Responsive Scrollable Menu

EPFO Alert: प्रोफाइल फोटो अपडेट नहीं की तो अटक सकता है पीएफ क्लेम, जानें नया नियम

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने करोड़ों सदस्यों को सलाह दी है कि वे यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल फोटो जरूर अपलोड करें और समय-समय पर उसे अपडेट भी रखें। हालांकि प्रोफाइल फोटो अपलोड करना हर ईपीएफओ सर्विस के लिए, अनिवार्य नहीं है। लेकिन ई-नॉमिनेशन और कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए यह बेहद अहम है। अगर प्रोफाइल फोटो अपडेट नहीं, तो भविष्य में ऑनलाइन क्लेम सेटलमेंट और अन्य सेवाओं में देरी हो सकती।

ईपीएफओ के मुताबिक, प्रोफाइल फोटो सदस्य की डिजिटल पहचान का अहम हिस्सा होती है। इससे संगठन ऑनलाइन सेवाओं के दौरान खाताधारक की पहचान सत्यापित कर सकता। यही वजह है कि सभी सदस्यों को हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो अपने ईपीएफओ प्रोफाइल में अपलोड करने की सलाह दी गई।

ई-नॉमिनेशन के लिए फोटो जरूरी
ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रोफाइल फोटो का होना बेहद जरूरी माना गया। ई-नॉमिनेशन के जरिए सदस्य अपने परिवार के सदस्य या किसी अन्य पात्र व्यक्ति को नामित कर सकते हैं, ताकि सदस्य की मौत होने की स्थिति में ईपीएफ, कर्मचारी पेंशन योजना और कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा का लाभ आसानी से नामित व्यक्ति को मिल सके।

ईपीएफओ का कहना है कि अगर ई-नॉमिनेशन पहले से पूरा होगा तो क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया काफी तेज हो जाएगी। इससे कागजी कार्रवाई कम होगी और लाभार्थियों को समय पर भुगतान मिल सकेगा।

ऐसे करें प्रोफाइल फोटो अपडेट

  • ईपीएफओ पोर्टल पर प्रोफाइल फोटो अपडेट करना काफी आसान है।
  • इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाएं। 
  • अपने UAN, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद प्रोफाइल या व्यू सेक्शन में जाएं और अपलोड/अपडेट प्रोफाइल फोटो विकल्प चुनें।
  • निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें और बदलाव सेव कर दें। 
  • फोटो अपलोड होने के बाद यह भी जांच लें कि वह प्रोफाइल में सही तरीके से दिखाई दे रही है।

ईपीएफओ ने यह भी कहा है कि केवल प्रोफाइल फोटो ही नहीं, बल्कि आधार, पैन, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी सही तरीके से लिंक और सत्यापित होनी चाहिए। इससे ई-नॉमिनेशन, ऑनलाइन PF निकासी, पेंशन सेवाएं और अन्य डिजिटल सुविधाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के लिया जा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते प्रोफाइल की सभी जानकारियां अपडेट रखने से भविष्य में क्लेम रिजेक्ट होने या प्रक्रिया में देरी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसलिए सभी EPFO सदस्यों को अपने खाते की जानकारी नियमित रूप से जांचते रहना चाहिए।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में तेज गिरावट, सोमवार को सोना ₹1,079 और चांदी ₹3,155 हुई सस्ती

Gold-Silver Price Today (13 july 2026): आज यानी 13 जुलाई को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत में 3,155 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है, जिसके बाद इसका भाव घटकर 2.17 लाख रुपये प्रति किलो रह गया है।

वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,079 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद इसका भाव 1,42,289 रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा, 22 कैरेट सोना 1,30,337 रुपये, 18 कैरेट सोना 1,06,717 रुपये और 14 कैरेट सोना 83,239 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अब आइए जानें के देश के प्रमुख शहरों में सोने के आज के ताजा दाम। 

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (रुपये/10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट सोने का भाव
जयपुर ₹1,43,060
दिल्ली  ₹1,43,060
मुंबई  ₹1,42,910
अहमदाबाद  ₹1,42,960
भोपाल  ₹1,42,960
पटना ₹1,42,960
लखनऊ  ₹1,43,060
रायपुर  ₹1,42,910
कोलकाता  ₹1,42,910

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं।

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम  कीमत पर पड़ता है।

 2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है। 

3. लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान
1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

रहमनुल्लाह गुरबाज ने 11 छक्के मारकर जिताया मैच, 36 गेंदों में शतक भी ठोका

Shpageeza Cricket League: अफगानिस्तान की शपागीजा क्रिकेट लीग के 18वें मैच में Mis Ainak Knights के कप्तान रहमनुल्लाह गुरबाज ने Amo Sharks के खिलाफ 39 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाकर अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई. Mon, 13 Jul 2026 23:12:15 +0530

  Videos
See all

Is Andy Burnham UK PM now? #PrimeMinister #Politics #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T19:12:14+00:00

Viral Shorts | सड़क पर हादसा! चलती बाइक पर गिर पड़ा बैनर #roadaccident #viralvideo #thane #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T20:00:00+00:00

Job Loss to Success Story:कोरोना में छूटी नौकरी, अब कमा रहे लाखों!अमेठी के किट्टू की मोटिवेशनल कहानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T20:00:19+00:00

Baba Ramdev on Hindu Rashtra: बाबा रामदेव के 'हिंदू राष्ट्र' वाले बयान पर क्यों मचा बवाल? | Ramdev #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T19:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers