Responsive Scrollable Menu

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर

भारत में अफगानिस्तान के प्रभारी राजदूत नूर अहमद नूर ने सोमवार को कहा कि काबुल और नयी दिल्ली के बीच मजबूत राजनीतिक भरोसा, आर्थिक साझेदारी और संबंधों की निरंतरता से न केवल दोनों देशों को लाभ होगा बल्कि इससे क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि को भी बढ़ावा मिलेगा। नूर ने यह टिप्पणी दिल्ली स्थित अफगानिस्तान के दूतावास में ‘विक्ट्री डे’ यानी 15 अगस्त 2021 को काबुल में तालिबान की सत्ता में वापसी की पांचवीं सालगिरह मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। पांच साल पहले तालिबान के सत्ता पर कब्ज़ा करने के बाद अफगानिस्तान की ओर नयी दिल्ली में पहली बार आधिकारिक रूप से कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

दूतावास प्रभारी ने अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात की विदेश नीति को रेखांकित करते हुए कहा कि यह नीति ‘‘संतुलित जुड़ाव और दखल न देने’’ पर आधारित है और इसमें भारत के साथ प्रगाढ़ आर्थिक संबंध स्थापित करने की बात है। इस कार्यक्रम में विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान-अफ़गानिस्तान-ईरान संभाग के प्रमुख और संयुक्त सचिव आनंद प्रकाश भी शामिल हुए। भारत ने अब तक आधिकारिक रूप से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है।

नूर ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि अफगानिस्तान और भारत के बीच मज़बूत राजनीतिक भरोसा, आर्थिक साझेदारी और संबंधों की निरंतरता से न केवल दोनों देशों को लाभ होगा, बल्कि इससे क्षेत्रीय स्थिरता, संपर्क और साझा समृद्धि की दिशा में भी अहम योगदान मिलेगा।’’ उन्होंने भारत-अफगानिस्तान संबंधों के अलग-अलग पहलुओं को रेखांकित करते हुए कहा कि राजनयिक संपर्क बढ़े हैं, दूतावास और वाणिज्य दूतावास अधिक सक्रिय हुए हैं और पिछले कुछ सालों में दोनों पक्षों के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने एक-दूसरे की राजधानियों का दौरा किया है। नूर ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और मानवीय सहयोग को लेकर रचनात्मक समझ विकसित हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान के प्राचीन शहरों, जैसे काबुल, हेरात और कंधार ने भारतीय व्यापारियों और कारवां का स्वागत किया, जबकि दिल्ली और लाहौर जैसे भारतीय शहरों को अफगान विद्वानों, कवियों और सूफियों के प्रभाव से लाभ हुआ।’’ नूर ने कहा, ‘‘राजनीतिक क्षेत्र में भी, दोनों देशों ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी और स्वतंत्रता के संघर्ष में एक-दूसरे को प्रभावित किया।

यह हमारा साझा अतीत है, जिससे हम बेहतर भविष्य के लिए प्रेरणा लेते हैं।’’ नूर ने अफगानिस्तान के ‘अंतरराष्ट्रीय अधिकारों की रक्षा और सम्मान’ के लिए भारत से समर्थन मांगा।

Continue reading on the app

Delhi के Burari में सूटकेस से मिला बच्ची का शव, पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सूटकेस के अंदर से एक बच्ची का शव बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस हत्या को लेकर पुलिस के पास कोई पूर्व सूचना नहीं थी और न ही कोई मामला दर्ज था, लेकिन गिरफ्तार किए गए एक रिश्तेदार की निशानदेही पर दल उस स्थान तक पहुंचा, जहां शव छिपाया गया था।

उसने बताया कि बाहरी-उत्तरी जिले के एक अधिकारी को अपराध के संबंध में गुप्त सूचना मिलने के बाद मामला प्रकाश में आया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और पुलिस टीम को बुराड़ी के अजीत विहार स्थित एक स्थान पर ले गया, जहां नाबालिग का शव सूटकेस के अंदर छिपाकर रखा गया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला बुराड़ी थाने को सौंप दिया गया है, जहां प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जांच जारी है। पुलिस हत्या की परिस्थितियों और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

घटनाओं की कड़ियों को जोड़कर मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कुलदीप यादव से क्यों मुंह मोड़ रहे कप्तान गिल? प्लेइंग-11 में चुनकर भी नहीं दिया ‘काम’

IND vs SL Galle Test: गॉल टेस्ट मैच पर भारतीय टीम अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. स्पिनर्स ने अभी तक काफी शानदार खेल दिखाया है. लेकिन इस दौरान कुलदीप यादव का सबसे कम इस्तेमाल हुआ है. Tue, 18 Aug 2026 22:57:51 +0530

  Videos
See all

Sambhal Food Safety Raid: मिलावटी मिठाई और एनालॉग पनीर का भंडाफोड़! देखिए ग्राउंड रिपोर्ट! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T22:00:11+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | ट्रंप ने की ECI की तारीफ, कांग्रेस बोली—CEC को अमेरिका ले जाइए #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T21:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers