Responsive Scrollable Menu

Sonbhadra पुलिस ने 2.41 करोड़ रुपये की Heroin जब्त कर 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र जिले में सोमवार को पुलिस ने दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 1.204 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत विशेष अभियान समूह (एसओजी) और चोपन पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच के दौरान पुलिस ने बस्कटवा रेलवे पुल के पास दो कार को रोका। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों वाहनों की तलाशी के दौरान 1.204 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। वर्मा ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत 2.41 करोड़ रुपये है, जबकि जब्त वाहनों और अन्य सामान समेत कुल बरामदगी की कीमत करीब 2.75 करोड़ रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के निवासी आयुष जायसवाल (27), धर्मवीर (27), सुधीर (35), सूरज (26) और जितेंद्र (24) तथा सोनभद्र के अनपरा निवासी दीपक साहू (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue reading on the app

Dausa में अवैध वसूली के खिलाफ Tractor Rally निकाली, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान के दौसा जिले में कथित अवैध वसूली, ट्रैक्टर जब्त किए जाने और चालकों को परेशान करने के विरोध में सोमवार को स्थानीय निवासियों के एक वर्ग ने ट्रैक्टर रैली निकाली। यह समूह ट्रैक्टर लेकर गुप्तेश्वर रोड पर एकत्र हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें शहर की ओर जाने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने चालकों को रैली स्थगित करने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी रैली निकालने की मांग पर अड़े रहे।

ट्रैक्टर रैली को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीणा, जिला परिवहन अधिकारी संजीव भारद्वाज और सहायक खनन अभियंता एलसी मीणा सहित अन्य अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए मौके पर पहुंचे। रैली का नेतृत्व कर रहे निखिल जोरवाल ने आरोप लगाया कि अधिकारी मिट्टी को बजरी बताकर अवैध वसूली कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रैक्टर जब्त किए जा रहे हैं, चालकों को परेशान किया जा रहा है और कथित तौर पर रिश्वत नहीं देने पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने के लिए एकजुट हुए हैं और मांगों पर कार्रवाई होने तक धरना जारी रखेंगे। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रमुख तौर पर कथित अवैध वसूली रोकने तथा ट्रैक्टर चालकों और मालिकों को परेशान करने से रोकने की मांग की गई।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गर्दन में लगी चोट, मैदान से बाहर गया ये खिलाड़ी, भारत-श्रीलंका टेस्ट में घटी घटना कितनी गंभीर?

Dinesh Chandimal injury: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन दिनेश चांदीमल को इंजरी हो गई. चोट उनके गर्दन में लगी है, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा है. Tue, 18 Aug 2026 10:29:12 +0530

  Videos
See all

JPSC-JSSC Paper Cancel: JPSC-CGL पेपर रद्द, छात्रों की खुशी देखो | Hemant Soren | Students | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:10:06+00:00

Chhatarpur NagPanchami Kushti Viral Video : नागपंचमी पर छतरपुर में लगा कुश्ती का मेला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers