कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने करोड़ों सदस्यों को सलाह दी है कि वे यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल फोटो जरूर अपलोड करें और समय-समय पर उसे अपडेट भी रखें। हालांकि प्रोफाइल फोटो अपलोड करना हर ईपीएफओ सर्विस के लिए, अनिवार्य नहीं है। लेकिन ई-नॉमिनेशन और कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए यह बेहद अहम है। अगर प्रोफाइल फोटो अपडेट नहीं, तो भविष्य में ऑनलाइन क्लेम सेटलमेंट और अन्य सेवाओं में देरी हो सकती।
ईपीएफओ के मुताबिक, प्रोफाइल फोटो सदस्य की डिजिटल पहचान का अहम हिस्सा होती है। इससे संगठन ऑनलाइन सेवाओं के दौरान खाताधारक की पहचान सत्यापित कर सकता। यही वजह है कि सभी सदस्यों को हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो अपने ईपीएफओ प्रोफाइल में अपलोड करने की सलाह दी गई।
ई-नॉमिनेशन के लिए फोटो जरूरी ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रोफाइल फोटो का होना बेहद जरूरी माना गया। ई-नॉमिनेशन के जरिए सदस्य अपने परिवार के सदस्य या किसी अन्य पात्र व्यक्ति को नामित कर सकते हैं, ताकि सदस्य की मौत होने की स्थिति में ईपीएफ, कर्मचारी पेंशन योजना और कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा का लाभ आसानी से नामित व्यक्ति को मिल सके।
ईपीएफओ का कहना है कि अगर ई-नॉमिनेशन पहले से पूरा होगा तो क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया काफी तेज हो जाएगी। इससे कागजी कार्रवाई कम होगी और लाभार्थियों को समय पर भुगतान मिल सकेगा।
ऐसे करें प्रोफाइल फोटो अपडेट
ईपीएफओ पोर्टल पर प्रोफाइल फोटो अपडेट करना काफी आसान है।
इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाएं।
अपने UAN, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से लॉग इन करें।
लॉग इन करने के बाद प्रोफाइल या व्यू सेक्शन में जाएं और अपलोड/अपडेट प्रोफाइल फोटो विकल्प चुनें।
निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें और बदलाव सेव कर दें।
फोटो अपलोड होने के बाद यह भी जांच लें कि वह प्रोफाइल में सही तरीके से दिखाई दे रही है।
ईपीएफओ ने यह भी कहा है कि केवल प्रोफाइल फोटो ही नहीं, बल्कि आधार, पैन, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी सही तरीके से लिंक और सत्यापित होनी चाहिए। इससे ई-नॉमिनेशन, ऑनलाइन PF निकासी, पेंशन सेवाएं और अन्य डिजिटल सुविधाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के लिया जा सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते प्रोफाइल की सभी जानकारियां अपडेट रखने से भविष्य में क्लेम रिजेक्ट होने या प्रक्रिया में देरी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसलिए सभी EPFO सदस्यों को अपने खाते की जानकारी नियमित रूप से जांचते रहना चाहिए।