Responsive Scrollable Menu

Watchlist: Independence Day पर जरूर देखें देशभक्ति से भरपूर बॉलीवुड की ये फिल्में, कहानी से लेकर गानों तक सब कुछ है दमदार

Independence Day Bollywood Films Watchlist: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आप इस खास दिन को फिल्मों के साथ यादगार बनाना चाहते हैं, तो बॉलीवुड की कुछ शानदार देशभक्ति फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इन फिल्मों में सिर्फ देश के लिए लड़ाई नहीं, बल्कि रिश्ते, त्याग, हिम्मत और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की कहानियां भी देखने को मिलती हैं।

‘कर्मा’ में दिखी देश के लिए लड़ाई


सुभाष घई की ‘कर्मा’ का नाम देशभक्ति फिल्मों में जरूर लिया जाता है। 1986 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिलीप कुमार ने जेलर राणा विश्व प्रताप सिंह का किरदार निभाया था। कहानी में एक आतंकी उसके परिवार को बर्बाद कर देता है। इसके बाद राणा तीन कैदियों को अपने साथ लेकर उस आतंकी के खिलाफ मिशन पर निकलते है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, श्रीदेवी और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी है। वहीं ‘ऐ वतन तेरे लिए’ जैसे गाने आज भी देशभक्ति का जोश बढ़ाते हैं।

‘रोजा’ में प्यार के साथ देशभक्ति


मणि रत्नम की ‘रोजा’ एक ऐसी कहानी है, जिसमें प्यार और देशभक्ति दोनों साथ नजर आते हैं। फिल्म में एक महिला अपने पति को आतंकवादियों से बचाने के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। कश्मीर की पृष्ठभूमि में बनी इस फिल्म में आम लोगों की भावनाओं और देश के लिए किए जाने वाले त्याग को दिखाया गया है। ए. आर. रहमान का संगीत फिल्म की एक बड़ी खासियत था। इस स्वतंत्रता दिवस पर ‘रोजा’ देखना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, खासकर अगर आपको इमोशनल और गंभीर कहानियां पसंद हैं।

‘तिरंगा’ में दिखा देशभक्ति का जोश


राज कुमार और नाना पाटेकर की ‘तिरंगा’ देशभक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्म थी। कहानी में दोनों अधिकारी देश के सामने आने वाले एक बड़े खतरे को रोकने की कोशिश करते हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ ऐसे डायलॉग भी थे, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए। यही वजह है कि ‘तिरंगा’ आज भी देशभक्ति फिल्मों की यादगार लिस्ट में शामिल है।

‘क्रांतिवीर’ में अन्याय के खिलाफ आवाज


नाना पाटेकर की ‘क्रांतिवीर’ थोड़ी अलग तरह की देशभक्ति फिल्म थी। इसमें देश की सीमा पर लड़ाई के बजाय समाज के अंदर मौजूद भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई दिखाई गई। नाना पाटेकर ने प्रताप नारायण तिलक का किरदार निभाया था। उनका गुस्सा, बेबाक अंदाज और दमदार डायलॉग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत रहे। फिल्म ने लोगों को गलत व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया।

‘बॉर्डर’ ने दिखाई सैनिकों की कहानी


जब देशभक्ति वाली फिल्मों की बात होती है तो ‘बॉर्डर’ का नाम जरूर आता है। जे. पी. दत्ता की यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई से प्रेरित थी। सनी देओल समेत कई कलाकारों ने फिल्म में सैनिकों का किरदार निभाया। फिल्म में सैनिकों की बहादुरी के साथ उनके परिवार, प्यार और निजी जिंदगी को भी दिखाया गया। युद्ध के दमदार सीन और ‘संदेसे आते हैं’ जैसे गानों ने फिल्म को और खास बना दिया। अगर इस 15 अगस्त पर आप एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं, जिसमें देशभक्ति और इमोशन दोनों भरपूर हों, तो ‘बॉर्डर’ बेहतरीन ऑप्शन है।

‘चाइना गेट’ में सैनिकों की वापसी


1998 में आई ‘चाइना गेट’ की कहानी कुछ पूर्व सैनिकों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सैनिक एक गांव को डकैतों से बचाने के लिए फिर से एक साथ आते हैं। ओम पुरी, अमरीश पुरी और कई शानदार कलाकारों से सजी इस फिल्म में एक्शन के साथ सैनिकों के संघर्ष और भावनाओं को भी दिखाया गया है।

‘सरफरोश’ में आतंकवाद से मुकाबला


आमिर खान की ‘सरफरोश’ देश की सुरक्षा और आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म थी। इसमें आमिर ने एसीपी अजय सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था। फिल्म में वह सीमा पार से चल रहे आतंकवादी नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश करते हैं। नसीरुद्दीन शाह ने भी अहम भूमिका निभाई थी। ‘सरफरोश’ की खास बात यह थी कि इसमें देशभक्ति को सिर्फ जोश के साथ नहीं, बल्कि एक पुलिस अधिकारी की जांच और उसके संघर्ष के जरिए दिखाया गया।

यह भी पढ़े- 15 अगस्त पर गूंजेगा देशभक्ति का जोश, इन 10 गानों से बनाएं प्लेलिस्ट

Continue reading on the app

Vivo S2 Launch: ₹39,999 में आया 7050mAh बैटरी, Dimensity 7360-Turbo चिपसेट वाला फोन, देखें फीचर्स

Vivo ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी नई S-सीरीज को फिर से पेश करते हुए Vivo S2 लॉन्च कर दिया है। करीब सात साल बाद कंपनी ने इस सीरीज में नया स्मार्टफोन उतारा है। Vivo S2 को दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट, 8GB RAM, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Vivo S2 की कीमत और उपलब्धता
भारत में Vivo S2 की शुरुआती कीमत ₹39,999 रखी गई है। यह कीमत फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल ₹45,999 में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White शामिल हैं। Vivo S2 को ग्राहक Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

Vivo S2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
Vivo S2 में बड़ा 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर मिलता है। डिस्प्ले में 3000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस, P3 वाइड कलर गैमट और 449ppi पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

ये भी पढ़े-ः 25 अगस्त को लॉन्च होंगे Boltt Ace 5G और Boltt Evo: डुअल कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, डिटेल्स लीक

परफॉर्मेंस के लिए Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8GB LPDDR4X RAM के साथ जोड़ा गया है। फोन में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इसके अलावा, यूजर्स को बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा शामिल है। और फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी और FlashCharge सपोर्ट
Vivo S2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। फोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Vivo S2 में Dual 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, BeiDou, OTG और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है।

Vivo S2 का डिजाइन और वजन
Vivo S2 का Sapphire Blue और Regal Bronze वेरिएंट 7.99mm मोटा है, जबकि Silk White मॉडल की मोटाई 8.10mm है। फोन का वजन Sapphire Blue और Regal Bronze कलर में 197 ग्राम और Silk White वेरिएंट में 199 ग्राम है।

Continue reading on the app

  Sports

No Ball के चलते टेस्ट में रवींद्र जडेजा को अब तक कितनी बार नहीं मिला विकेट? ये आंकड़ा कर देगा हैरान

Ravindra Jadeja No Ball: क्या रवींद्र जडेजा टेस्ट में ओवरस्टेपिंग की आदत से मजबूर हैं? उनके ओवरस्टेपिंग के चलते गेंद नो बॉल दे दी जाती है. नतीजा, विकेट मिलने की जगह उन्हें खाली हाथ रहना पड़ता है. Wed, 19 Aug 2026 08:11:45 +0530

  Videos
See all

MP News | बृहस्पति कुंड में मचा बवाल! महिलाओं ने एक दूसरे को नोचा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:10:23+00:00

Live : Asim Munir के खिलाफ Pakistan में विरोध प्रदर्शन, देश छोड़कर भागा! | Balochistan | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:16:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers