मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता के ड्राइवर की हत्या की SIT जांच… सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल! RPF जवान और डिप्टी एसएस के बीच मारपीट, 4 कर्मी सस्पेंड
INDW vs ENGW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने इकलौता टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रन के बड़े अंतर से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में महिला टेस्ट जीत अपने नाम की। यह महिला टेस्ट क्रिकेट में रन के लिहाज से भारत की सबसे यादगार जीतों में से एक रही, जिसमें बल्लेबाजों, गेंदबाजों और फील्डरों ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया।
भारत की बेटियों ने मेंस टीम की टी20 सीरीज में मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया। इंग्लैंड की मेंस टीम ने भारत को 5 टी20 की सीरीज में 4-0 से हराया था।
मैच के चौथे और अंतिम दिन इंग्लैंड ने 130/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। उसे जीत के लिए अभी भी 327 रन की जरूरत थी। लेकिन भारतीय स्पिनरों ने महज 95 मिनट के भीतर इंग्लैंड की दूसरी पारी समेट दी। ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने दूसरी पारी में 4 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने मैच में कुल 6 विकेट झटके और जीत की अहम नायिका बनीं। वहीं, दीप्ति शर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के निचले क्रम को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया।
A frame etched in history ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 13, 2026
Congratulations #TeamIndia on defeating England in the one-off Test at Lord's, marking a landmark achievement ???????? ????#ENGvIND pic.twitter.com/p1J9VxViEC
इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने संघर्ष करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 61 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।लेकिन स्नेह राणा की घूमती गेंद को नहीं समझ सकीं और बोल्ड हो गईं। एमी जोन्स भी अपनी पिछली पारी में बनाए 52 रन में सिर्फ 2 रन ही जोड़ सकीं। इसके बाद इंग्लैंड की पूरी टीम बिखर गई।
इस जीत की मजबूत नींव भारत ने पहली पारी में ही रख दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 285 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 83 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने भी अर्धशतक जमाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 170 रन पर सिमट गई। युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया और लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर जगह बनाने वाली पहली महिला गेंदबाज बनीं।
Captain Harmanpreet Kaur and #TeamIndia fans soaking it all in at Lord's ????????#ENGvIND | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/9EhcRCXoMP
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 13, 2026
दूसरी पारी में यास्तिका भाटिया ने 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। ऋचा घोष ने नाबाद अर्धशतक और स्मृति मंधाना ने एक और अर्धशतक लगाकर भारत का स्कोर 341/7 घोषित तक पहुंचाया। इसके साथ ही इंग्लैंड को 457 रन का विशाल लक्ष्य मिला, जिसे वह हासिल नहीं कर सकी।
Steamed in with intent ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 13, 2026
Delivered a bowling masterclass ✨
A Player of the Match award that Kranti Gaud will truly treasure forever ????
Scorecard ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/KLcrQEvtj5
इस मैच में यास्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ दोनों ने लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया। भारत की यह जीत महिला क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय तक याद रखी जाएगी और टीम के बढ़ते आत्मविश्वास का बड़ा सबूत भी मानी जाएगी।
Mon, 13 Jul 2026 19:43:06 +0530