Responsive Scrollable Menu

जुलाई में थोक महंगाई 9.87% से घटकर 9.78% हुई:ईंधन और बिजली में थोड़ी राहत, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी

जुलाई में थोक महंगाई दर मामूली घटकर 9.78% हो गई। एक महीने पहले जून में ये 9.87% थी। जुलाई की दर जून के मुकाबले 0.09% कम रही। आज 14 अगस्त को सरकार ने ये आंकड़े जारी किए हैं। महंगाई दर घटकर 9.78% पर आने का मतलब यह है कि सामान सस्ता नहीं हुआ है, बल्कि उसके महंगे होने की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यानी जो सामान पिछले साल इस समय थोक बाजार में ₹100 का मिल रहा था, वह आज लगभग ₹109.78 का है। कीमतें नीचे गिरने के बजाय अब भी बढ़ ही रही हैं, बस उनके बढ़ने की स्पीड जून के मुकाबले जुलाई में मामूली सी सुस्त हुई है। ईंधन और बिजली में थोड़ी राहत, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी खाने-पीने की चीजों की कीमतें लगातार दबाव का बड़ा कारण बनी हुई है। WPI फूड इंडेक्स की कुल थोक महंगाई में 24.99% हिस्सेदारी है। ये जुलाई में 6.65% पर पहुंच गया। यह जून में दर्ज 6.14% से ज्यादा है। इस इंडेक्स में 'प्राइमरी आर्टिकल्स' के तहत आने वाली खाने-पीने की चीजें और 'मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स' के तहत आने वाले फैक्ट्री में बने पैकेटबंद खाद्य उत्पाद दोनों शामिल हैं। 1. कच्चा सामान और खाने-पीने की चीजें (प्राइमरी आर्टिकल्स) 2. ईंधन और बिजली (फ्यूल एंड पावर) 3. फैक्ट्रियों में बना सामान (मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स) होलसेल महंगाई के 3 हिस्से प्राइमरी आर्टिकल, जिसका वेटेज 22.62% है। फ्यूल एंड पावर का वेटेज 13.15% और मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट का वेटेज सबसे ज्यादा 64.23% है। प्राइमरी आर्टिकल के भी चार हिस्से हैं। होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) का आम आदमी पर असर थोक महंगाई के लंबे समय तक बढ़े रहने से ज्यादातर प्रोडक्टिव सेक्टर पर इसका बुरा असर पड़ता है। अगर थोक मूल्य बहुत ज्यादा समय तक ऊंचे स्तर पर रहता है तो प्रोड्यूसर इसका बोझ कंज्यूमर्स पर डाल देते हैं। सरकार केवल टैक्स के जरिए WPI को कंट्रोल कर सकती है। जैसे कच्चे तेल में तेज बढ़ोतरी की स्थिति में सरकार ने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी कटौती की थी। हालांकि, सरकार टैक्स कटौती एक सीमा में ही कम कर सकती है। WPI में ज्यादा वेटेज मेटल, केमिकल, प्लास्टिक, रबर जैसे फैक्ट्री से जुड़े सामानों का होता है। महंगाई कैसे मापी जाती है? भारत में दो तरह की महंगाई होती है। एक रिटेल यानी खुदरा और दूसरी थोक महंगाई होती है। रिटेल महंगाई दर आम ग्राहकों की तरफ से दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है। इसको कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) भी कहते हैं। वहीं, होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) का अर्थ उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है। महंगाई मापने के लिए अलग-अलग आइटम्स को शामिल किया जाता है। जैसे थोक महंगाई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 63.75%, प्राइमरी आर्टिकल जैसे फूड 22.62% और फ्यूल एंड पावर 13.15% होती है। वहीं, रिटेल महंगाई में फूड और प्रोडक्ट की भागीदारी 45.86%, हाउसिंग की 10.07% और फ्यूल सहित अन्य आइटम्स की भी भागीदारी होती है। ये खबर भी पढ़ें… खुदरा महंगाई लगातार सातवें महीने बढ़ी, खाने-पीने की चीजें महंगी: जुलाई में 4.45% रही, दूसरे महीने RBI के 4% के अनुमान से ज्यादा आलू-प्याज जैसे खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से रिटेल महंगाई लगातार सातवें महीने बढ़ी है। जुलाई में यह 4.45% रही। एक महीने पहले जून में यह 4.38% पर थी। आज 12 अगस्त को रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए हैं। खाने-पीने के सामानों की महंगाई यानी फूड इंफ्लेशन जुलाई में बढ़कर 5.52% पर पहुंच गई है। जून में यह आंकड़ा 5.32% पर था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Bihar News : नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, आधे घंटे चली अहम बैठक।

Bihar News : पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा, जबकि मुख्यमंत्री हाथ जोड़कर खड़े नजर आए। दोनों नेताओं की यह तस्वीर सामने आने के बाद बिहार की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई [...]

Continue reading on the app

  Sports

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे:श्रीलंका पहली पारी में 284 पर सिमटा; 70% बारिश के चांस

टीम इंडिया गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में है। टीम ने पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल की है। मंगलवार को मैच का चौथा दिन है। भारत अपनी दूसरी पारी शुरू करेगा। इस पर बारिश खलल डाल सकती है। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार आज 70% बारिश के आसार हैं। पंत 100 छक्के, राहुल 500 चौके, गिल 3000 रन के करीब सोनल दिनूषा का शतक सोमवार को बारिश के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। इससे पहले श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 284 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से सोनल दिनूषा ने 100 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। रोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। भारत से मानव सुथार ने 4 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को 3 विकेट मिले। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। टीम ने अपनी पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल (167 रन) के शतक के सहारे 462 रन बनाए। केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। ------------------------------------------ गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे, सुथार को पहली गेंद पर विकेट, गॉल टेस्ट के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में 4 हजार रन और 350 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने। वे ऐसा करने वाले कपिल देव के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। वहीं मानव सुथार ने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर दिनेश चांडीमल को आउट किया। पढ़ें पूरी खबर Mon, 17 Aug 2026 23:08:00

  Videos
See all

Eclipse next year labelled the 'Eclipse of the Century' | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T00:00:25+00:00

Jharkhand Protest | Hemant Soren ने रद्द की JSSC-CGL परीक्षा तो प्रदर्शनकारी छात्र के छलक पड़े आंसू ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T23:45:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers