सिर्फ 5 मिनट में नहीं बनती चीज बॉल! परफेक्ट स्वाद के लिए लगते हैं पूरे 2 दिन, जानिए सीक्रेट
बाहर से कुरकुरी और अंदर से पिघले हुए चीज से भरपूर चीज बॉल आज युवाओं का पसंदीदा स्नैक बन चुकी है. लेकिन इसका बेहतरीन स्वाद और टेक्सचर पाने के लिए खास तकनीक और लगभग 48 घंटे की तैयारी करनी पड़ती है. गाजीपुर के एक एक्सपर्ट ने इसके पीछे की पूरी प्रक्रिया और जरूरी टिप्स साझा किए हैं.
Redmi Kids Watch Pro लॉन्च: डुअल फ्लिप कैमरा, AI लोकेशन ट्रैकिंग के साथ पैरेंट्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल, जानें कीमत
Xiaomi ने बच्चों के लिए अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Kids Watch Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच में कई सेफ्टी फीचर्स मिलते है, जिसमें डुअल फ्लिप कैमरा, AI फ्लोर-लेवल लोकेशन ट्रैकिंग और स्क्रीन टाइम कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह स्मार्टवॉच बच्चों के लिए कम्युनिकेशन और पैरेंट्स के लिए सिक्योरिटी टूल की तरह काम करती है। आइए अब इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स जानें।
Redmi Kids Watch Pro की कीमत और फीचर्स
रेडमी ने Redmi Kids Watch Pro घड़ी को चीन में 1,199 युआन (करीब ₹13,500) में पेश किया गया है। शुरुआती सेल में ग्राहक इसे 1,045 युआन में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टवॉच चीन में JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Redmi Kids Watch Pro में ऑक्टागोनल डिजाइन वाली स्क्रीन दी गई है। इसके टॉप बेजल पर कैमरा मौजूद है, जबकि इसमें फ्लिप-अप कैमरा हाउसिंग भी मिलती है, जिसमें पीछे की तरफ भी कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आते हैं। बच्चे इस कैमरा सेटअप का इस्तेमाल सेल्फी लेने के साथ-साथ आसपास की तस्वीरें क्लिक करने के लिए भी कर सकते हैं।
हार्ट रेट से लेकर ब्लड ऑक्सीजन तक की निगरानी
इस स्मार्टवॉच में हेल्थ ट्रैकिंग के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं। यह हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2) को मॉनिटर कर सकती है। इसके अलावा इसमें 18 स्पोर्ट्स मोड और 5 फिटनेस असेसमेंट फीचर भी मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें वॉटर प्रॉक्सिमिटी अलर्ट दिया गया है, जो बच्चे के झील, स्विमिंग पूल या नदी के करीब जाने पर पैरेंट्स को अलर्ट भेजता है।
बंद होने के बाद भी 5 दिन तक करेगी लोकेशन ट्रैक
Redmi Kids Watch Pro का सबसे खास फीचर इसका ऑफलाइन ट्रैकिंग सिस्टम है। कंपनी के अनुसार, घड़ी पूरी तरह बंद होने के बाद भी करीब 5 दिनों तक बच्चे की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। इसके लिए इसमें डुअल-कोर सिस्टम और Xiaomi के Find My नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया है। आसपास मौजूद Xiaomi डिवाइस लोकेशन सिग्नल को आगे भेजने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़े-ः Google Pixel 11 सीरीज जल्द होगी लॉन्च: Amazon पर दिखीं पहली झलक, शानदार डिजाइन के साथ मिलेंगे ये कलर ऑप्शन
बिल्डिंग की मंजिल तक बताएगा लोकेशन
स्मार्टवॉच में Xiaomi का तीसरी जनरेशन AI फ्लोर-पोजिशनिंग सिस्टम दिया गया है, जो बच्चे की लोकेशन के साथ-साथ यह भी बता सकता है कि वह बिल्डिंग की किस मंजिल पर मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम हर सेकंड लोकेशन अपडेट करता है, जिससे पैरेंट्स ऐप के जरिए बच्चे की गतिविधियों पर करीब-करीब लाइव नजर रख सकते हैं।
बच्चों के लिए सेफ सोशल फीचर्स
Redmi Kids Watch Pro में बच्चे दूसरे बच्चों से डिवाइस टैप करके दोस्ती कर सकते हैं। यह फीचर दूसरे ब्रांड की स्मार्टवॉच के साथ भी काम करता है। इसके अलावा इसमें बच्चों के लिए सुरक्षित वर्जन वाले WeChat और QQ ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है, जिससे कॉलिंग और मैसेजिंग की जा सकती है।
पैरेंट्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल
पैरेंट्स इस स्मार्टवॉच के जरिए बच्चे के स्क्रीन टाइम, ऐप इस्तेमाल, एक्टिविटी और व्यवहार की जानकारी देख सकते हैं। इसमें स्क्रीन टाइम लिमिट सेट करने और स्कूल टाइम के दौरान वॉच को ऑटो डिसेबल करने का विकल्प भी दिया गया है। बता दें कि Xiaomi ने इससे पहले जनवरी में AMOLED डिस्प्ले और फ्लोर-लेवल GPS वाली Kids Watch लॉन्च की थी। नई Redmi Kids Watch Pro उसी लाइनअप का विस्तार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi