Responsive Scrollable Menu

Supriya Shrinate पर छत्तीसगढ़ में FIR दर्ज, BJP का पुराना वीडियो साझा करने का आरोप

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और अन्य के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अजय चंद्राकर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर उसे स्वतंत्रता दिवस की घटना के तौर पर पेश करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक की शिकायत पर यहां सिविल लाइंस थाने में ‘शून्य प्राथमिकी’ दर्ज की गई।

बाद में मामले को आगे की जांच के लिए धमतरी सिटी कोतवाली थाने भेज दिया गया, क्योंकि इसी मामले से संबंधित एक प्राथमिकी वहां पहले से ही दर्ज है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल मंच की अध्यक्ष श्रीनेत, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर और ‘एक्स’ खाते ‘जेन जी ऑफ इंडिया’ का नाम शामिल है। शिकायत के अनुसार, धमतरी जिले के कुरुद कस्बे में 22 मार्च 2026 को आयोजित भाजपा के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृश्यों के रूप में पेश किया गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन पोस्ट के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई कि भाजपा के प्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के बजाय पार्टी का झंडा फहराया था। शिकायतकर्ता ने संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो, तस्वीरों, संदेश, टिप्पणियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके मूल स्रोत, अपलोड किए जाने की तारीख, स्थान और तकनीकी विवरण की जांच की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

श्रीनेत ने 15 अगस्त की रात ‘एक्स’ पर पोस्ट में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें चंद्राकर और अन्य लोग कुरुद में भाजपा का झंडा फहराते दिखाई दे रहे थे। उन्होंने दावा किया था कि यह घटना स्वतंत्रता दिवस के दौरान की है। उन्होंने लिखा था, “यह वीडियो छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का है।

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा सदस्य तिरंगे के बजाय भाजपा का झंडा फहरा रहे हैं। 53 साल तक उनके पूर्वजों ने तिरंगे का बहिष्कार किया और आज भी वे राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने से बाज नहीं आते।” वहीं, चंद्राकर ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए इस आरोप को खारिज किया था। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को धमतरी जिला मुख्यालय के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी थी।

चंद्राकर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे समय में, जब पूरा देश तिरंगे के सम्मान में एकजुट है, पुराने वीडियो को उसके मूल संदर्भ से हटाकर पेश कर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता दिवस समारोह के तौर पर प्रसारित किया जा रहा वीडियो वास्तव में 22 मार्च को आयोजित भाजपा के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का है।’’ पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि भाजपा की धमतरी इकाई ने इस मामले में पहले धमतरी सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Continue reading on the app

Mumbai Police ने फर्जी दाखिला गिरोह का किया भंडाफोड़, Pune से 10 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला दिलाने के नाम पर अभिभावकों और छात्रों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया तथा पुणे में फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी के बाद गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जांच में अब तक गिरोह से जुड़े छह मामले सामने आए हैं।

इनमें मुंबई और नागपुर में दो, उत्तर प्रदेश में दो तथा कर्नाटक और गुजरात में एक-एक मामला शामिल है। यह मामला तब सामने आया जब पवई की 47 वर्षीय एक महिला ने पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके बेटे का आईआईआईटी हैदराबाद में दाखिला दिलाने का वादा करके उससे 16.50 लाख रुपये की ठगी की। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पुणे के विमान नगर और खराड़ी में दो फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमारी की।

इस दौरान कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, हार्ड डिस्क, लैपटॉप, डेबिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 1.35 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति बरामद की गई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी इंजीनियरिंग में दाखिले की तलाश कर रहे अभिभावकों और छात्रों को निशाना बनाने के लिए इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देते थे।

इसके बाद वे व्हाट्सऐप के जरिए उनकी जानकारी हासिल करते और खुद को शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि या अधिकारी बताकर उनके परिसरों में उनसे मुलाकात करते थे। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

रवींद्र जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे होने का जश्न और मैच में जीत की रणनीति पर बात

रवींद्र जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे होने का जश्न और टेस्ट मैच में जीत की रणनीति पर बात. पहली गेंद पर विकेट मिलने से आत्मविश्वास बढ़ा. स्टंप-टू-स्टंप और राउंड द विकेट गेंदबाजी से सफलता मिली. उन्होंने टीम के प्रदर्शन और आगामी चुनौतियों पर भी चर्चा की. Tue, 18 Aug 2026 13:47:04 +0530

  Videos
See all

ग्वालियर में मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 8 मौतों की आशंका | Gwalior Road Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T08:12:09+00:00

मेरठ के मदरसे में मसूद अजहर का कोर्स...आतंकियों का यार, इस देश का गद्दार | Jaish-e-Mohammed | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T08:14:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers