11 साल की बोधना और श्रेयस ने किया कमाल, ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास
बोधना सिवानंदन और श्रेयस रॉयल ने 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीत ली है। भारतीय मूल की बोधना फिलहाल 11 साल की हैं। श्रेयस 17 साल के हैं। चैंपियनशिप में 1,750 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
गोविंदा फिर रूमर्ड GF संग हुए स्पॉट: पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- ‘शर्म करो, बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे हो’
Govinda-Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार नजर आएंगी। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद उनके कथित रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर फिर चर्चा शुरू हो गई। अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
गोविंदा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘रूपा’ में कोमल रानी स्वर्णकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दोनों को साथ देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, गोविंदा और कोमल के बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के वीडियो पर क्या कहा?
पैपराजी ने जब सुनीता आहूजा से गोविंदा और कोमल के साथ फिल्म प्रमोशन को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। सुनीता ने कहा कि फिल्म बननी भी तो चाहिए, प्रमोशन तो फिल्म बनने के बाद होता है।
इसके बाद जब उनसे गोविंदा के कोमल के साथ नजर आने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने नाराजगी जताई। सुनीता ने कहा कि बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूमने पर उन्हें शर्म आनी चाहिए और हर चीज का एक स्टैंडर्ड होना चाहिए।
सुनीता की यह टिप्पणी सामने आने के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
कोमल के कपड़ों पर भी सुनीता ने किया कमेंट
सुनीता आहूजा ने बातचीत के दौरान कोमल के कपड़ों को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कथित तौर पर कहा, “तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो।” इसके बाद सुनीता ने अपने स्टाइल और अपने परिवार के लाइफस्टाइल का भी जिक्र किया।
हालांकि, सुनीता की ये टिप्पणियां उनके बयान का हिस्सा हैं। इन्हें गोविंदा और कोमल के रिश्ते की पुष्टि के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
‘रूपा’ से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे गोविंदा
गोविंदा करीब सात साल बाद फिल्म ‘रूपा’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं। फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसे कोमल की डेब्यू फिल्म बताया जा रहा है।
‘रूपा’ को हीरोइन-केंद्रित सस्पेंस ड्रामा के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसमें कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा। गोविंदा फिल्म में एक्टिंग के साथ इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर का नाम अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़े- कौन हैं गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल? तस्वीर वायरल होते ही मचा बवाल; सुनीता आहूजा ने बताया घटिया...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi









