Responsive Scrollable Menu

Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की वापसी ने मचाया तहलका, फैंस पर चढ़ा ‘Awarapan’ का खुमार, बोले- ‘पैसा वसूल’

Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘Awarapan 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 में आई ‘Awarapan’ के करीब 19 साल बाद इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में लौटे हैं। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी उत्साह था और अब सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन भी आने लगे हैं।

फैंस को पसंद आई फिल्म

फिल्म देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स ने ‘Awarapan 2’ की तारीफ की है। कई दर्शकों को इमरान की एक्टिंग, कहानी और इमोशनल सीन्स काफी पसंद आए। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म के शुरुआती 20 मिनट ही इतने शानदार हैं कि दर्शक तुरंत शिवम पंडित के किरदार से जुड़ जाते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने फिल्म को इतना शानदार बताया कि उसके दिमाग में एक-एक सीन घूम रहा है। एक फैन ने इमरान की वापसी की तारीफ करते हुए लिखा कि इस इमोशनल सीक्वल में अभिनेता ने  दमदार वापसी की है।

बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाल

कुछ दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि ‘इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं रोक सकता।’ वहीं, एक अन्य दर्शक ने फिल्म के अलग-अलग पहलुओं की तारीफ करते हुए इसे शानदार बताया। शुरुआती रिएक्शन को देखकर लगता है कि ‘Awarapan’ के पुराने फैंस फिल्म से काफी खुश हैं।

गानों ने बनाया माहौल

फिल्म के गानों को लेकर भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। खासकर पुराने गानों को नए अंदाज में सुनना फैंस को काफी पसंद आया।
‘तेरा मेरा रिश्ता’ गाना शुरू होते ही थिएटर में दर्शकों के शोर करने का जिक्र भी कई यूजर्स ने किया। एक फैन ने इसे ‘पैसा वसूल’ बताया, जबकि दूसरे ने गाने को एक और मास्टरपीस कहा। इमरान हाशमी, अमाल मलिक और अरिजीत सिंह से जुड़े म्यूजिक कॉम्बिनेशन की भी खूब तारीफ हो रही है।

शिवम पंडित के लिए फिर जगा प्यार

‘Awarapan 2’ में इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में हैं। फिल्म में उनका किरदार अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आता है।
यही इमोशनल कनेक्शन पुराने फैंस को फिल्म से जोड़ रहा है। शिवम के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है।

कैसी है फैंस की पहली राय?
शुरुआती X रिएक्शन की बात करें तो ‘Awarapan 2’ को ज्यादातर दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इमरान हाशमी की एक्टिंग, इमोशनल कहानी और खासकर म्यूजिक फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर मिल रही यह तारीफ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कितना फायदा पहुंचाती है।

यह भी पढ़े- Independence Day पर जरूर देखें देशभक्ति से भरपूर बॉलीवुड की ये फिल्में, कहानी से लेकर गानों तक सब कुछ है दमदार

Continue reading on the app

Manisha Koirala: जब 90's की मशहूर एक्ट्रेस को हुआ स्टेज 4 कैंसर, दर्द में काटी रातें, बोलीं- 'मुझे लगा मरने वाली हूं...'

Manisha Koirala: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला कैंसर से जंग लड़ चुकी हैं। साल 2012 में उन्हें स्टेज 4 ओवेरियन कैंसर के बारे में पता चला था। इस खबर ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। हाल ही में अभिनेत्री ने बताया कि बीमारी की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में बिताई गई पहली रात उनके लिए बेहद डरावनी और अकेली थी। उन्हें उस वक्त लगा था कि शायद वह जिंदगी की जंग हार जाएंगी।

कैंसर की खबर के बाद बेहद मुश्किल थी वह रात
सुशांत प्रधान के साथ बातचीत के दौरान मनीषा ने अपने कैंसर के सफर को याद किया। उन्होंने बताया कि नेपाल के नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उन्हें कैंसर की जानकारी दी थी। हालांकि उन्हें यह खबर दिन में मिली थी, लेकिन बीमारी की गंभीरता का अहसास रात होते-होते और गहरा गया।

मनीषा ने कहा- "मैं अस्पताल में थी और मुझे बताया गया कि मुझे कैंसर है। वह रात मेरे लिए सबसे अकेली और सबसे लंबी रात थी। ऐसा लगा जैसे सब कुछ अंधेरे में डूबा हो। मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं। उस पल में, यह सबसे डरावनी और अंधेरी स्थिति होती है - बहुत ज़्यादा अकेलापन महसूस होता है।"

 

बीमारी ने सिखाया जिंदगी में क्या जरूरी है
कैंसर से उबरने के बाद मनीषा ने अपनी जिंदगी को एक नई शुरुआत की तरह देखा। उन्होंने गैर-जरूरी चीजों को पीछे छोड़कर उन लोगों और चीजों पर ध्यान देना शुरू किया, जो उनके लिए वास्तव में मायने रखती थीं।

अभिनेत्री ने बताया कि अब उनके लिए परिवार, करीबी रिश्ते, स्वास्थ्य और प्रकृति के साथ समय बिताना ज्यादा महत्वपूर्ण है। पहले उनके आसपास दोस्तों और लोगों का बड़ा समूह रहता था, लेकिन बीमारी के बाद उनकी सोच बदल गई।

मनीषा ने माना कि उन्होंने अपने करियर की व्यस्तता के बीच लंबे समय तक अपनी सेहत को नजरअंदाज किया। कैंसर से लड़ाई के बाद उन्होंने तय किया कि अगर जिंदगी ने उन्हें दूसरा मौका दिया है, तो वह अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगी।

18 घंटे लगातार काम करती रही...
मनीषा ने अपने फिल्मी करियर के उस दौर का भी जिक्र किया, जब वह लगातार काम कर रही थीं। उन्होंने बताया कि एक समय वह एक दिन में कई फिल्मों के लिए काम करती थीं और करीब 18 घंटे तक शूटिंग में व्यस्त रहती थीं।

लगातार काम करने का यह सिलसिला कई सालों तक चलता रहा। धीरे-धीरे वह अभिनय से थकने और ऊबने लगी थीं। इसके चलते उन्होंने कुछ ऐसे फैसले भी लिए, जिन पर बाद में उन्हें अफसोस हुआ। लेकिन कैंसर के दौरान फैंस की तरफ से मिले प्यार, दुआओं और संदेशों ने उनके काम को लेकर नजरिया बदल दिया।

न्यूयॉर्क में हुआ इलाज
मनीषा कोइराला ने कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क स्थित मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर में सर्जरी और कीमोथेरेपी कराई। अप्रैल 2013 में उन्होंने अपनी आखिरी कीमोथेरेपी पूरी की और इसके बाद उन्हें कैंसर-मुक्त घोषित किया गया।

कैंसर से जंग जीतने के बाद मनीषा ने फिर से फिल्मों में वापसी की। उन्होंने डियर माया, संजू और लस्ट स्टोरीज जैसी फिल्मों में काम किया। हाल के वर्षों में वह संजय लीला भंसाली की चर्चित सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में भी नजर आईं।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: बाबर आजम हुए बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान को मिला नया कप्तान

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगी. टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले के हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. टीम को उम्मीद होगी कि बाबर दूसरे टेस्ट तक फिट होकर वापसी कर लें. Tue, 18 Aug 2026 23:25:03 +0530

  Videos
See all

कभी नक्सल का गढ़, अब पर्यटकों का ठिकाना...बीजापुर के Nambi Waterfall की पूरी कहानी ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T22:28:40+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Hormuz | Mojtaba Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T22:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers