगर आपकी रिपोर्ट फ्रीज है, तो बिना आपकी अनुमति उसे एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।

क्या इससे क्रेडिट स्कोर प्रभावित होता?
बिल्कुल नहीं। कई लोग यह सोचकर क्रेडिट फ्रीज नहीं करवाते कि इससे उनका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाएगा जबकि सच्चाई यह है कि इसका आपके क्रेडिट स्कोर, मौजूदा लोन, ईएमआई या क्रेडिट कार्ड भुगतान पर कोई असर नहीं पड़ता। आपकी रिपेमेंट हिस्ट्री पहले की तरह अपडेट होती रहती।

नया लोन लेना हो तो क्या करें?
अगर भविष्य में आपको होम लोन, पर्सनल लोन या नया क्रेडिट कार्ड लेना है, तो आपको पहले अस्थायी रूप से क्रेडिट फ्रीज हटाना होगा। इसके बाद बैंक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट देख सकेगा और आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी। यह एक अतिरिक्त कदम जरूर है, लेकिन आपकी वित्तीय सुरक्षा को काफी मजबूत बनाता।

पहचान की चोरी कैसे शुरू होती है?
विशेषज्ञों के अनुसार, पहचान की चोरी अक्सर किसी बड़े वित्तीय नुकसान से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी लापरवाहियों से शुरू होती। जैसे कि फिशिंग ईमेल, फर्जी कस्टमर केयर कॉल, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना या किसी डेटा ब्रीच में आपकी निजी जानकारी लीक हो जाना। बाद में यही जानकारी आपके नाम पर लोन लेने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।

सिर्फ क्रेडिट फ्रीज ही काफी नहीं
क्रेडिट फ्रीज सुरक्षा की एक मजबूत परत जरूर है, लेकिन यह अकेला समाधान नहीं है। मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें, बैंक स्टेटमेंट नियमित रूप से जांचें और समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट भी देखते रहें। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का जल्दी पता लगाया जा सकता है।

जैसे लोग अपने घर की सुरक्षा के लिए ताला लगाते हैं, उसी तरह क्रेडिट फ्रीज आपकी वित्तीय पहचान की सुरक्षा का डिजिटल ताला है। यह धोखाधड़ी की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं करता, लेकिन अपराधियों के लिए आपके नाम पर लोन लेना बेहद मुश्किल बना देता है। इसलिए अगर आप बार-बार नया लोन नहीं लेते हैं, तो यह फीचर आपके लिए एक उपयोगी और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Injury: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, शुभमन गिल ने लंगड़ाते हुए छोड़ा मैदान, पहले वनडे में चोटिल कप्तान

Shubman Gill Hamstring Injury Update: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे में शुभमन गिल को 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. हैमस्ट्रिंग में दिक्कत के चलते वह बल्लेबाजी के दौरान मैदान छोड़कर लंगड़ाते हुए ड्रेसिंग रूम में गए. गिल उस समय मैदान से बाहर गए, जब उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था. Tue, 14 Jul 2026 22:03:30 +0530

  Videos
See all

Agra Cantt Railway Station पर RPF जवानों और अधिकारी के बीच मारपीट पर क्या एक्शन हुआ ? | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T17:16:11+00:00

Iran America War Update: अमेरिका के अड्डों को चुन-चुनकर ईरान ने उड़ाया! | Hormuz | Trump |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T17:15:06+00:00

Iran US War News: Hormuz पर क्या दावा कर रहे ट्रंप? | Iran | Donald Trump | USA | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T17:06:52+00:00

Iran America War Live Updates: Hormuz बंद, परमाणु युद्ध शुरू | US Attacks Iran | Trump | IRGC | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T17:13:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers