Piyush Goyal on India-US trade deal: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में गतिरोध होने का दावा किया गया था। पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी की रिपोर्ट को 'पूरी तरह झूठी, आधारहीन और भ्रामक' करार दिया है।
क्या है सरकार का पक्ष? पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि दोनों देश एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि जून महीने में दिल्ली आए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमिसन ग्रीर के साथ उनकी 'शानदार बैठकें' हुई थीं। गोयल ने कहा कि दोनों पक्ष एक ऐसे समझौते के लिए काम कर रहे हैं, जो व्यवसायों, किसानों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं के लिए ठोस लाभ लेकर आए। मंत्री ने पुष्टि की कि दोनों देशों की टीमें इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार जुटी हुई हैं।
वाणिज्य सचिव ने दी विस्तृत जानकारी वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भी इस विषय पर स्थिति स्पष्ट की है। जून 2026 के व्यापार डेटा पर मीडिया को ब्रीफिंग देते हुए उन्होंने कहा कि समझौते को अंतिम रूप देने में कोई बाधा नहीं है। उन्होंने जानकारी दी कि मई में भारतीय टीम ने अमेरिका का दौरा किया था और जून में अमेरिकी टीम दिल्ली आई थी। सचिव के अनुसार, बातचीत एक उचित ढांचे के भीतर चल रही है और सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
'डील का फ्रेमवर्क तैयार, सही समय का इंतजार' वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ट्रेड डील की वर्तमान स्थिति पर कहा कि समझौते का फ्रेमवर्क पूरी तरह तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इस डील पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है और बस सही समय की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा, "चीजें व्यवस्थित हो रही हैं और हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं।"
वैश्विक व्यापारिक माहौल पर चर्चा करते हुए सचिव ने कहा कि अमेरिका की टैरिफ कार्रवाइयों ने कई साझेदारों के लिए अनिश्चितता पैदा की है, लेकिन भारत उन चर्चाओं का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार का प्रवाह स्थिर बना हुआ है। इसके अलावा, उन्होंने दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग (Energy Cooperation) को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि अमेरिका से ऊर्जा आयात को लेकर सकारात्मक काम हो रहा है।
Shubman Gill discussion with virat kohli for 2027 world cup plans: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि हाल ही में विराट कोहली के साथ 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों और टीम कॉम्बिनेशन को लेकर लंबी चर्चा हुई है. Mon, 13 Jul 2026 19:55:46 +0530