Responsive Scrollable Menu

Rishikesh में टूटकर गिरे तार से मां-बेटी की मौत, UPCL का जेई निलंबित

ऋषिकेश की खदरी ग्रामसभा में तेज वर्षा के बीच टूटी बिजली की तार से फैले करंट की चपेट में आने से एक महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि इस गंभीर संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के एक अवर अभियंता (जेई) शंभू प्रसाद बहुगुणा को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। इस बीच, घटना के संबंध में मृतका सुमन जेठूड़ी (32) के पति हरपाल सिंह जेठूडी की ओर से ऋषिकेश पुलिस थाने में यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता (ईई) शक्ति प्रसाद, उप खंड अभियंता (एसडीई) शशिकांत सिंह व जेई बहुगणा के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी गयी है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार देर शाम हुई जब बारिश और तेज हवा से टूटी एलटी लाइन सड़क पर जलभराव वाले क्षेत्र में गिर गयी। पुलिस के अनुसार इससे पानी में करंट फैल गया जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही सुमन और गोद में मौजूद उसकी बेटी सृष्टि आ गए।

पुलिस के अनुसार इस दौरान महिला का 12 वर्षीय बेटा भी था जिसे उसने दूर रहने का इशारा कर उसकी जान बचा ली। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासी एवं टिहरी गढ़वाल की जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत ने पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग की है।

उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया यह विभागीय लापरवाही का मामला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता विगत एक वर्ष से एरियल बंचिंग केबल डालने की मांग कर रहे थे और अगर यह केबल डाल दी गई होती तो यह हादसा नहीं हुआ होता। इस बीच, घटना को गंभीरता से लेते हुए यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी ने कड़ी कार्रवाई की और प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर रायवाला विद्युत वितरण उपखंड के जेई बहुगुणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

ध्यानी ने घटना के संबंध में देहरादून में तत्काल आपात बैठक बुलाकर मामले की समीक्षा की और हादसे के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए। घटना की विस्तृत जांच के लिए मुख्य अभियंता स्तर के तीन अधिकारियों की जांच समिति गठित की गयी है जिसे तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपीसीएल प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट किया कि जांच में जिसकी भी जिम्मेदारी सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ध्यानी ने हादसे के बाद अधिकारियों को प्रदेशभर में बिजली लाइन और अन्य बिजली परिसंपत्तियों की विशेष सुरक्षा जांच तथा निवारक अनुरक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत सभी एलटी लाइन की सघन जांच की जाएगी। ज्वाइंट, टर्मिनल, कनेक्शन और अन्य संवेदनशील बिंदुओं की लोड की स्थिति में थर्मल विजन कैमरों से जांच करके संभावित खराबियों और ‘हॉट स्पॉट’ की पहचान की जाएगी। इसमें जलभराव वाले इलाकों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों, घनी आबादी और सार्वजनिक मार्गों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि विद्युत सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही, देरी या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

Market Technicals : शॉर्ट-टर्म में नेगेटिव रुझान के साथ कंसोलिडेशन जारी रहने की उम्मीद, इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

Market Technicals :मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए 24200 का लेवल सबसे नजदीकी सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर यह लेवल टूटता है तो 24050-24000 के जोन की तरफ और गिरावट आने की संभावना बढ़ सकती है। वहीं,ऊपर की तरफ इसके लिए 24400-24500 का एरिया रेजिस्टेंस का काम कर सकता है

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: बाबर आजम हुए बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान को मिला नया कप्तान

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगी. टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले के हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. टीम को उम्मीद होगी कि बाबर दूसरे टेस्ट तक फिट होकर वापसी कर लें. Tue, 18 Aug 2026 23:25:03 +0530

  Videos
See all

Marathi Mandatory: गैर मराठी Auto Taxi चलाने वालों को सरकार और मोहलत देगी या नहीं? | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T18:37:06+00:00

CM Devendra Fadnavis Latest News: फडणवीस को Delhi नहीं जाने पर सफाई क्यों देनी पड़ रही है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T18:34:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers