'भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमसे पूछा कि...' ट्रंप ने क्यों लिया CEC का नाम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ करते हुए 'सेव अमेरिका एक्ट' पास करने की मांग की. इस एक्ट के तहत अमेरिकी चुनावों में नागरिकता का सबूत और वोटर पहचान-पत्र दिखाना जरूरी करने का प्रस्ताव है. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई हालिया बातचीत का जिक्र किया. जिसमें उन्होंने वोटरों के लिए भारत में फोटो पहचान-पत्र के इस्तेमाल पर जोर दिया.
सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इस महीने की शुरुआत में, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा था कि बिना वैध फोटो आईडी के अमेरिका में चुनाव कैसे हो सकते हैं?"
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) August 17, 2026
पिछले आम चुनाव का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, "भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ वोटर थे! 1 प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक से वोट दिया और हर वोटर के पास एक वैलिड फोटो पहचान पत्र होना जरूरी था." इसके साथ ही ट्रंप ने कांग्रेस से 'SAVE America Act' पास करने की अपनी मांग भी दोहराई और कहा, "हमें अभी 'सेव अमेरिका एक्ट' पास करने की जरूरत है!"
व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस प्रस्तावित कानून का मकसद यह पक्का करना है कि सिर्फ अमेरिकी नागरिक ही फेडरल चुनावों में वोट देने के हकदार हों. व्हाइट हाउस ने कहा, "अमेरिकी चुनाव का फैसला सिर्फ अमेरिकी नागरिकों को ही करना चाहिए." उन्होंने इस बिल को "समझदारी भरा और दोनों पार्टियों की सहमति वाला बिल" बताया.
इस कानून के तहत, फेडरल चुनावों में वोट देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराते समय वोटरों को अपनी पहचान का वैध सबूत और अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण देना होगा. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इसमें बीमारी, विकलांगता, मिलिट्री सर्विस और यात्रा जैसी कुछ खास स्थितियों में ही 'मेल-इन वोटिंग' (डाक से वोटिंग) की सुविधा देने का प्रस्ताव भी है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
Breaking News Today Live Updates: ग्वालियर NH-19 पर मजदूरों से भरे लोडिंग वाहन की ट्रक से भिड़ंत; 8 की मौत
Breaking News Today Live Updates: आज 18 अगस्त 2026 और दिन मंगलवार है.लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की बैठक करेंगे. बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है.
उधर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग-79 पर करीब रात 12 बजे मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया. टक्कर के बाद वाहन पलट गया. हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 मजदूर घायल हुए हैं. सभी घायलों को जय आरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
वहीं झारखंड सरकार के JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के बाद नियुक्त उम्मीदवारों का धरना जारी है. जिन अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के बाद अपने पदों पर काम भी किया था, वे प्रोजेक्ट भवन में प्रदर्शन कर नियुक्ति को लेकर स्पष्टता और न्याय की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा अमेरिका चुनाव:** अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि अमेरिका में बिना फोटो पहचान पत्र के चुनाव कैसे होते हैं. ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव व्यवस्था में फोटो आईडी के मुद्दे पर सवाल खड़ा किया. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









