Responsive Scrollable Menu

IND VS SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट के चौथे दिन क्या बारिश डालेगी खलल? मैच शुरू होने से पहले जान लीजिए कैसा रहेगा आज गॉल का मौसम

IND VS SL DAY-4 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच में आज चौथे दिन का खेल खेला जाने वाला है. जहां, एक ओर टीम इंडिया 462 के स्कोर पर ऑलआउट हुई थी, वहीं श्रीलंका की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 284 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. ऐसे में अब आज यानि चौथे दिन भारतीय टीम को बल्लेबाजी करनी है. मगर, इस बीच क्रिकेट फैंस को चिंता सता रही है कि कहीं बारिश फिर से मैच का मजा खराब न कर दे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आज गॉल का मौसम कैसा रहने वाला है.

कैसा रहेगा आज गॉल का मौसम?

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच आज पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खेला जाने वाला है. मगर, आज भी खेल पर बारिश का साया मंडरा रहा है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, आज 70% बारिश के चांसेस हैं. जहां, सुबह ये चांसेस 70% हैं, वहीं रात में बढ़कर 73% हैं. ऐसे में चौथे दिन के खेल पर बारिश का असर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, तापमान 30 डिग्री से 28 डिग्री तक रह सकता है. ह्यूमिडिटी 79% रह सकती है और हवा 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है.

284 पर ऑलआउट हुई श्रीलंका की टीम

पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन श्रीलंका के ऑलआउट होने के साथ ही खत्म हो गया. लंकाई टीम के लिए उनके स्टार बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए. इसके अलावा श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज 30 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सका. नतीजन, श्रीलंका की टीम की पहली पारी 284 के स्कोर पर ही सिमट गई.

भारत की ओर से हुई अच्छी गेंदबाजी

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत काफी अच्छी की थी. पहले सेशन में ही भारत ने 5 विकेट चटका लिए थे और ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम बैकफुट पर चली गई है. मगर, फिर दूसरा सेशन पूरी तरह से बांग्लादेश की ओर झुक गया, क्योंकि भारतीय टीम एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हुई. फिर, बचे हुए 5 विकेट तीसरे सेशन में गिरे. भारत की ओर से मानव सुथार ने 4, रवींद्र जडेजा ने 3, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट निकाले.

भारतीय बल्लेबाजों पर होगी नजर

टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे. वहीं, श्रीलंका की टीम ने पहली पारी में 284 रन बनाए. नतीजन, पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. अब टीम इंडिया को चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए आना है. ऐसे में भारतीय बल्लेबाज चाहेंगे कि वह तेजी से रन बनाए और एक बड़ा स्कोर खड़ा करके पारी घोषित कर दें, ताकि अगर बारिश आए भी, तो वह मैच में आगे हो और जीत अपने नाम कर सकें.

ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ शतक जड़ सोनल दिनुशा ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, तिलकरत्ने दिलशान जैसे दिग्गजों के क्लब में मारी एंट्री

Continue reading on the app

हमास के बाद इजरायली PM नेतन्याहू से मिले ट्रंप के दामाद कुशनर, गाजा को लेकर कह दी ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और मध्य-पूर्व मामलों के दूत जेरेड कुशनर ने सोमवार को हमास चीफ खलील अल-हया से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ भी बैठक हुई. कुशनर की ये बैठक गाजा में शांति बहाली के लिए की गई.

नेतन्याहू के साथ बैठक के बाद अमेरिकी दूत कुशनर ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ लगभग चार घंटे चली बैठक में वॉशिंगटन ने काफी प्रगति की है. इस बैठक में गाजा के पुनर्निर्माण, विसैन्यीकरण और इजरायल की सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा हुई.

कुशनर और नेतन्याहू की बैठक में क्या हुई चर्चा?

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कुशनर ने कहा कि बैठक के दौरान नेतन्याहू द्वारा उठाई गई कई चिंताओं पर बात की गई और प्रस्तावित योजना को लेकर फैली गलतफहमियों और गलत जानकारियों को भी दूर किया गया.

  • कुशनर ने कहा, "आज हमारी बहुत अच्छी बैठक हुई. हम उनके और उनकी टीम के साथ लगभग चार घंटे तक रहे और सभी अलग-अलग विवरणों पर चर्चा की."

अमेरिकी दूत ने बताया गाजा में कब शुरू होगा पुनर्निमाण?

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने कुछ सही चिंताएं जताई थीं जिनका हमने समाधान किया, और हमने उन गलतफहमियों और गलत जानकारियों को भी दूर किया जो इस बारे में फैली हुई थीं."

  • कुशनर ने कहा कि अमेरिका गाजा के पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन जब तक वहां से हथियार नहीं हटाए जाते, तब तक पुनर्निर्माण शुरू नहीं होने देगा.

हम गाजा में पुनर्निमाण के लिए प्रतिबद्ध- कुशनर

उन्होंने कहा, "हम गाजा के पुनर्निर्माण की योजना को लेकर बहुत प्रतिबद्ध हैं, लेकिन जब तक डिमिलिटराइजेशन नहीं हो जाता, हम गाजा का पुनर्निर्माण नहीं होने देंगे."
कुशनर ने आगे कहा, "कोई भी ऐसी जगह पर और पैसा नहीं लगाना चाहता जहां लंबे समय से संघर्ष चल रहा हो, अगर उस जगह पर आतंकवादी कब्जा कर लें या उसे फिर से उड़ा दिया जाए."

'इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार को नहीं किया जा सकता सीमिति'

अमेरिकी दूत ने यह भी कहा कि यह योजना किसी भी आने वाले खतरे के खिलाफ इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार को सीमित नहीं करेगी. उन्होंने आगे कहा, "अगर कोई खतरे की संभावना होती है तो हम इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार को भी सीमित नहीं करेंगे, और इसलिए हमें यह स्पष्ट करना पड़ा कि इसका क्या मतलब है.
उन्होंने कहा कि 30 दिनों के भीतर प्रगति शुरू हो सकती है, जिसमें हथियार हटाने के प्रयास शामिल हैं, जबकि सुरंग नेटवर्क से निपटने का काम अगले 60 से 90 दिनों में हो सकता है.

30 दिनों के अंदर गाजा से हथियार हटाए जाने की जताई उम्मीद

उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि हमें जल्द ही, यानी 30 दिनों के अंदर ही, कुछ प्रगति देखने को मिल सकती है. जैसे कि कुछ हथियार हटाए जाने लगें, और अगले 60 से 90 दिनों में कुछ सुरंगों को भी बंद किया जा सके."

  • इसके साथ ही कुशनर ने इस बात पर जोर दिया कि इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों के सहयोग की जरूरत होगी. उन्होंने कहा, "प्रगति जल्द ही हो सकती है, लेकिन हमें दोनों पक्षों के सहयोग की जरूरत है, और उम्मीद है कि हम इसे पूरा कर लेंगे. लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए हमने काफी प्रगति की है."

ये भी पढ़ें: ट्रंप को पीएम मोदी का मिला समर्थन, गाजा शांति समझौते को लेकर उठाया ये कदम

ऐसे कम होगा इजरायल का खतरा

उन्होंने इस प्रस्ताव को इजराइल के लिए एक संभावित "विन-विन सिचुएशन" (दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद स्थिति) बताया. उनका तर्क था कि अगर हमास अपनी मर्जी से हथियार और सुरंगें सौंप देता है, तो इससे देश के सामने मौजूद सुरक्षा का एक बड़ा खतरा खत्म हो जाएगा.

  • कुशनर ने कहा, "हमें लगता है कि इजरायल के लिए यह एक 'विन-विन सिचुएशन' है, क्योंकि अगर हमास सच में अगले 60 से 90 दिनों में अपनी मर्जी से हथियार और सुरंगें सौंप देता है, तो जाहिर है कि इससे इजरायल के लिए सुरक्षा का एक बहुत बड़ा खतरा खत्म हो जाएगा, यह एक ऐसी उपलब्धि होगी जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती."

ये भी पढ़ें: ट्रंप का गाजा प्लान फेल! इजरायल और हमास में होगा 'महायुद्ध'? डील के लिए राष्ट्रपति ने दामाद कुशनर को भेजा था मिस्र

Continue reading on the app

  Sports

बेंगलुरु नहीं, अब चेन्नई में खेला जाएगा फाइनल... बीसीसीआई ने फैंस की एंट्री के लिए बदला वेन्यू

Duleep Trophy final venue changed: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के खिताबी मुकाबले के स्थान में बदलाव किया है. अब 6 से 10 सितंबर तक खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के बजाय चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में आयोजित होगा. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार, यह निर्णय सीओई में दर्शकों की सीमित क्षमता को देखते हुए लिया गया है ताकि अधिक से अधिक प्रशंसक स्टेडियम में उपस्थित रहकर इस महत्वपूर्ण घरेलू प्रथम श्रेणी मुकाबले का आनंद ले सकें. Wed, 19 Aug 2026 23:17:53 +0530

  Videos
See all

Viral Video |बारिश ने डुबोया रावलपिंडी, गाड़ियों से लेकर बाजार तक पानी पानी #shorts #pakistan #flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T18:34:59+00:00

ODOP Deoria Readymade Garment Industry | एक जिला एक उत्पाद योजना से कैसे शुरू करें बिजनेस? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T18:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers