Responsive Scrollable Menu

भास्‍कर नॉलेज क्विज 3:करेंट अफेयर्स पर बेस्‍ड 10 सवालों के दीजिए जवाब, हर मंगलवार 5 विजेता जीतेंगे इनाम

दैनिक भास्‍कर आपके लिए लेकर आया है ‘भास्कर नॉलेज क्विज’। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कीजिए, क्विज खेलिए और सभी 10 प्रश्नों के सही जवाब देकर बनाइए लकी ड्रॉ में अपनी जगह। कंप्यूटराइज्ड लकी ड्रॉ के जरिए 5 विनर्स चुने जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक को मिलेगा ₹ 2100/- मूल्य तक का इनाम। विवाद की स्थिति में दैनिक भास्कर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। नियम और शर्तें 1. एक मोबाइल नंबर से आप केवल एक बार भाग ले सकते हैं। 2. एंट्री भास्कर लिंक के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। 3. प्रत्येक मंगलवार सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे तक ही क्विज खेल सकते हैं। नोट : विजेताओं से दैनिक भास्कर की टीम उसी मोबाइल नंबर पर संपर्क करेगी जिससे क्विज़ में भाग लिया है। >अभी क्विज खेलें<<<

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 18 August 2026: आज मंगलवार के दिन स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 August 2026: आज 18 अगस्त 2026 को मंगलवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि के सभी जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग लाभ देने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगी और इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही स्वाति नक्षत्र पूर्ण रात्रि तक प्रभावी रहने वाला है. वहीं, आज योगों की बात करें तो शुक्ल योग देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. मंगलवार का दिन पवनपुत्र हनुमान जी का होता है. इसलिए, आज उनकी पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके अलावा, आज सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत भी रखा जा रहा है. साथ ही स्कंद षष्ठी भी पड़ रही है. ऐसे में आज जातकों को करियर में प्रमोशन, नई बिजनेस डील और फाइनेंस में मजबूत योग बन रहे हैं. पढ़ें आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 18 अगस्त 2026 (Today Horoscope 18 August 2026)

1.मेष

मेष राशि के लोगों के आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और आज चतुर्दिक लाभ होगा. व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी. आज इन्हें माता-पिता का सुख मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं. आज भूमि, वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है.

सावधानी- कटू भाषा से परहेज करें
उपाय- लाल वस्तु का दान करें
ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का जप करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
लक मीटर-7

2.वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है. आज परिवार में खुशहाली रहेगी और चतुर्दिक विकास हो सकता है. आज धन की स्थिति मजबूत रहेगी और प्रयासरत कार्यों में सफलता का योग बन रहा है. आज तीर्थाटन और देशाटन से लाभ मिलेगा. आज परीक्षा में सफलता मिल सकती है.

सावधानी- परिवार को समय दें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें 
शुभ अंक-2
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर-7

3.मिथुन

मिथुन राशि के लोगों का आज आय से अधिक खर्च हो सकता है. पूंजी निवेश करने से लाभ का योग बन रहा है. आज चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. करियर को लेकर समय उत्तम है. आज माली हालत सुदृढ़ होगी और रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएं
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

4.कर्क

कर्क राशि के जातकों को आज सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है. नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है. अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें. आज आपके रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे. आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दूर देश की यात्रा कर सकते हैं. आज माता-पिता का सुख मिलेगा और साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है.

सावधानी- परिश्रम से पीछे न हटें
उपाय- सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9

5.सिंह

सिंह राशि के जातकों को आज रोग और चोट-चपेट से बचना चाहिए. आज नकारात्मक सोच से दूर रहें और माता-पिता का सम्मान करें. नए व्यापार में लाभ मिलेंगे. आज परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहे हैं. आज विदेश से धन लाभ हो सकता है.

सावधानी- नकारात्मक विचार से दूर रहें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक-5
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8

ये भी पढ़ें- August 2026 Ekadashi: अगस्त में कब-कब है एकादशी व्रत? नोट करें कामिका और पुत्रदा एकादशी की सही तारीख और महत्व

6.कन्या 

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. बौद्धिक क्षमता से धन अर्जित करेंगे और खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. आज भूमि और भवन खरीद सकते हैं. संतान सुख मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है और उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें 
शुभ अंक-6
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-8

7.तुला

तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार में लाभ मिल सकता है और आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज दूर देश की यात्रा होगी. विदेश से धन लाभ हो सकता है. भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा. आज परिवार में शुभ कार्य होंगे. नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

सावधानी- विवादों से दूर रहें
उपाय- शिवजी की पूजा करें
ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक-2
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-7

8.वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन चौतरफा धन लाभ होगा. आज परिवार में मांगलिक कार्य होने का प्रबल योग बन रहा है. आज रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है. भाई-बहन का सुख मिलेगा. आज व्यापारिक स्थिति मजबूत हो सकती है. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं और खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता का योग बन रहा है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें 
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक-6
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8

9.धनु

धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज लेखन कार्यों से धन प्राप्ति का योग बन रहा है. आज प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होंगे. आज सेहत को लेकर सतर्क रहें. आपको नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें.

सावधानी- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें

शुभ अंक-8
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-8

10.मकर

मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज तेज गति की गाड़ी चलाने से परहेज करें और माता-पिता की आज्ञा का पालन करें. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य करने का योग बन रहा है. घर में नए मेहमान आ सकते हैं और रोग और शत्रु पराजित होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. आज अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने का प्रबल योग बन रहा है. मन प्रसन्न रहेगा और मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं और षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

सावधानी- साझेदारी में व्यापार न करें
उपाय-बजरंग बाण का पाठ करें
ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें 

शुभ अंक-7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर-7

12.मीन

मीन राशि के लोगों के आज के दिन कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज साहित्य और संगीत से लाभ मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा. अपने छवि को लेकर सचेत रहें और बेवजह यात्रा करने से बचें. पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.

सावधानी- दूसरों की बातों पर ध्यान न दें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-9
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-9

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: नाग पंचमी के शुभ अवसर पर स्वराशि में सूर्य का गोचर होगा, इन 6 राशियों का जगेगा सोया भाग्य

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कुलदीप यादव से क्यों मुंह मोड़ रहे कप्तान गिल? प्लेइंग-11 में चुनकर भी नहीं दिया ‘काम’

IND vs SL Galle Test: गॉल टेस्ट मैच पर भारतीय टीम अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. स्पिनर्स ने अभी तक काफी शानदार खेल दिखाया है. लेकिन इस दौरान कुलदीप यादव का सबसे कम इस्तेमाल हुआ है. Tue, 18 Aug 2026 22:57:51 +0530

  Videos
See all

Shetland pony tries to bite King Charles as he arrives for summer holiday at Balmoral. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:30:28+00:00

Meerut Doctor Death: 26 साल की डॉक्टर खुशहाली की मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप! Meerut Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers