Responsive Scrollable Menu

पिछले 6 महीनों में 91,391 लोगों ने खरीदी यह SUV, बिक्री में बनी नंबर-1; विक्टोरिस, विटारा, सिएरा भी पीछे

भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई क्रेटा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान Hyundai Creta देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी बन गई।

Continue reading on the app

राहुल द्रविड़ फिर बन सकते कोच: दिग्गज की छुट्टी के बाद रेस में सबसे आगे, विराट का साथी भी लिस्ट में

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कोच पद को लेकर बड़ी खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच बनने की दौड़ में शामिल हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट में टीम के फीके प्रदर्शन के बाद ब्रेंडन मैकुलम को इस जिम्मेदारी से हटा दिया। हालांकि, मैकुलम लिमिटेड ओवर क्रिकेट की टीम के हेड कोच बने रहेंगे।

डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल द्रविड़ के अलावा इस पद के लिए इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर, पूर्व स्पिनर रिचर्ड डॉसन, श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा, इंग्लैंड लायंस के कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ, पाकिस्तान के मौजूदा मुख्य कोच माइक हेसन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर जैसे बड़े नाम भी चर्चा में हैं। बता दें कि फ्लावर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी अगुआई में टीम चैंपियन भी बनी थी। 

द्रविड़ इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच बन सकते
ब्रेंडन मैकुलम का चार साल का कार्यकाल इंग्लैंड की न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 1-2 की हार के बाद खत्म हो गया। ECB का मानना है कि अगले साल होने वाली एशेज सीरीज से पहले टेस्ट टीम में नए नेतृत्व की जरूरत है। इसी वजह से बोर्ड ने बदलाव का फैसला लिया।

द्रविड़ भारत को टी20 विश्व कप जिता चुके
रिपोर्ट में कहा गया है कि राहुल द्रविड़ की सबसे बड़ी ताकत उनका शांत स्वभाव, रणनीतिक सोच और खेल की गहरी समझ है। भारत के साथ उनका कोचिंग रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उनकी कोचिंग में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप का खिताब जीता था और 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक का सफर तय किया था। यही वजह है कि उन्हें इंग्लैंड टेस्ट टीम के लिए एक मजबूत विकल्प माना जा रहा।

द्रविड़ फुल टाइम कोचिंग को लेकर तैयार नहीं
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि द्रविड़ फिलहाल फुल-टाइम कोचिंग करने के इच्छुक नहीं। लेकिन इंग्लैंड का टेस्ट कोच बनने पर उन्हें लंबे समय तक घर पर रहने का मौका मिलेगा और टेस्ट क्रिकेट जैसे अपने पसंदीदा फॉर्मेट से जुड़े रहने का अवसर भी मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ECB को कम से कम उनकी रुचि जरूर जाननी चाहिए।

फ्लावर भी इंग्लैंड के कोच बनने की रेस में शामिल
उधर, एंडी फ्लावर को भी इस पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा। फ्लावर इंग्लैंड के सबसे सफल आधुनिक कोच में गिने जाते हैं। उनकी कोचिंग में इंग्लैंड ने तीन एशेज सीरीज जीती थीं और टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया था। हाल के सालों में उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी शानदार सफलता हासिल की और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो IPL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

रिचर्ड डॉसन भी इस रेस में गंभीर दावेदार बताए जा रहे हैं। मौजूदा समय में वह ग्लेमॉर्गन के मुख्य कोच हैं और काउंटी तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी रणनीतिक समझ के लिए जाने जाते हैं।

अब सभी की नजर ECB के अगले फैसले पर है। यदि राहुल द्रविड़ इस भूमिका में रुचि दिखाते हैं तो यह इंग्लैंड क्रिकेट के लिए एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला साबित हो सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

बड़ी खबर: सूर्यकुमार यादव की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी, करियर नहीं हुआ खत्म

सूर्यकुमार यादव को टी20 वर्ल्ड कप के बाद तुरंत टीम से बाहर कर दिया गया जबकि भारतीय टीम को उन्होंने अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिताया. अब उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. Mon, 13 Jul 2026 16:42:13 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Theft: चढ़ावा चोरी के सभी आरोपियों की रिमांड 27 जुलाई तक बढ़ी | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T11:45:20+00:00

Iran US War News Updates | अमेरिका-ईरान के बीच जंग की वजह से बाजार में होगा ये बड़ा असर ! World news #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T11:44:52+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान का पलटवार! | #ytshorts #iranwar #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T11:46:24+00:00

Iran News: पाकिस्तान की दुनिया भर में बेइज्जती की वजह क्या? | #iran #donaldtrump #usa #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T11:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers