Responsive Scrollable Menu

Jaipur में Income Tax विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन शुरू, CBDT प्रमुख ने किया उद्घाटन

आयकर विभाग के विभिन्न प्रशासनिक और कार्यात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन सोमवार को जयपुर में शुरू हुआ। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों और प्रधान महानिदेशक (आयकर) के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने किया। विज्ञप्ति में बताया गया कि सम्मेलन में विभाग से जुड़े वर्तमान और भविष्य के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि साथ ही, विभाग के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझावों और कार्ययोजनाओं पर चर्चा की जा रही है। पहले दिन अधिकारियों ने ई-ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम, सेवा संबंधी मामलों, आरक्षण नीति, करदाता सेवाओं, क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचे और व्यय बजट सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विज्ञप्ति के अनुसार, इन चर्चाओं से विभाग को अधिक दक्ष, जवाबदेह और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सम्मेलन में सीबीडीटी के सदस्य पंकज कुमार मिश्रा, संजय बहादुर, प्रसेनजीत सिंह, जी. अपर्णा राव, पल्लवी अग्रवाल और सुनील कुमार सिंह के साथ प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, राजस्थान, जयपुर सुमीत कुमार ने भी भाग लिया। देशभर के विभिन्न प्रभारों से प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, प्रधान आयकर महानिदेशक, आयकर आयुक्त (प्रशासन) और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल हुए।

Continue reading on the app

CEC Gyanesh Kumar ने BLOs को लोकतंत्र की आधारशिला बताया, बिहार से ELC 2.0 शुरू होगा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बिहार के नालंदा जिले में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से मुलाकात के बाद उन्हें ‘‘लोकतंत्र की आधारशिला’’ बताया। पटना में निर्वाचन साक्षरता क्लब और ईसीआईनेट ऐप पर आयोजित सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कुमार ने कहा, ‘‘बीएलओ लोकतंत्र की आधारशिला हैं। वे हर मतदाता के घर जाते हैं और पारदर्शी तरीके से यह सुनिश्चित करते हैं कि पात्र मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र बनें।’’ सीईसी ने कहा कि दिन में नालंदा जिले के बीएलओ से मुलाकात के बाद उन्हें लगा कि वहां के अधिकारियों में मौजूद क्षमताएं ‘‘देशभर के सभी बीएलओ में होनी चाहिए।’’ कुमार ने बिहार से शुरुआत करते हुए पूरे देश में ‘ईएलसी 2.0’ के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) स्थापित किए जाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन प्रक्रिया और उसकी पारदर्शिता के बारे में क्लब स्थापित करने की प्रक्रिया बिहार से शुरू की गई है और इसे बड़े पैमाने पर पूरे देश में विस्तार दिया जाएगा।’’ सीईसी ने कहा कि सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से विश्वविद्यालयों के कुलपति, कॉलेजों और स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत करने को लेकर ‘‘बहुत अच्छे सुझाव’’ दिए। उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिभागियों के साथ बातचीत के बाद मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह बिहार ने पूरे देश को पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान का उपहार दिया, उसी तरह वह पूरे देश के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लब के रूप में एक वरदान देगा।’’ एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कुमार ने कहा कि 2025 में कराए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दौरान सभी बीएलओ ने समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। कुमार ने बीएलओ से उनके कार्य अनुभव, समस्याओं और सुझावों के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सहभागी बनाने के लिए उनके विचार महत्वपूर्ण हैं। सम्मेलन में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, उनके पूर्ववर्ती और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के अध्यक्ष एस.एम. थियागराजन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Continue reading on the app

  Sports

भारत और पाकिस्तान की टक्कर के लिए हो जाइए तैयार, कल हॉकी विश्व कप के मैच में भिड़ेंगे दोनों देश

India vs Pakistan Hockey Match: World Cup 2026 में कल भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलने वाली है। पूल ग्रुप के मैच में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना देखने के लिए हर कोई लालायित है।  Tue, 18 Aug 2026 13:37:25 +0530

  Videos
See all

मेरठ के मदरसे में मसूद अजहर का कोर्स...आतंकियों का यार, इस देश का गद्दार | Jaish-e-Mohammed | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T08:14:33+00:00

Rajasthan विधानसभा में आज सर्वदलीय बैठक, CM Bhajan Lal समेत सभी दलों के नेता होंगे शामिल | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T08:06:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers