Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Tula Rashifal 2026: एक तरफ लाभ के योग, दूसरी तरफ बढ़ सकते हैं खर्च, जाने कैसा रहेगा आज का दिन?

Aaj Ka Tula Rashifal 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहने का है. खर्च बढ़ सकते हैं और पुराने भुगतान सामने आ सकते हैं, लेकिन मल्टीनेशनल कंपनियों, विदेशी कारोबार और विदेशी क्लाइंट से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं. जानें नौकरी, व्यापार, परिवार और आज के अचूक उपाय से जुड़ी खास भविष्यवाणी.

Continue reading on the app

शुभमन गिल ने पूरे किए कप्तानी का एक साल, 600th Test में कप्तानी कर रचेंगे इतिहास; Shubman Gill on WTC Goals

 भारत के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि भले ही उनकी कप्तानी में टीम अभी तक कोई ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है, लेकिन वह इस भूमिका में पूरी तरह सहज हैं और उन्हें विश्वास है कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है। गिल की कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज (इंग्लैंड में) 2-2 से ड्रॉ रही। इसके बाद भारत घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से सीरीज हार गया, हालांकि गर्दन की चोट के कारण गिल उस सीरीज के बड़े हिस्से में नहीं खेल सके। भारत ने घरेलू टेस्ट सीरीज में अफगानिस्तान को आसानी से हराया था जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा नहीं थी।

लेकिन गिल ने कहा कि वह बड़े लक्ष्य पर ध्यान दे रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गिल ने कहा, ‘‘मैं कप्तानी की भूमिका में बहुत सहज हूं। पिछले एक साल में जिस तरह हमारी टीम आगे बढ़ी है, उसे देखकर मुझे काफी संतोष मिलता है। मुझे लगता है कि हम सही दिशा में सही कदम उठा रहे हैं। ’’ हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को मजबूत प्रदर्शन करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मुख्य लक्ष्य अगले साल होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना है। हमारे पास अभी लगभग नौ टेस्ट मैच हैं और क्वालीफाई करने के लिए हमें इनमें से छह या सात मैच जीतने होंगे। इसलिए श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और हमने इसकी अच्छी तैयारी की है। ’’ श्रीलंका के खिलाफ यह मुकाबला भारत का 600वां टेस्ट मैच होगा। इस ऐतिहासिक मौके पर टीम की कप्तानी करते हुए वह मंसूर अली खान पटौदी (भारत के 100वें टेस्ट) और विराट कोहली (500वें टेस्ट) जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो जाएंगे। गिल ने कहा, ‘‘अपने देश के लिए किसी भी टेस्ट मैच में कप्तानी करना बहुत बड़ा सम्मान है।

भारत के 600वें टेस्ट में टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है और स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा करना इसे और भी खास बना देता है। ’’ गिल के बचपन के कोच सुखविंदर टिंकू ने कहा, ‘‘मैं बिलकुल भी हैरान नहीं हूं कि शुभमन बतौर कप्तान अच्छा कर रहा है। शुभमन हमेशा से सीखने के इच्छुक रहे हैं। जब वह छोटे थे, तब मुझे उन्हें कोई बात दो बार समझाने की जरूरत नहीं पड़ती थी। वह बहुत तेज और सीखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते थे। ’’

गिल ने श्रीलंका के गॉल की परिस्थितियों पर कहा कि यहां पुरानी गेंद से स्पिनरों की भूमिका काफी अहम होती है, जैसा कि भारत में भी कई जगह देखने को मिलता है। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे बड़ी समानता यह है कि गेंद पुरानी होने पर स्पिनरों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। हालांकि भारत में अलग-अलग तरह की मिट्टी की पिचें हैं। गॉल में हाल के मैच में अच्छी उछाल देखने को मिली है जो भारत की लाल मिट्टी वाली पिच जैसी है। अगर आप मुंबई जैसी जगह पर खेलते हैं तो यहां की परिस्थितियां काफी मिलती-जुलती लगती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित-विराट को एक साथ पछाड़ा, गांगुली की बराबरी, बतौर कप्तान शुरुआती 10 टेस्ट में शुभमन गिल का बड़ा कारनामा

Shubman Gill Captaincy Records: शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 165 रन से मिली बड़ी जीत के साथ इतिहास रच दिया. बतौर कप्तान अपने शुरुआती 10 टेस्ट मैचों में छठी जीत दर्ज करते ही गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ पीछे छोड़ दिया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही गिल अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बराबर पहुंच गए हैं और इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं. Wed, 19 Aug 2026 19:38:51 +0530

  Videos
See all

MP के Khandwa में आवारा कुत्तों की समस्या के लिए कुत्ते का मास्क पहने कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T14:16:36+00:00

Jammu Bus Accident: Nagrota Toll Plaza में भीषण सड़क हादसा, 10 यात्री घायल| SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T14:14:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers