Responsive Scrollable Menu

Redmi Kids Watch Pro लॉन्च: डुअल फ्लिप कैमरा, AI लोकेशन ट्रैकिंग के साथ पैरेंट्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल, जानें कीमत

Xiaomi ने बच्चों के लिए अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Kids Watch Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच में कई सेफ्टी फीचर्स मिलते है, जिसमें डुअल फ्लिप कैमरा, AI फ्लोर-लेवल लोकेशन ट्रैकिंग और स्क्रीन टाइम कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह स्मार्टवॉच बच्चों के लिए कम्युनिकेशन और पैरेंट्स के लिए सिक्योरिटी टूल की तरह काम करती है। आइए अब इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स जानें। 

Redmi Kids Watch Pro की कीमत और फीचर्स 
रेडमी ने Redmi Kids Watch Pro घड़ी को चीन में 1,199 युआन (करीब ₹13,500) में पेश किया गया है। शुरुआती सेल में ग्राहक इसे 1,045 युआन में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टवॉच चीन में JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Redmi Kids Watch Pro में ऑक्टागोनल डिजाइन वाली स्क्रीन दी गई है। इसके टॉप बेजल पर कैमरा मौजूद है, जबकि इसमें फ्लिप-अप कैमरा हाउसिंग भी मिलती है, जिसमें पीछे की तरफ भी कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आते हैं। बच्चे इस कैमरा सेटअप का इस्तेमाल सेल्फी लेने के साथ-साथ आसपास की तस्वीरें क्लिक करने के लिए भी कर सकते हैं।

हार्ट रेट से लेकर ब्लड ऑक्सीजन तक की निगरानी
इस स्मार्टवॉच में हेल्थ ट्रैकिंग के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं। यह हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2) को मॉनिटर कर सकती है। इसके अलावा इसमें 18 स्पोर्ट्स मोड और 5 फिटनेस असेसमेंट फीचर भी मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें वॉटर प्रॉक्सिमिटी अलर्ट दिया गया है, जो बच्चे के झील, स्विमिंग पूल या नदी के करीब जाने पर पैरेंट्स को अलर्ट भेजता है।

बंद होने के बाद भी 5 दिन तक करेगी लोकेशन ट्रैक
Redmi Kids Watch Pro का सबसे खास फीचर इसका ऑफलाइन ट्रैकिंग सिस्टम है। कंपनी के अनुसार, घड़ी पूरी तरह बंद होने के बाद भी करीब 5 दिनों तक बच्चे की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। इसके लिए इसमें डुअल-कोर सिस्टम और Xiaomi के Find My नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया है। आसपास मौजूद Xiaomi डिवाइस लोकेशन सिग्नल को आगे भेजने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़े-ः Google Pixel 11 सीरीज जल्द होगी लॉन्च: Amazon पर दिखीं पहली झलक, शानदार डिजाइन के साथ मिलेंगे ये कलर ऑप्शन

बिल्डिंग की मंजिल तक बताएगा लोकेशन
स्मार्टवॉच में Xiaomi का तीसरी जनरेशन AI फ्लोर-पोजिशनिंग सिस्टम दिया गया है, जो बच्चे की लोकेशन के साथ-साथ यह भी बता सकता है कि वह बिल्डिंग की किस मंजिल पर मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम हर सेकंड लोकेशन अपडेट करता है, जिससे पैरेंट्स ऐप के जरिए बच्चे की गतिविधियों पर करीब-करीब लाइव नजर रख सकते हैं।

बच्चों के लिए सेफ सोशल फीचर्स
Redmi Kids Watch Pro में बच्चे दूसरे बच्चों से डिवाइस टैप करके दोस्ती कर सकते हैं। यह फीचर दूसरे ब्रांड की स्मार्टवॉच के साथ भी काम करता है। इसके अलावा इसमें बच्चों के लिए सुरक्षित वर्जन वाले WeChat और QQ ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है, जिससे कॉलिंग और मैसेजिंग की जा सकती है।

पैरेंट्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल 
पैरेंट्स इस स्मार्टवॉच के जरिए बच्चे के स्क्रीन टाइम, ऐप इस्तेमाल, एक्टिविटी और व्यवहार की जानकारी देख सकते हैं। इसमें स्क्रीन टाइम लिमिट सेट करने और स्कूल टाइम के दौरान वॉच को ऑटो डिसेबल करने का विकल्प भी दिया गया है। बता दें कि Xiaomi ने इससे पहले जनवरी में AMOLED डिस्प्ले और फ्लोर-लेवल GPS वाली Kids Watch लॉन्च की थी। नई Redmi Kids Watch Pro उसी लाइनअप का विस्तार है। 

Continue reading on the app

Hina Khan: 'मेरी बीमारी का मजाक क्यों?' Shilpa Shinde पर हिना खान का फूटा गुस्सा, पति रॉकी ने भी लगाई क्लास!

Hina Khan Rocky Jaiswal Slams Shilpa Shinde: हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हिना खान ने शिल्पा के उन बयानों पर प्रतिक्रिया दी है, जिनमें उन्होंने हिना की कैंसर की बीमारी को लेकर सवाल उठाए थे। हिना के साथ उनके पति रॉकी जायसवाल ने भी शिल्पा के कमेंट पर नाराजगी जताई।

शिल्पा के कैंसर कमेंट पर हिना का जवाब
दरअसल, शिल्पा शिंदे ने हिना खान की कैंसर की जर्नी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह अपनी बीमारी का इस्तेमाल पॉपुलैरिटी के लिए कर रही हैं। उन्होंने यह भी पूछा था कि अगर हिना को कैंसर था तो उनका इलाज इतनी जल्दी कैसे हो गया। अब हिना खान ने शिल्पपा के इन बयानों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि किसी की बीमारी को लेकर इस तरह की बातें करना गलत है।

हिना और रॉकी ने शिल्पा के पुराने केस पर उठाए सवाल
हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपने व्लॉग में शिल्पा शिंदे के उस खुलासे पर भी बात की, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' के मेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, लेकिन बाद में उसे गलत बताया। हिना ने इस मामले पर कहा कि यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों को झूठा साबित करना बेहद संवेदनशील मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में गलत आरोप लगाने से असली पीड़ितों को नुकसान पहुंच सकता है।

'अगर उस इंसान ने आत्महत्या कर ली होती तो?'
हिना ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जिस व्यक्ति पर आरोप लगाए गए थे, वह इस वजह से अपनी जान ले लेता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? उन्होंने कहा, "यौन उत्पीड़न कोई छोटी बात नहीं है। अगर कोई झूठा आरोप लगाता है तो भविष्य में असली पीड़ितों की बात पर भी लोग शक करने लगेंगे।"

दोबारा उसी शो में काम करने पर जताई हैरानी
हिना ने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि इतना बड़ा मामला सामने आने के बाद भी प्रोड्यूसर ने शिल्पा शिंदे को दोबारा उसी शो में काम करने का मौका कैसे दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, तो बाद में उसी व्यक्ति के साथ दोबारा काम करने का फैसला कई सवाल खड़े करता है।

बिग बॉस के समय भी नहीं किया था खुलासा
हिना खान ने यह भी दावा किया कि शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस 11' के दौरान इस मामले का जिक्र नहीं किया था। हिना के मुताबिक, अगर शिल्पा उस समय यह बात सामने रखतीं तो शायद शो में उनका सफर अलग हो सकता था।

यह भी पढ़े-  'मैं एसेक्शुअल हूं...' लॉक अप 2 में Akanksha Chamola का नया खुलासा, बोलीं- फिजिकल रिलेशन नहीं चाहिए!

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: गौतम गंभीर के सबसे खास की विदाई तय, टीम इंडियाके कोचिंग स्टाफ पर गाज गिरनी शुरू

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट का इंग्लैंड दौरे के बाद विदाई हो सकती है. वनडे सीरीज के बाद रयान टेन डोशेट अपने पद से हट से सकते हैं. टी20 सीरीज में निराशानजक प्रदर्शन के बाद ये बात सामने आई थी कि बीसीसीआई कोचिंग स्टाफ की समीक्षा करेंगे. ऐसे में पहली गाज सहायक कोच पर गिरी है. Tue, 14 Jul 2026 15:01:43 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: Hormuz बंद, परमाणु युद्ध शुरू | US Attacks Iran | Trump | IRGC | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T09:44:26+00:00

UP Summit 2026: यूपी में आज कई पेंशन योजनाओं का मिल रहा लाभ- CM योगी | CM Yogi | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T09:41:55+00:00

UP Summit 2026: यूपी में आज 96 लाख MSME यूनिट- CM योगी | CM Yogi | MSME | UP News | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T09:45:26+00:00

Taliban on India LIVE : पाकिस्तान के कट्टर दुश्मन ने भारत पर कह दी बड़ी बात ! | Breaking News live #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T09:43:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers