Dharohar: कुतुब शाही दौर के दो सूफी संतों के मकबरे बदहाल, टूट रहे गुंबद और मिट रहे निशान
Hyderabad Historical Heritage: चारमीनार और गोलकुंडा किले के लिए मशहूर हैदराबाद में ऐतिहासिक विरासत का एक ऐसा हिस्सा भी है, जो धीरे-धीरे बदहाली की ओर बढ़ रहा है. बालापुर के रौशन-उद-दौला इलाके में भाले शाह और भोले शाह नामक कुतुब शाही दौर के सूफी संतों के मकबरे मौजूद हैं. इतिहासकारों के अनुसार दोनों संतों ने शाही कब्रिस्तानों से दूर इस शांत इलाके में दफन होना पसंद किया था. सदियों पुराने इन मकबरों में दकनी वास्तुकला, आकर्षक मेहराब, गुंबद और प्लास्टर नक्काशी देखने को मिलती है. लेकिन लंबे समय से संरक्षण और देखरेख नहीं होने के कारण इनकी हालत खराब हो चुकी है. मकबरों में तोड़फोड़ के निशान हैं, मूल कब्रों के हेडस्टोन क्षतिग्रस्त हैं और गुंबदों पर वनस्पति उग आई है. स्थानीय लोगों ने पुरातत्व विभाग और वक्फ बोर्ड से संरक्षण की मांग की है.
पॉली हाउस की खेती पर किसानों को मिल रहा है बंपर अनुदान, बस करना होगा ये छोटा सा काम
मिर्जापुर जिले में बहुयायत मात्रा में किसान पॉली हाउस के माध्यम से खेती कर रहे हैं. मिर्जापुर जिले में अब तक 75 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पाली हाउस तकलीक से खेती किया जा रहा है, जहां विभिन्न फसलों का उत्पादन भी किया जा रहा है. मौसम के अनुकूल खेती करने को लेकर किसान पाली हाउस खेती पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






